SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'चार यार' का ट्रेलर रिलीज, 2000 के दशक की मुंबई में सेट क्राइम ड्रामा में दिखेगी अपराध की दुनिया; दोस्ती की अनोखी कहानी

'चार यार' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. 2000 के दशक की मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित यह क्राइम ड्रामा अपराध की दुनिया, तेज रफ्तार एक्शन और कार चेज के रोमांच को दिखाता है. फिल्म में दोस्ती की कहानी के साथ कई दिलचस्प मोड़ देखने को मिलेंगे.

Written By Swati Singh
Published: Oct 16, 2026, 03:32 PM IST | Updated: Oct 16, 2026, 03:40 PM IST
Image Credit: सोशल मीडिया/प्राइम वीडियो
Join

प्राइम वीडियो ने शुक्रवार को अपनी आने वाली हिंदी ओरिजिनल सीरीज 'चार यार' का ट्रेलर जारी किया. यह एक क्राइम ड्रामा है, जिसमें दोस्ती और महत्वाकांक्षा के साथ-साथ कॉमेडी, तेज रफ्तार कार चेज, रोमांचक लूटपाट और अपराध की दुनिया के काले सच की झलक देखने को मिलती है.यह चार दोस्तों की कहानी को खुद में लिए एक हाई-स्टेक क्राइम ड्रामा है. इसमें दोस्ती और एम्बिशन के साथ जबरदस्त ह्यूमर, हाई-स्पीड कार चेज़, थ्रिलिंग डकैतियां और क्रिमिनल वर्ल्ड की काली दुनिया की एक झलक दिखाई गई है. इसमें बतौर लीड पूरव झा, नमन जैन, साकिब अयूब और प्रयाग मेहता नजर आ रहे हैं, साथ ही साईं तम्हाणकर, सिकंदर खेर, दिब्येंदु भट्टाचार्य, राजेश तैलंग, चंकी पांडे और भगवती पेरुमल भी अहम किरदार निभाते दिखाई देने वाले हैं.

यह सीरीज 8-एपिसोड वाली है, जिसे विनय वैकुल द्वारा डायरेक्ट किया गया है, जबकि संबित मिश्रा और सौरभ सावंत ने इसे लिखा है. पिंक विंडो प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले प्रणति नागरशेठ, नीरज नागरशेठ और पी.एस. श्याम ने प्रोड्यूस किया है और BBC स्टूडियोज़ इंडिया ने डेवलप किया है. चार यार को विनय वैकुल, एस. हुसैन ज़ैदी, संबित मिश्रा और सौरभ सावंत ने बनाया है.

‘चार यार’ का ट्रेलर रिलीज

शुरुआती 2000 के दशक की मुंबई की कहानी को यह प्रोजेक्ट खुद मेलें हुए है. मुंबई यह कैसा शहर है जहां सपने भीड़भाड़ वाले रास्तों के बीच कही पीछे छूट जाते हैं. इस सबके बीच में जीत, टोनी, साहिल और समीर नाम के पक्के दोस्त अपने सपनों को अपनी मिडिल क्लास जिंदगी से कहीं आगे लेकर जाते हैं. लेकिन एक मुश्किल हालात में लिया गया फैसला उन्हें एक ऐसे रास्ते पर ले जाता है जिसकी उन्होंने कभी उम्मीद नहीं की थी. यह फैसला उनकी आम सी जिंदगी को क्राइम, गैंगस्टर और बड़ी चोरियों की खतरनाक दुनिया में धकेल देता है. जब तक उन्हें अपनी गलती का एहसास होता है, तब तक वह मुंबई के अंडरवर्ल्ड डॉन और उसके पीछे पड़े इंस्पेक्टर सुमित भालेराव के बीच खुद को बुरी तरह से फंसा हुआ पाते हैं. जैसे-जैसे उनके प्लान असफल होने लगते हैं, खतरनाक मुठभेड़ें और तेज़ रफ़्तार कार चोरियाँ उनकी मुश्किलें बढ़ा देती हैं. अब चारों दोस्तों को ज़िंदा रहने के लिए ऐसी दुनिया का सामना करना होगा, जो उनके लिए बिल्कुल नई है. यह एक ऐसी दुनिया है जहां उनकी एक छोटी-सी गलती भी सब कुछ खत्म कर सकती है. लेकिन सवाल यह है कि जब जान बचाना सबसे ज़रूरी हो और हर फैसले की एक कीमत हो, तब क्या ये चारों दोस्त हर परेशानी का सामना कर पाएंगे?

 

 

सीरीज के क्रिएटर और डायरेक्टर विनय वाइकुल ने बताया, 'चार यार के जरिए हम जिंदगी की अनिश्चितता और उसे करीब से जानने के रोमांच की कहानी दिखाना चाहते थे. चार दोस्तों की जिंदगी में कुछ ऐसा होता है कि इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते, वे ऐसी मुश्किल में फंस जाते हैं, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था. इस मुश्किल से उन्हें सिर्फ दोस्ती का रिश्ता ही बाहर निकाल सकता है. इन चारों दोस्तों की अलग-अलग पर्सनैलिटी, जो कभी एक-दूसरे से टकराती है तो कभी एक-दूसरे का साथ देती है, इस सफर को पूरी तरह उतार-चढ़ाव भरा बना देती है. इस सीरीज में चारों लीड एक्टर्स के साथ-साथ साई, सिकंदर, दिव्येंदु और चंकी जैसे टैलेंटेड कलाकारों के साथ काम करना शानदार रहा, जिन्होंने अपने किरदारों में जान डाल दी. इस दुनिया को पर्दे पर उतारने में हमें बहुत मजा आया और मैं इस बात को लेकर उत्साहित हूं कि दर्शक प्राइम वीडियो पर इस सीरीज को देखें और खुद इस सफर का अनुभव करें.'

मुंबई में दिखेगी क्राइम और दोस्ती की अनोखी कहानी

जय का किरदार निभाने वाले प्रयरक मेहता ने कहा, 'जय के बारे में जो चीज़ मुझे उत्साहित करती थी वो ये थी कि वो मेरे पहले निभाए किरदारों से बिल्कुल अलग है. वो कम बोलने वाला इंसान है, जो बोलने से पहले सोचता है और हमेशा उसके पास एक प्लान होता है. जब भी कुछ गलत होता है, उसके दोस्त उसी का रिख करते हैं. लेकिन मुझे लगता है कि हम सबके साथ ऐसे पल आए हैं जब हमें पूरा यकीन था कि हम जानते हैं कि हम क्या कर रहे हैं, लेकिन बाद में पता चला कि हम कितने गलत थे. यही चीज़ जय को मेरे लिए इतना दिलचस्प बनाती है. उसकी समझदारी उसकी सबसे बड़ी ताकत है, लेकिन वही उसकी कमज़ोरी भी बन सकती है. एक एक्टर के तौर पर, मुझे ऐसे किरदार पसंद हैं जो मुझे चैलेंज करें, और जय इतना बड़ा ट्रांसफॉर्मेशन से गुज़रता है कि कभी-कभी ऐसा लगा जैसे मैं तीन अलग-अलग लोगों को निभा रहा हूं. मैं 'चार यार' को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं, और मुझे सबसे ज़्यादा जो चीज़ पसंद है वो ये है कि सारे क्राइम, एक्शन और अफरातफरी के पीछे, ये चार दोस्तों की कहानी है जो अपनी ज़िंदगी में कुछ बनाने की कोशिश कर रहे हैं. मुझे लगता है कि बहुत से यंग लोग इससे जुड़ाव महसूस करेंगे.'

साकिब अयूब ने बताया, 'मैंने इससे पहले 'फर्जी', 'बंबई मेरी जान' और 'अनदेखी' में काफी एक्शन और स्टंट किए हैं, लेकिन 'चार यार' एक अलग तरह की एनर्जी लेकर आई, इसकी कार चेज़, बड़े स्केल की सीक्वेंसेज़ और तेज़ रफ्तार एक्शन के साथ. टोनी की स्किन में घुसना और उसके मैनरिज़्म को समझना भी उतना ही मज़ेदार रहा. और सबसे ज़्यादा, टोनी हमेशा खास रहेगा, क्योंकि उसने मुझे एक आम बॉम्बे के लड़के का किरदार निभाने का मौका दिया, जबकि इससे पहले मैंने ज़्यादातर फ्लैम्बॉयंट किरदार ही निभाए हैं. विनय सर और मुकेश सर का खास शुक्रिया, जिन्होंने मुझमें टोनी को देखा. शूट एक शानदार अनुभव रहा, चाहे वो फिजिकल चैलेंजेस हों, कार चेज़ हों, कभी ना खत्म होने वाली नाइट शिफ्ट्स हों, या फिर मेरे को-स्टार्स के साथ बिताया गया वक्त. मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को इस सीरीज़ का एड्रेनलिन और अनप्रेडिक्टेबिलिटी उतना ही पसंद आएगा जितना हमें इसे बनाने में मज़ा आया.' चार यार का प्रीमियर एक्सक्लूसिव तौर से प्राइम वीडियो पर इस 23 अक्टूबर, 2026 को पूरे भारत और दुनिया भर के 240 से ज़्यादा देशों और इलाकों में हिंदी में होगा.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES