SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'अब क्राउड की जिम्मेदारी भी मैं लूं' : बिहार में कॉन्सर्ट का सपना रह गया अधूरा, इस एक शर्त ने बिगाड़ा दिलजीत दोसांझ का पूरा खेल!

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर इस बात खुलासा किया है कि वो बिहार में कॉन्सर्ट करना चाहते थे. लेकिन ऑर्गनाइजर्स और सरकार की एक शर्त के कारण बात नहीं बन पाई.

Written By Jyoti Rajput
Published: Nov 01, 2026, 09:06 AM IST | Updated: Nov 01, 2026, 09:08 AM IST
Image Credit: दिलजीत दोसांझ
Join

पॉपुलर म्यूजिशियन और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली में एक शानदार कॉन्सर्ट के साथ अपने मोस्टअवेटेड 'AURA इंडिया टूर 2026' का आगाज कर दिया है. 30 अक्टूबर को हुए इस म्यूजिक इवेंट में हजारों फैंस की भारी भीड़ उमड़ी. कॉन्सर्ट खत्म होने के बाद दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्पेशल लाइव सेशन किया. इस सेशन में उन्होंने फैंस से दिल खोलकर बातें कीं और अपने आने वाले शो का शेड्यूल शेयर किया. साथ ही, अपने टूर को लेकर चल रही तरह-तरह की चर्चाओं और विवादों पर पहली बार बेबाक जवाब दिया.

लाइव सेशन के दौरान दिलजीत ने अपने फैंस के सामने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि वो बिहार में भी अपना लाइव शो करना चाहते थे. उन्होंने पंजाबी अंदाज में अपनी बात रखते हुए याद दिलाया कि उन्होंने पिछले साल भी बिहार जाने की पूरी कोशिश की थी. लेकिन वहां के लोकल ऑर्गनाइजर्स और सरकार के साथ क्राउड मैनेजमेंट को लेकर बात नहीं बन पाई.

ऑर्गनाइजर्स की शर्त, दिलजीत का साफ इनकार

सिंगर का सपना था कि वो बिहार के अपने हजारों चाहने वालों के सामने स्टेज पर परफॉर्म करें, लेकिन एक अजीब शर्त ने इस पूरे प्लान पर पानी फेर दिया. दिलजीत ने बताया कि बिहार में कॉन्सर्ट के आयोजन के दौरान सिक्योरिटी और क्राउड मैनेजमेंट को लेकर चिंता जताई गई थी. सरकार और ऑर्गनाइजर्स ने दिलजीत और उनकी टीम से ही भीड़ को कंट्रोल करने की पूरी जिम्मेदारी उठाने को कहा. इस पर सिंगर ने साफ मना करते हुए कहा कि एक आर्टिस्ट का काम परफॉर्म करना होता है, न कि हजारों की सिक्योरिटी संभालना. जब तक लोकल टीम जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं हुई, तब तक शो का आयोजन होना मुमकिन नहीं था. यही वजह रही कि बिहार का कॉन्सर्ट कैंसल करना पड़ा.

'हजारों की भीड़ को संभालना कोई आसान काम नहीं'

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सिंगर ने समझाया कि उनके शो में आने वाले लोगों की सुरक्षा सबसे पहले आती है. उनके कॉन्सर्ट में चंद लोग नहीं, बल्कि हजारों की तादाद में फैंस पहुंचते हैं. ऐसे में दिल्ली या मुंबई जैसे बड़े शहरों की तर्ज पर बड़े पैमाने पर लॉजिस्टिक्स और सिक्योरिटी का इंतजाम करना बेहद जरूरी होता है. सिंगर ने साफ शब्दों में कहा कि वो इतने बड़े लेवल पर भीड़ को संभालने की अकेली जिम्मेदारी अपने कंधों पर नहीं ले सकते, क्योंकि ये काम सरकार और आयोजन टीम का होता है.

ट्रोलर्स को दिलजीत का करारा जवाब

लाइव सेशन के आखिर में दिलजीत ने ट्रोल्स और नेगेटिव खबरें चलाने वालों को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा, 'मुझे अच्छे से पता है कि कई लोग मेरा मजाक उड़ाएंगे और नेगेटिविटी फैलाएंगे. लेकिन आप चाहे कितनी भी निगेटिव एनर्जी फैला लें, मैं यहीं डटा हुआ हूं. मैं पिछले 25 सालों से इंडस्ट्री में काम कर रहा हूं और यहां अपनी मेहनत से पहुंचा हूं. मैं सिर्फ तब रुकूंगा जब मेरा खुद का मन करेगा, उससे पहले मुझे कोई नहीं रोक सकता.' आपको बता दें कि दिल्ली के बाद अब दिलजीत का ये टूर चंडीगढ़, कोलकाता, अहमदाबाद, लखनऊ, मुंबई, बेंगलुरु और इंदौर जैसे शहरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES