सेफ्टी या बड़ा खतरा: दिशा पाटनी की फौजी बहन की एयर पिस्टल वाली सलाह पर क्यों मचा घमासान? भड़के सेना के बड़े एक्सपर्ट्स
Khushbu Patani Air Pistol Advice: दिशा पाटनी की बहन और एक्स-आर्मी अफसर खुशबू पाटनी ने लड़कियों को खुद की सिक्योरिटी के लिए एयर पिस्टल रखने की सलाह दी है. उनकी ये बात महिलाओं के भले के लिए थी, लेकिन अब सेना के बड़े एक्सपर्ट्स ही इस पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं. आखिर ये मांग कितनी खतरनाक क्यों है?
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बड़ी बहन मेजर खुशबू पाटनी अक्सर अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. एक्स-आर्मी ऑफिसर होने की वजह से वे सोशल मीडिया पर देश और समाज से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं. हाल ही में उन्होंने लड़कियों की सिक्योरिटी को लेकर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने महिलाओं को CO2 एयर पिस्टल रखने और उसे चलाने की ट्रेनिंग लेने की सलाह दी थी. उनका मानना था कि महिलाओं को अपनी हिफाजत के लिए किसी और के भरोसे नहीं बैठना चाहिए. हालांकि, इस वीडियो के वायरल होते ही बवाल मच गया.
खुशबू का ये सुझाव महिलाओं की भलाई और उनकी ताकत बढ़ाने के मकसद से दिया गया था. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी इस हिम्मत और सोच की जमकर तारीफ भी की. उनका कहना था कि आज के माहौल में महिलाओं का मजबूत होना बहुत जरूरी है. हालांकि, कुछ ही समय में इस सलाह को लेकर एक नई बहस शुरू हो गई. कई जानकारों का मानना है कि आम नागरिकों के हाथ में एयर पिस्टल थमाना कोई आसान फैसला नहीं है. ये काफी खतरनाक हो सकता है. इससे सुरक्षा मिलने के बजाय रोजमर्रा की जिंदगी में नए खतरे और उलझनें पैदा होने हो सकती हैं.
फौज के एक्सपर्ट्स ने खड़े किए बड़े सवाल
सेना के रिटायर्ड अफसरों और डिफेंस एक्सपर्ट्स ने खुशबू की इस मांग को बहुत रिस्की बताया है. उनका कहना है कि आम लोगों को इस तरह के हथियार रखने की खुली छूट देना खतरनाक हो सकता है. जब तक किसी के पास हथियारों की सही और पूरी ट्रेनिंग न हो, तब तक इसे पास रखना भारी पड़ सकता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, टेंशन या गुस्से के माहौल में एयर पिस्टल का गलत इस्तेमाल हो सकता है, जिससे बात सुलझने के बजाय और ज्यादा बिगड़ भी सकती है और मामला गंभीर रूप भी ले सकता है. उनका कहना है कि किसी भी तरह का हथियार खिलौना नहीं होता.
ट्रिगर दबाने के तरीके पर छिड़ी नई बहस
वीडियो में खुशबू के हथियार पकड़ने के तरीके पर भी उंगलियां उठ रही हैं. रिटायर्ड विंग कमांडर पुष्कल विजय द्विवेदी ने वीडियो देखने के बाद खुशबू के ट्रिगर डिसिप्लिन पर सीधा विरोध जाहिर किया. उनका कहना है कि सिक्योरिटी के बेसिक नियमों का पालन दिखना चाहिए था. वहीं, दूसरी तरफ रिटायर्ड मेजर मणिक एम. जॉली ने भी इस सलाह पर असहमति जताई. उनका मानना है कि महिलाओं के लिए एयर पिस्टल जैसे खतरनाक ऑप्शन के बजाय पेपर स्प्रे जैसे आसान और असरदार टूल्स ज्यादा सिक्योर हैं. पेपर स्प्रे बिना जानलेवा रिस्क के हमलावर को तुरंत रोक देता है.
बिहार की उस घटना ने हिलाकर रख दिया था
खुशबू पाटनी हमेशा से महिलाओं के सेल्फ-डिफेंस और सेल्फ-डिफेंस के तरीकों पर बात करती आई हैं. वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो बनाकर लड़कियों को खुद को सिक्योर रखने के स्किल्स सिखाती रहती हैं. दरअसल, ये नई एडवाइज उन्होंने बिहार के जमुई में एक नाबालिग लड़की के साथ हुई छेड़छाड़ की दर्दनाक घटना के बाद दी थी. उस घटना से आहत होकर उन्होंने ये कदम उठाया था. उन्होंने अपने वीडियो में ग्लॉक 17 जेन 4 मॉडल पर आधारित .177 एयर पिस्टल दिखाकर समझाया था कि इसे कैसे यूज किया जाता है.
बिना ट्रेनिंग इस्तेमाल करना पड़ सकता है भारी
खुशबू पाटनी ने वीडियो में ये बात भी साफ कर दी थी कि ये एयर पिस्टल कोई खेलने की चीज नहीं है. इसका इस्तेमाल सिर्फ और सिर्फ जान पर बन आने पर सेल्फ-डिफेंस के लिए ही किया जाना चाहिए. उन्होंने महिलाओं से ये भी साफ कहा था कि इसे खरीदने या पास रखने से पहले पूरी ट्रेनिंग लेना बहुत जरूरी है. फिर भी डिफेंस जानकारों का यही मानना है कि असली जिंदगी में अचानक हमला होने पर ऐसी चीजें संभालना आसान नहीं होता. यही वजह है कि उनकी इस एडवाइस के बाद भी सिक्योरिटी को लेकर एक बड़ी बहस छिड़ गई है, जिस पर हर कोई रिएक्शन दे रहा है.