SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पिंक साड़ी में दिखा शिल्पा शेट्टी का खूबसूरत लुक, देखें बॉलीवुड एक्ट्रेस का करवा चौथ का लुक

देशभर में सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी इस दिन पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं. सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की फोटो और वीडियो सामने आ रही है.

Written By Shilpa Singh
Published: Oct 29, 2026, 06:10 PM IST | Updated: Oct 29, 2026, 10:52 PM IST
Image Credit: बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने रखा करवा चौथ का व्रत
Join

बॉलीवुड इंडस्ट्री में करवा चौथ का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. मीरा राजपूत से लेकर शिल्पा शेट्टी तक कई एक्ट्रेसेस पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं. अनिल कपूर के घर पर हर साल करवा चौथ की पूजा होती है. अनिल कपूर के घर पर एक्ट्रेस करवा चौथ की पूजा की थाल लिए एथनिक आउटफिट में नजर आती हैं. साल 2026 की करवा चौथ की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर आनी शुरू हो गई है.

शिल्पा शेट्टी 

शिल्पा शेट्टी ने इस साल करवा चौथ के मौके पर पिंक कलर की साड़ी पहनी हैं. शिल्पा शेट्टी साउथ भारत से हैं लेकिन उनकी शादी करण कुंद्रा से हुई है. करण पंजाबी हैं, ऐसे में एक्ट्रेस ने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा है.

मीरा राजपूत 

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने करवा चौथ पर ऑफ व्हाइट साड़ी पहनी हैं. ऑफ व्हाइट साड़ी में मीरा राजपूत बेहद खूबसूरत लग रही हैं. गोल्डन कलर की मिरर वर्क साड़ी के साथ मीरा राजपूत ने लाइट मेकअप कैरी किया है. ओपन हेयर और ब्राउन लिप शेड में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं. 
 

ताहिरा कश्यप

अनिल कपूर सुनीता कपूर के घर पर ताहिरा कश्यप करवा चौथ की पूजा करने पहुंची है. करवा चौथ के मौके उन्होंने रेड कलर की साड़ी पहनी हुई हैं. रेड कलर की साड़ी में आयुष्मान खुराना की पत्नी बेहद स्टनिंग लग रही हैं.

अनिल कपूर की सजावट 

अनिल कपूर की पत्नी सुनीता हर साल अपने घर पर करवा चौथ की पूजा रखती हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेसेस उनके घर पूजा करने आती हैं. वहीं रात के समय एक्ट्रेस अपने पति के साथ चांद का दीदार करने अनिल कपूर के घर आते हैं. चांद का दीदार करने के बाद सभी एक्ट्रेसेस और उनके पति अनिल कपूर के घर पर डिनर करते हैं. 

अंशुला कपूर

अंशुला कपूर का पहला करवा चौथ का व्रत है. पहले करवा चौथ के व्रत में एक्ट्रेस ने रेड कलर का ट्रेडिशनल आउटफिट कैरी किया है.  अंशुला लाइट मेकअप और रेड कलर की ड्रेस में बेहद स्टनिंग लग रही हैं. 

 रवीना टंडन 

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन का करवा चौथ लुक सामने आया है. एक्ट्रेस येलो कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. लाइट मेकअप बन हेयर स्टाइल में रवीना बहुत ही प्यारी लग रही हैं. 

कृति खरबंदा 

कृति खरबंदा  ने अपने जन्मदिन के दिन पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर मेहंदी की फोटो शेयर की है. फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- करवा चौथ की वाइब्स. मेहंदी खाना-पीना, परिवार के साथ मिस्ती, इतना सारा प्यार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES