SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

गर्लफ्रेंड को बार-बार दिया धोखा, यंग ने स्काउट के सामने किया चौंकाने वाला खुलासा

बिग बॉस 20 में कंटेस्टेंट्स अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई राज खोल रहे हैं. लेटेस्ट एपिसोड में यंग डीएसए ने अपनी लाइफ को लेकर ऐसा खुलासा किया है. जिसे सुनकर हर किसी के होश उड़ गए.

Written By Shilpa Singh
Published: Nov 05, 2026, 07:51 PM IST | Updated: Nov 05, 2026, 07:55 PM IST
Image Credit: यंग ने स्काउट को बताया गर्लफ्रेंड को धोखा देने का सच
Join

सलमान खान द्वारा होस्ट शो बिग बॉस 20 चर्चा में बना हुआ है. शो को लेकर लगातार कई अपडेट्स सामने आ रहे हैं. शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, कंटेस्टेंट का गेम भी ज्यादा स्ट्रॉग नजर आ रहा है. अभी तक बिग बॉस 20 से कई कंटेस्टेंट्स बाहर हो चुके हैं. वहीं शो में कंटेस्टेंट अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई राज खोलते हुए नजर आ रहे हैं. शो में यंग ने ऐसा खुलासा किया है जिसे सुन हर कोई हैरान हो गया है.

यंग ने दिया गर्लफ्रेंड को धोखा

बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट यंग घर में अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर बात करते हैं. यंग ने शो में बताया है कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड समीक्षा को कई बार धोखा दिया है. यंग इस बात का खुलासा तब किया है जब उनके घर से ऑडियो मैसेज और फोटो सामने आई है. इस ऑडियो में यंग के पूरे परिवार का मैसेज था, उनकी गर्लफ्रेंड की तरफ से कोई मैसेज नहीं मिला, जिस वजह से वह काफी निराश हो जाते हैं. वह स्काउट को रोते हुए अपने रिलेशनशिप के बारे में बताया हैं.

यंग ने स्काउट से अपने दुख के बारे में बात करते हुए कहा- मैंने समीक्षा को खो दिया है, स्काउट. यंग की बात सुनते ही स्काउट उन्हें शांतकराते हैं. स्काउट से यंग बोलते हैं कि मैंने उनसे बहुत बार धोखा दिया है. यंग ने बताया उन्होंने समीक्षा को लगभग 10 से 12 बार धोखा दे चुके हैं. इसके बाद स्काउट ने यंग से पूछा फिर भी वह तेरे साथ रही ना

12 बार गर्लफ्रेंड के साथ किया चीट

इसके बाद यंग ने बोला कि नहीं उसे पता नहीं था, यंग ने बोला कि उनसे नहीं पता कि मैंने उसे 12 बार चीट किया है. यंग ने आगे अंदाजा लगाया कि शायद उसे इस बारे में पता चला होगा जब वो बिग बॉस के घर में आ गए थे. शायद जब मैं यहां आया, तब उसे इस बात का पता चला होगा. यंग शो में जब से आए है वह अक्सर समीक्षा की तारीफ करते हैं.

घर में बचे हैं ये कंटेस्टेंट

बिग बॉस 20 के घर में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री ली थी. अब तक कई कंटेस्टेंट घर से बाहर हो चुके हैं. अब घर में यंग, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, अरिशफा खान, कुखल तंवर उर्फ गुल्लू, स्काउट, काजी तौकीर, उदिति सिंह और मनीष गोयल घर में बचे हैं. 

इसे भी पढ़ें- 'रामायण' के मुरीद हुए बाहुबली के डायरेक्टर: रणबीर कपूर को बताया शानदार, यश और साई पल्लवी की भी की जमकर तारीफ 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES