SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

इंदौर कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ को लगा बड़ा झटका, 'पटियाला पैग' से 'जट्ट फायर करदा' 4 गानों पर रोक, जानें कारण?

दिलजीत दोसांझ के इंदौर कंसर्ट से पहले सिंगर को निर्देश दिया गया है कि वह लाइव कंसर्ट में 4 गाने नहीं गा सकते हैं. इन गानों को गाने से बच्चों पर गलत असर पड़ सकता है. क्योंकि इन गानों में शराब, नशे और हथियारों का जिक्र है.

Written By Shilpa Singh
Published: Nov 07, 2026, 07:56 PM IST | Updated: Nov 07, 2026, 07:58 PM IST
Image Credit: इंदौर में दिलजीत दोसांझ नहीं गा पाएंगे अपने ये 4 गाने
Join

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ का लाइव कंसर्ट इंदौर में 15 नवंबर को होना है. कंसर्ट होने से पहले जिले के बाल संरक्षण अधिकारी ने एक निर्देश जारी करते हुए कंसर्ट के दौरान चार सॉन्ग को गाने पर रोक लगा दी है. कंसर्ट में दिलजीत पटिलाया पैग, 5 तारा ठेके, जेब विचो फीम और जट्ट फायर करदा सॉन्ग नहीं गा सकते हैं. बाल सरंक्षण अधिकारी का कहना इन सॉग्स से बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ सकता है. जिस वजह से सिंगर को इन गानों को ना गाने का निर्देश दिया है.

महिला एंव बाल विकास विभाग के जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने  C-21 मॉल के मैनेजमेंट को लेटर लिखकर इन गानों को कंसर्ट में शामिल ना करने का निर्देश दिया है. इन सॉन्ग में शराब, नशे और हथियारों का जिक्र है. विभाग का कहना है कि इससे बच्चों पर गाने का गलत असर पड़ सकता है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES