SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Netflix पर चिरंजीवी का बड़ा धमाका, 'मेगावर्स' का ऐलान; जल्द आएगा मेगास्टार का नया शो

नेटफ्लिक्स ने साउथ सिनेमा को सुपरस्टार चिरंजीवी के स्ट्रीमिंग डेब्यू का ऐलान कर दिया है. इसी के साथ उनके शो का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है. चैट शो में मेगास्टार अलग-अलग पीढ़ियों के सितारों के साथ बातचीत करेंगे.

Written By Kajol Gupta
Published: Oct 29, 2026, 05:55 PM IST | Updated: Oct 29, 2026, 06:01 PM IST
Image Credit: चिरंजीवी का नया शो
Join

साउथ सिनेमा को सुपरस्टार चिरंजीवी एक बार फिर अपनी धमाल मचाने के लिए आ रहे हैं. इस बार उनका चर्चा में आने की वजह कोई फिल्म नहीं, बल्कि मेगास्टार का नया शो है. जी हां, अब एक्टर चिरंजीवी भी  भी अपना एक स्पेशल शो लेकर आ रहे हैं. हाल ही ने नेटफ्लिक्स इंडिया ने सोशल मीडिया पर इस शो का एक पोस्टर शेयर किया है, जिसे देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ गई है.

साउथ इंडस्ट्री की रिपोर्ट्स में एक महीने पहले यह दावा किया गया था कि नेटफ्लिक्स चिरंजीवी के साथ एक सेलिब्रिटी टॉक शो लाने की तैयारी कर रहा है. अब उसी प्रोजेक्ट को आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया गया है. तेलुगु सुपरस्टार चिरंजीवी 'मेगावर्स' (Megaverse) के जरिए अपना स्ट्रीमिंग डेब्यू करने जा रहे हैं. यह एक चैट शो होगा, जो बातचीत पर आधारित होगा. इसका प्रोडक्शन पहले से शुरू हो चुका है.

पहली बार शो होस्ट करेंगे चिरंजीवी

चार दशकों से भी लंबे अपने करियर में पहली बार, चिरंजीवी कैमरे के सामने एक अलग अंदाज में नजर आएंगे. वे किसी कहानी का मुख्य हिस्सा बनने के बजाय, एक होस्ट का किरदार निभाएंगे. इस सीरीज में वे अलग-अलग पीढ़ियों के सितारों और मशहूर हस्तियों के साथ बातचीत करेंगे. यह शो खुलकर होने वाली बातचीत, दिलचस्प किस्सों और नए खुलासों पर आधारित होगा. इस ऐलान में एक्टर के मिलनसार और सहज स्वभाव पर जोर दिया गया है, जिससे दर्शकों को उनका एक ऐसा रूप देखने को मिलेगा जो उनकी फिल्मों में कभी नजर नहीं आया.

यह भी पढ़ें- भारत ही नहीं, पाकिस्तान में भी 'रामायण' का क्रेज, कराची के मंदिर में लगा रणबीर कपूर की फिल्म का पोस्टर; लगे जय श्रीराम के नारे

देखें शो का पहला पोस्टर

शो में कौन-कौन होगा शामिल?

निर्माताओं ने इस शो को सिनेमा के दिग्गजों के सफर और उनकी विरासत की एक करीबी झलक के रूप में पेश किया है, जिसमें चिरंजीवी एक इमोशनल एंकर का किरदार निभाएंगे. हालांकि, अभी तक किसी मेहमान के नाम का खुलासा नहीं किया गया है और इस ऐलान से यह भी साफ नहीं है कि शो में केवल तेलुगु सिनेमा के कलाकार शामिल होंगे या इसमें पूरे भारतीय सिनेमा की हस्तियां नजर आएंगी.

'मेगावर्स' (Megaverse) का निर्माण गोल्ड बॉक्स एंटरटेनमेंट्स, एटम मीडिया वेंचर्स और सोल प्रोडक्शन एलएलपी द्वारा किया जा रहा है. गोल्ड बॉक्स, चिरंजीवी की बेटी सुष्मिता कोनिडेला का बैनर है. सुष्मिता ने 'शाइन स्क्रीन्स' के साथ मिलकर चिरंजीवी की जनवरी 2026 में रिलीज होने वाली फिल्म 'माना शंकरा वर प्रसाद गारू' को भी को-प्रोड्यूस किया है. इससे पहले आई खबरों में भी कोनिडेला का नाम इस टॉक शो से जोड़ा गया था.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES