SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

BTS V ने हिंदी में दी दिवाली की बधाई, ट्रेडिशनल इंडियन आउटफिट्स पर दिया ये रिएक्शन

साउथ कोरिया के पॉपुलर पॉप बैंड BTS के वी यानी किम तेहयुंग ने दिवाली इंडियन आर्मी को Weverse पर दिवाली विश किया है. इसके अलावा उन्होंने दिवाली त्योहार को लेकर बात की है. इंडियन फैंस को वी का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है.

Written By Shilpa Singh
Published: Nov 09, 2026, 05:03 PM IST | Updated: Nov 09, 2026, 05:39 PM IST
Image Credit: दिवाली के रंग में रंगे BTS V
Join

साउथ कोरिया के पॉपुलर म्यूजिक बैंड BTS की दुनियाभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. इंडिया में भी BTS के दीवानों की कमी नहीं है. BTS अक्सर चर्चा में बना रहता है. वहीं, दिवाली के खास मौके पर BTS V ने इंडियन फैंस का दिल जीत लिया है. दरअसल वी ने हिंदी में फैन को दिवाली विश किया है. इसके अलावा उन्होंने गुलाब जामुन और इंडियन ट्रेडिशनल आउटफिट के बारे में जानने की कोशिश की है.

हिंदी में किया दिवाली विश

8 नवंबर को BTS V ने फैन के साथ  Weverse पर बातचीत की है. इस दौरान उन्होंने भारतीय फैन से दिवाली के बारे में बात की है. उन्होंने फैन से दिवाली फेस्टिवल के बारे में जानने की कोशिश की है. इसके अलावा वी ने फैन को हिंदी में दिवाली विश किया है. इंडियन फैन को वी का ये अंदाज काफी पसंद आया. सोशल मीडिया पर वी और फैन की बातचीत काफी वायरल हो रही है.

इंडियन आउटफिट पर दिया रिएक्शन

फैन से बातचीत के दौरान उन्होंने इंडियन आउटफिट पर भी रिएक्शन दिया है. दरअसल फैन ने AI द्वारा बनाई फोटो शेयर की थी, जिस फोटो में BTS के सभी मेंबर कुर्ता पहने दिवाली सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रहे हैं. वी ने इस एआई द्वारा बनी फोटो पर अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने कपड़ों की तारीफ की है. वी के द्वारा तारीफ सुन भारतीय फैंस काफी खुश हुए.

BTS क्यों है इतना पॉपुलर?

BTS साउथ कोरिया का 7 लड़कों का एक पॉप ग्रुप है. इस ग्रुप को साउथ कोरिया में  बैंग टन सोंयेओन्द कहते हैं. इसी का शॉर्ट नेम बीटीएस है. ग्रुप की शुरुआत साल 2010 में हुई थी. लेकिन उनका डेब्यू साल 2013 में हुआ था. आज के समय में बीटीएस की पॉपुलैरिटी दुनियाभर के देशों में है. इसका कारण उनका म्यूजिक और डांस है. उनके गाने काफी एनर्जेटिक होते हैं. इसके अलावा उनके गानों के मीनिंग भी है.

इसके अलावा उनका फैंस के साथ अच्छा संबंध भी उनकी पॉपुलैरिटी को बढ़ाता है. बीटीएस अक्सर अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर इंटरैक्ट करते हैं. इसके अलावा वह इंटरनेट पर फैंस के साथ लाइव चैट भी करते हैं.

BTS ग्रुप में हैं ये 7 मेंबर

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES