)
हिंदी सिनेमा से लेकर टीवी सीरियल तक, कई बार रामायण पर फिल्म और सीरियल बन चुके हैं. पर्दे पर भगवान राम का किरदार निभाना किसी भी एक्टर के आसान नहीं है. श्री राम के किरदार को कोई भी एक्टर केवल शानदार लुक, डायलॉग से नहीं निभा सकता है. किरदार को निभाने के लिए चेहरे पर शांति, हर परिस्थिति में संयम दिखना और विनम्रता बेहद जरूरी है. ऐसे में दर्शकों के जहन में सवाल आया है कि क्या श्री राम के किरदार पर्दे पर रणबीर कपूर निभा पाएंगे? आइए जानते हैं रणबीर कपूर राम के किरदार में कितना खरे उतरे हैं.
रणबीर कपूर ने भगवान राम का रोल निभाते समय शांत और सौम्य व्यक्तित्व पर ध्यान दिया है. फिल्म में उनके चेहरे के भाव और आंखों में दिखने वाला भाव उनके किरदार को खास बना रहा है. उनके हावभाव में ठहराव जो उनके किरदार को श्रीराम के किरदार की गरिमा को बनाए रखता है. रणबीर ने अपने किरदार में दया और विनम्रता को दिखाया है.
ताड़का वध में रणबीर कपूर के किरदार में वीरता दिखी है. रामायण महाकाव्य में ताड़का वध एक अहम प्रसंग है. इस सीन में उनके क्षत्रिय धर्म और उनका साहस दिखाता है. ताड़का वध सीन में रणबीर का अंदाज शांत और सौम्य रूप से बिल्कुल अलग है. उनकी बॉडी लैंग्वेज में आत्मविश्वास है.
फिल्म में अहिल्या को मुक्ति देने वाला सीन काफी संवेदनशील है. इस घटना में श्री राम की शक्ति से ज्यादा उनकी करुणा और दयालुता को दिखाया गया है. इस सीन में रणबीर के चेहरे के भाव ने इस सीन को काफी सहज बनाया है. इस सीन को देख पता चलता है कि श्री राम दूसरों के दुख को समझते हैं और उनका सम्मान करते हैं. रणबीर कपूर ने इस सीन को बहुत ही खूबसूरती से निभाया है.
मिथिला में सीता स्वयंवर का सीन श्री राम के व्यक्तिव में आत्मविश्वास, गरिमा और सादी को दिखाता है. रणबीर कपूर यहां शांत दिखते हैं, उनके चेहरे के हावभाव भी काफी सहज हैं. साई पल्लवी के साथ उनके सीन काफी इमोशनल है. इस सीन में रणबीर कपूर ने भगवान राम के किरदार में विनम्रता और सादगी को दिखाया है.
रणबीर कपूर की फिल्म रामायण रिलीज हो चुकी है. सोशल मीडिया पर फिल्म रामायण को पसंद किया जा रहा है. लोगों को पर्दे पर रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में जच रहे हैं. फिल्म को लेकर अच्छे रिव्यू मिले है. अब देखना होगा कि क्या फिल्म 2000 करोड़ की कमाई कर पाएगी या नहीं.