4 दिन में 300 करोड़ पार: दुनिया भर में बज रहा विजय सालगांवकर का डंका, सिनेमाघरों में तहलका मचा रही अजय देवगन की Drishyam 3
Drishyam 3 Collection Day 4: अजय देवगन की सबसे ज्यादा पंसद की जाने वाली सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना रही है. पहले वीकेंड पर ताबड़तोड़ कमाई करने के बाद फिल्म अब दुनियाभर में 300 करोड़ का बड़ा आंकड़ा पार कर चुकी है. चलिए बताते हैं फिल्म ने अपने रिलीज के चौथे दिन कितने करोड़ का कारोबार किया.
अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3: द कंक्लूजन’ ने 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में धमाकेदार एंट्री मारी थी. फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स दोनों की तरफ से बहुत ही शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. सिनेमाघरों में विजय सालगांवकर की कहानी देखने के लिए ऑडियंस की भारी भीड़ उमड़ रही है. फिल्म ने पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है. सैकनिल्क के मुताबकि, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 62 करोड़ का धांसू कलेक्शन करके सबको हैरान कर दिया था. हर दिन के साथ ये फिल्म कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ रहा है.
वीकेंड के दौरान फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी तूफानी रफ्तार बनाए रखी. रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 53.50 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया. सिर्फ दो ही दिनों में फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का बड़ा आंकड़ा आसानी से पार कर लिया. इसके बाद रविवार को छुट्टी का पूरा फायदा मिला और फिल्म ने 61 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की. तीन दिनों के पहले वीकेंड में ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी जबरदस्त धाक जमा ली. हर तरफ फिल्म के सस्पेंस और कलाकारों की दमदार एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है.
सोमवार को टेस्ट में भी पास हुई फिल्म
आमतौर पर किसी भी फिल्म के लिए वीकेंड के बाद का पहला सोमवार काफी मुश्किल भरा माना जाता है. वर्किंग डे शुरू होते ही अक्सर कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिलती है, लेकिन अजय देवगन और तब्बू की फिल्म ‘दृश्यम 3’ के साथ ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला. फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन यानी मंडे को 21 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की. वीकडे के हिसाब से अगर देखा जाए तो ये कलेक्शन भी काफी मजबूत माना जा रहा है. बॉक्स ऑफिस के इस आंकड़े से साफ पता चलता है कि ऑडियंस का रुझान अभी भी फिल्म की तरफ पूरी तरह बना हुआ है.
200 करोड़ क्लब के बिल्कुल मुहाने पर
सोमवार की इस शानदार कमाई को जोड़कर फिल्म ने भारत में नेट 197.50 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन पूरा कर लिया है. वहीं, इसके ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो ये आंकड़ा 237 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है. यानी फिल्म अब भारत में नेट 200 करोड़ का आंकड़ा छूने के लिए पूरी तरह से तैयार है, जो आज पूरा हो जाएगा. फिल्मी ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि मंगलवार को ये फिल्म बड़ी ही आसानी से 200 करोड़ क्लब में अपनी जगह बना लेगी. रिलीज के चौथे दिन ही इतना बड़ा आंकड़ा छूना किसी भी हिंदी फिल्म के लिए एक बहुत बड़ी बात मानी जाती है. दुनियाभर में ये 303 करोड़ कमा चुकी है.
बिल्कुल नई और ओरिजिनल है इस बार की कहानी
‘दृश्यम 3: द कंक्लूजन’ एक बेहद रोमांचक क्राइम थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट करने के साथ ही लिखा और प्रोड्यूस भी किया है. इस बार मेकर्स ने कहानी में एक बड़ा और दिलचस्प बदलाव किया है. पिछली दोनों फिल्मों की तरह ये फिल्म मोहनलाल की मलयालम कहानी ‘दृश्यम 3’ का रीमेक नहीं है. इस बार हिंदी ऑडियंस के लिए मेकर्स ने बिल्कुल नई और फ्रेश कहानी तैयार की है. यही वजह है कि जिन ऑडियंस ने साउथ की फिल्में देख रखी हैं, उनके लिए भी थियेटर में सस्पेंस और रोमांच का स्तर बिल्कुल नया और यूनिक बना हुआ है.
कलाकारों की अदाकारी ने बांधा समां
फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी मजबूत स्टारकास्ट और उनका बेहतरीन अभिनय है. अजय देवगन ने एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में जान फूंक दी है. उनके साथ तब्बू, जयदीप अहलावत, श्रिया सरन, प्रकाश राज, रजत कपूर, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव ने भी बहुत अहम किरदार निभाए हैं. जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की एंट्री ने कहानी में नया दम भर दिया है. सभी कलाकारों के बीच का टकराव ऑडियंस को सीट से बांधे रखने में पूरी तरह कामयाब रहा है. इसी जबरदस्त अदाकारी के दम पर फिल्म सिनेमाघरों में लगातार बेहतरीन कमाई की तरफ बढ़ रही है.