SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट पर लगा ब्रेक, सुरक्षा कारणों की वजह से पुलिस ने नहीं दी अनुमति; 30 अक्टूबर को होना था शो

दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर को होने वाला दिल्ली कॉन्सर्ट मुश्किलों में घिर गया है. दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए शो को मंजूरी देने से इनकार कर दिया है. इस फैसले से दिलजीत के फैंस को झटका लग सकता है, जो उनके लाइव परफॉर्मेंस का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.

Written By Swati Singh
Published: Oct 22, 2026, 01:50 PM IST | Updated: Oct 22, 2026, 03:24 PM IST
Image Credit: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के शो पर क्यों लगी रोक?
Join

दिल्ली में पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ के सभी फैंस के लिए बुरी खबर है. इतना ही नहीं, अगर आपने भी 30 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले दिलजीत के शो के लिए टिकट बुक किए थे, तो आपके लिए एक अपडेट है. दरअसल, इस शो को सुरक्षा कारणों के अनुमति नहीं मिली है. दक्षिण जिले के पुलिस उपायुक्त कार्यालय की ओर से टिकटिंग प्लेटफॉर्म 'बुकमायशो' (BookMyShow) को भेजे गए एक पत्र के मुताबिक दिलजीत के 'ऑरा इंडिया टूर' (Aura India Tour) के दिल्ली चरण के आयोजन के अनुरोध की समीक्षा की गई, लेकिन उसे मंजूरी नहीं दी जा सकी.

इस पत्र में खतरे से जुड़ी विशिष्ट सूचनाओं और मौजूदा त्योहारी सीजन के दौरान पुलिस की सुरक्षा व कानून-व्यवस्था संबंधी जिम्मेदारियों के साथ-साथ अन्य चिंताओं का जिक्र किया गया है. यह फैसला उन फैंस के लिए एक झटका है, जो इस लाइव कॉन्सर्ट में शामिल होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. कार्यक्रम और टिकट से जुड़ी व्यवस्थाओं के बारे में अभी और जानकारी आनी बाकी है.

बुकमायशो (BookMyShow) को लिखे एक लेटर में पुलिस उपायुक्त (दक्षिण जिला) के कार्यालय ने कहा, 'महोदय, उपर्युक्त विषय पर 14.10.2026 को दिए गए आपके आवेदन के सिलसिले में आपको सूचित किया जाता है कि 30.10.2026 को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 'दिलजीत दोसांझ के ऑरा इंडिया टूर दिल्ली' (Diljit Dosanjh's Aura India Tour Delhi) के आयोजन के लिए आपके अनुरोध की हमारे ऑफिस द्वारा समीक्षा की गई है. सुरक्षा संबंधी और मौजूदा त्योहारी सीजन के कारण सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियों और कानून-व्यवस्था से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण चिंताओं को देखते हुए आपके इस अनुरोध को स्वीकार नहीं किया जा सकता है.'

'जेलर 2' के क्लाइमैक्स में मोहनलाल के बॉडी डबल ने किया स्टंट? एक्शन डायरेक्टर ने बताया सच

'ऑरा वर्ल्ड टूर' के बारे में

बता दें कि दिलजीत दोसांझ का 'ऑरा वर्ल्ड टूर' 21 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने जा रहा है.  इस शो के जरिए दिलजीत दोसांझ की शानदार वापसी होने वाली है, जिसके म्यूजिक और लाइव परफॉर्मेंस ने उन्हें पंजाबी म्यूजिक के कल्चरल गढ़ बड़ा स्टार बनाया.

'ऑरा वर्ल्ड टूर' के बारे में बात करते हुए दिलजीत दोसांझ ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम भारत में है और एक विदेशी ग्रुप ने उसके सारे टिकट बेच दिए, उनके लिए सम्मान है. भारत में सबसे बड़ा स्टेडियम हो और पंजाबी वहां न आएं, ऐसा तो हो ही नहीं सकता.

'ऑरा वर्ल्ड टूर' में वह म्यूजिक, एनर्जी और शानदार नजारा देखने को मिलेगा, जो दोसांझ की लाइव परफॉर्मेंस की पहचान है. यह टूर उनके इंटरनेशनल शो के बड़े पैमाने को भारतीय दर्शकों के लिए स्टेडियम के अनुभव में बदल देगा. अहमदाबाद का शो दिलजीत के करियर में एक और अहम पड़ाव है, क्योंकि वह भारत के सबसे बड़े स्टेडियम में इतने बड़े पैमाने पर सोलो कॉन्सर्ट करने वाले पहले भारतीय आर्टिस्ट बन गए हैं.

न कोई इंटरव्यू, न कोई प्रमोशन! 'धुरंधर' के प्रचार से दूर क्यों रहे रणवीर सिंह? मार्केटिंग एक्सपर्ट ने समझाई खास रणनीति

दिलजीत दोसांझ का करियर

बता दें कि दिलजीत का ऑरा वर्ल्ड टूर दिल्ली के जेएलएन स्टेडियम से शुरू होने वाला था. इस टूर में वही म्यूजिक, एनर्जी और धमाल देखने को मिलता, जिसके लिए दिलजीत के लाइव शोज जाने जाते हैं. दिलजीत ने अपने करियर की शुरुआत पंजाबी एल्बम से की थी. इसके बाद 'डू यू नो', 'पटियाला पेग' और 'लवर' जैसे सुपरहिट गानों से उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई. गानों के साथ-साथ फिल्मों में भी उनका करियर शानदार रहा है. उन्होंने पंजाबी और हिंदी फिल्मों में भी काम किया है. 2024 में उनका दिल-लुमिनाटी टूर काफी चर्चा में रहा, जिसने उन्हें ग्लोबल स्टार बना दिया.

इस टूर के तहत उन्होंने वैंकूवर के बीसी प्लेस स्टेडियम में सोल्ड-आउट शो भी किया था. दिलजीत अपने पंजाबी म्यूजिक, पॉप कल्चर और फैशन को एक ग्लोबल अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं. एक्टिंग की बात करें तो दिलजीत आखिरी बार फिल्म 'सरदार जी 3' में नजर आए थे. यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म थी, जिसे अमर हुंडल ने डायरेक्ट किया था. यह सरदार जी फिल्म सीरीज की तीसरी फिल्म है. दिलजीत दोसांझ हाल ही में इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में नजर आए थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ-साथ दर्शकों को दिलों में भी गहरी छाप थोड़ी थी.

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES