SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

‘वो मुझे चलाते हैं’: OM के प्री-रिलीज इवेंट पर धनुष ने अपने सपोर्ट सिस्टम का खोला राज, इमोशनल स्पीच से जीता सबका दिल

साउथ सुपरस्टार धनुष इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘ओएम’ को लेकर सुर्खियों में बने हैं और जोर शोर से प्रमोशन में लगी है. ये फिल्म 20 नवंबर को रिलीज होने वाली है. इससे पहले फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट पर सुपरस्टार ने अपनी इमोशनल स्पीच से अपने फैंस का दिल जीत लिया. साथ ही उन्होंने अपने को-स्टार्स ममूटी और साई पल्लवी की दिल खोलकर तारीफ की.

Written By Vandana Saini
Published: Nov 07, 2026, 12:05 PM IST | Updated: Nov 07, 2026, 12:35 PM IST
Image Credit: फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट में धनुष ने जीता फैंस का दिल
Join

साउथ के जाने-माने सुपरस्टार धनुष अपनी नई फिल्म ‘ओएम’ (OM) को लेकर सुर्खियों में हैं. ये फिल्म 20 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. हाल ही में तांबरम के एक प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज में इसका प्री-रिलीज इवेंट रखा गया. इस खास मौके पर फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार पेरियासामी के साथ पूरी टीम और कलाकार भी मौजूद रहे. स्टेज पर आते ही धनुष ने अपने मजेदार अंदाज से सबका दिल जीत लिया. उन्होंने हंसते हुए कहा कि वे चाहे कुछ भी कहें, लोग उसमें से बातें बनाने का कोई न कोई बहाना निकाल ही लेते हैं. इवेंट में उनका ये बेबाक अंदाज फैंस को काफी पसंद आया.

इवेंट में धनुष ने अपने फैंस के लिए दिल खोलकर बात की. उन्होंने कहा, ‘आमतौर पर सबका दिल ‘लब-डब’ करता है, पर मेरा दिल हमेशा ‘फैंस-फैंस’ धड़कता है’. उनकी ये बात सुनकर वहां मौजूद सब लोग खुशी से झूम उठे और पूरा हॉल तालियों से गूंज गया. इसके बाद धनुष ने अपनी आने वाली फिल्म ‘ओएम’ का जिक्र किया. उन्होंने साफ कहा कि इसे सिर्फ बड़े सितारों वाली फिल्म कहना गलत होगा, क्योंकि ये कई हीरोज की दमदार कहानी है. उन्होंने ममूटी, साई पल्लवी, श्रीलीला और म्यूजिक कंपोजर साई अभयंकर को असली हीरो बताया और खुद का नाम बड़े सम्मान के साथ सबसे अंत में लिया.

ममूटी और साई पल्लवी की जमकर की तारीफ

इस फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट में धनुष ने अपने सीनियर एक्टर ममूटी के साथ काम करने का एक्सपीरियंस शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने ममूटी को असली ठग लाइफ बताया और कहा कि वे बेहद प्यारे इंसान हैं. धनुष ने याद किया कि वे ममूटी की फिल्म ‘अजगन’ देखकर बड़े हुए हैं और उनके साथ स्क्रीन शेयर करना उनके लिए एक सपने के पूरा होने जैसा है. इसके बाद उन्होंने साई पल्लवी की बात की. धनुष ने पुरानी यादें ताजा करते हुए कहा कि ‘मारी 2’ के समय साई पल्लवी बहुत मासूम थीं, लेकिन अब वे ‘चंद्रमुखी’ जैसी हो गई हैं और सिनेमा को पूरी तरह अपने अंदर उतार चुकी हैं.

‘तेरी सेक्सी ब्यूटी का फैन बना गया हूं...’, Bigg Boss 20 के रिकॉर्ड तोड़ जश्न पर सलमान खान ने गाया गाना और काटा केक; VIDEO वायरल

श्रीलीला के डांस और साई अभयंकर के काम को सराहा

धनुष ने एक्ट्रेस श्रीलीला की तारीफ करते हुए कहा कि उनका डांस तो लाजवाब है ही, साथ ही ‘ओएम’ (OM) में ऑडियंस को उनकी अदाकारी का एक बिल्कुल नया रूप देखने को मिलेगा. इसके अलावा उन्होंने कम उम्र में बड़ा मुकाम हासिल करने वाले यंग म्यूजिक कंपोजर साई अभयंकर को भी बधाई दी. धनुष का मानना है कि इस फिल्म का म्यूजिक ऑडियंस को लंबे समय तक याद रहेगा. मंच पर मौजूद बाकी कलाकारों की हौसलाअफजाई करते हुए धनुष ने पूरी टीम की मेहनत को ऑडियंस के सामने खुले दिल से रखा और सबका शुक्रिया अदा किया. साथ ही उन्होंने अपने फैंस को एक खास सलाह भी दी.

पहले परिवार फिर दुनिया, बारिश में मदद करने की दी सीख

ये सभी जानते हैं कि धनुष अपने फैंस से कितना प्यार करते हैं. इस इवेंट के दौरान उन्होंने सिनेमा की दुनिया से हटकर अपने फैंस को एक बेहद जरूरी और जिम्मेदार सलाह दी, जिसने सबका दिल जीत लिया. उन्होंने कहा कि अपनी गाढ़ी कमाई को बाहर या दिखावे में लगाने से अच्छा अपने परिवार पर खर्च करें. जब घर की जरूरतें पूरी हो जाएं, तब लोगों की भलाई के लिए आगे आएं. इसके साथ ही उन्होंने नवंबर और दिसंबर के महीनों में होने वाली तेज बारिश का जिक्र किया. धनुष ने सभी से अपील की कि भारी बारिश के मौसम में जो भी लाचार या बेबस दिखे, उसकी मदद के लिए बिना सोचे हाथ आगे बढ़ाएं.

कोई पीछे नहीं, सिर्फ ऊपर वाला और फैंस हैं साथ

इसके साथ ही धनुष ने अपने फैन क्लब और भलाई के कामों को लेकर उठ रहे सवालों पर खुलकर बात की. उन्होंने साफ कहा कि लोग फालतू की बातें बनाते हैं कि कोई दूसरा इंसान उन्हें पीछे से चला रहा है या उनके फैसले ले रहा है. इस पर धनुष ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि उनके पीछे किसी इंसान का हाथ नहीं है. उनके सिर पर सिर्फ ऊपर वाले का आशीर्वाद है और उन्हें आगे बढ़ाने वाले सिर्फ उनके प्यारे फैंस हैं. धनुष के इस दिल छू लेने वाले बयान ने वहां मौजूद सभी लोगों को काफी इमोशनल कर दिया और इवेंट बहुत ही अच्छे माहौल में खत्म हुआ, जो फैंस के लिए यादगार बन गया.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES