पर्दे के पीछे का ड्रामा: 'दृश्यम 3' की स्टारकास्ट ने सेट पर की थी कितनी मस्ती? एक्ट्रेस ईशिता दत्ता ने शेयर की BTS तस्वीरें
सिनेमाघरों में रिलीज होते ही फिल्म 'दृश्यम 3' ने बॉक्स ऑफिस और दर्शकों के दिलों पर कब्जा कर लिया. इसमें अजय देवगन की बेटी का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस इशिता दत्ता ने सोशल मीडिया पर शूटिंग के दौरान की कुछ अनदेखी बीटीएस तस्वीरें शेयर की हैं.
Drishyam 3 BTS photos: सिनेमाघरों में 'दृश्यम 3' का जादू पूरी तरह छा चुका है. फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसी बीच एक्ट्रेस इशिता दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म की मेकिंग और शूटिंग के दौरान की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में वो फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक पाठक, एक्ट्रेस श्रिया सरन और मृणाल जाधव के साथ नजर आ रही हैं. इशिता ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "वन विद द टीम". इन तस्वीरों को देखकर साफ पता चलता है कि सेट पर पूरी टीम के बीच कितनी शानदार बॉन्डिंग थी.
पर्दे के पीछे की जबरदस्त कैमिस्ट्री
फिल्म में भले ही दर्शक स्क्रीन पर जबरदस्त सस्पेंस और टेंशन देखते हैं, लेकिन सेट का माहौल काफी खुशनुमा था. इशिता द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में स्टारकास्ट के चेहरे पर शूटिंग के दौरान की खुशी साफ झलक रही है. फैंस इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट्स में फिल्म में उनकी एक्टिंग की तारीफ भी कर रहे हैं. इशिता और श्रिया सरन की ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन बॉन्डिंग दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.
ओरिजिनल कहानी ने जीता दर्शकों का दिल
'दृश्यम 3' यानी 'दृश्यम: द कंक्लूजन' को लेकर मेकर्स ने जो सबसे बड़ा सरप्राइज दिया था, वो थी इसकी बिल्कुल नई कहानी. पिछले दोनों पार्ट्स मलयालम फिल्मों के रीमेक थे, लेकिन इस बार मेकर्स ने बॉलीवुड ऑडियंस के लिए एकदम फ्रेश और ओरिजिनल कहानी पेश की है. थिएटर्स में फिल्म देखने पहुंचे दर्शक इस नए क्लाइमेक्स और ट्विस्ट से बेहद इम्प्रेस नजर आ रहे हैं. यही वजह है कि फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर हर तरफ पॉजिटिव रिव्यूज देखने को मिल रहे हैं.
धांसू स्टारकास्ट का दमदार परफॉर्मेंस
फिल्म में एक बार फिर अजय देवगन ने विजय सलगांवकर के किरदार में जान फूंक दी है. उनके साथ तब्बू, श्रिया सरन, जयदीप अहलावत, रजत कपूर, प्रकाश राज, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव ने अपनी एक्टिंग से सब का दिल जीत लिया है. जयदीप अहलावत और तब्बू की कड़क पुलिस अधिकारी वाली भूमिका ने फिल्म में थ्रिल को और बढ़ा दिया है. पूरी स्टारकास्ट का तालमेल इस फिल्म को एक परफेक्ट सस्पेंस थ्रिलर बनाता है.
2 अक्टूबर को थिएटर्स में मचा है धमाल
स्टार स्टूडियो 18 और पैनोरमा स्टूडियोज के बैनर तले बनी इस फिल्म का डायरेक्शन अभिषेक पाठक ने किया है. फिल्म की राइटिंग अभिषेक पाठक, आमिल कियान खान और परवेज शेख ने मिलकर की है. मेकर्स ने इस फिल्म को 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया, जो 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी के लिए हमेशा से एक आईकॉनिक तारीख रही है. फिल्म थिएटर्स में आ चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है.