SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Emmy Awards 2026: एक्ट्रेस जीन स्मार्ट ने रचा इतिहास, मैथ्यू रीज का डबल धमाका; देखें पूरी विनर्स लिस्ट

Emmy Awards 2026: 78वें एमी अवॉर्ड्स में जीन स्मार्ट ने लगातार 5वीं जीत के साथ इतिहास रचा. मैथ्यू रीज को मिले दो अवॉर्ड्स. जानिए पूरी विनर्स लिस्ट और हाइलाइट्स.

Written By Alkesh Kushwaha
Published: Sep 15, 2026, 09:32 AM IST | Updated: Sep 15, 2026, 09:46 AM IST
Image Credit: एमी अवॉर्ड्स 2026 में एक्ट्रेस जीन स्मार्ट और एक्टर मैथ्यू रीज छाए
Join

Emmy Awards 2026 Winners: लॉस एंजिल्स के पीकॉक थिएटर में 78वें प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स का धमाकेदार आयोजन हुआ. इस बार रेड कार्पेट पर स्टार्स का ग्लैमरस अंदाज देखने लायक था. इस साल अवॉर्ड्स नाइट में कई बड़े रिकॉर्ड टूटे और कई स्टार्स ने पहली बार एमी ट्रॉफी अपने नाम की. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि इस साल टीवी और OTT की दुनिया में किसने बाजी मारी है, तो यहां है एमी अवॉर्ड्स 2026 की पूरी विनर्स लिस्ट.

 

 

जीन स्मार्ट ने रचा इतिहास

इस साल की सबसे बड़ी खबर जीन स्मार्ट को लेकर रही. उन्होंने कॉमेडी सीरीज 'Hacks' के लिए बेस्ट लीड एक्ट्रेस का एमी अवॉर्ड जीता. यह उनकी लगातार 5वीं जीत है. इसके साथ ही वे किसी शो के हर सीजन के लिए एमी अवॉर्ड जीतने वाली पहली एक्ट्रेस बन गई हैं. अब उनके पास कुल 8 एमी अवॉर्ड्स हो चुके हैं.

 

 

मैथ्यू रीज का डबल धमाका

एक्टर मैथ्यू रीज के लिए भी यह रात बेहद खास रही. उन्होंने 'The Beast in Me' के लिए बेस्ट लीड एक्टर का अवॉर्ड जीता. इसके साथ ही उन्होंने 'Widow's Bay' के लिए भी इतिहास रचा. वे तीनों अलग-अलग जॉनर में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीतने वाले पहले एक्टर बन गए हैं.

 

 

ड्रामा सीरीज में इनका रहा जलवा

ड्रामा कैटेगरी में 'The Pitt' के एक्टर नोआ वाईली ने लगातार दूसरी बार बेस्ट लीड एक्टर का खिताब जीता. वहीं 'Pluribus' के लिए रिया सीहॉर्न ने बेस्ट लीड एक्ट्रेस की ट्रॉफी अपने नाम की.

 

 

Emmy Awards 2026: फुल विनर्स लिस्ट

ड्रामा सीरीज

बेस्ट लीड एक्टर: नोआ वाईली (The Pitt) 
बेस्ट लीड एक्ट्रेस: रिया सीहॉर्न (Pluribus) 
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: टॉम पेल्फ्री (Task) 
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: एलिसन जेनी (The Diplomat)

 

 

कॉमेडी सीरीज

बेस्ट लीड एक्टर: मैथ्यू रीज (Widow's Bay)
बेस्ट लीड एक्ट्रेस: जीन स्मार्ट (Hacks) 
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: स्टीफन रूट (Widow's Bay) 
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: केट ओ'फ्लाइन (Widow's Bay)

 

 

लिमिटेड/एंथोलॉजी सीरीज

बेस्ट लीड एक्टर: मैथ्यू रीज (The Beast in Me) 
बेस्ट लीड एक्ट्रेस: सैली फील्ड (Remarkably Bright Creatures) 
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: डेविड हार्बर (DTF St  Louis) 
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: लिंडा कार्डेलिनी (DTF St  Louis)

 

 

अन्य प्रमुख केटेगरी

रिएलिटी कम्पटीशन सीरीज: The Traitors 
वैरायटी सीरीज: The Late Show with Stephen Colbert 
एनिमेटेड प्रोग्राम: South Park

 

 

कहां देख सकते हैं यह शो

भारत में एमी अवॉर्ड्स 2026 का लाइव टेलीकास्ट जियोहॉटस्टार पर 15 सितंबर की सुबह 5:30 बजे से किया गया. अगर आप इसे लाइव नहीं देख पाए हैं तो अब इसे ऐप पर कभी भी देख सकते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES