SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सलमान को भा गई Gullika की जोड़ी! Bigg Boss 20 के घर में छाया प्यार का खुमार, गुल्लू-कानिका की कमेस्ट्री ने जीता फैंस का दिल

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 20 के वीकेंड के वार का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस प्रोमो में गुल्लू यानी कुशल तंवर और कानिका मान साथ में डांस और मस्ती करते नजर आए. दोनों की शानदार केमिस्ट्री ने फैंस का ध्यान खींच लिया है और 'गुल्लिका' ट्रेंड करने लगा.

Written By Jyoti Rajput
Published: Sep 13, 2026, 12:39 PM IST | Updated: Sep 13, 2026, 01:37 PM IST
Image Credit: सलमान को भा गई Gullika की जोड़ी!
Join

बिग बॉस 20 के इस सीजन का पहला वीकेंड का वार सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बंटोर रहा है. इस बार सिर्फ लड़ाई-झगड़ों या कंटेस्टेंट्स की क्लास ही देखने को नहीं मिल रही, बल्कि शो के नए प्रोमो में कंटेस्टेंट गुल्लू यानी कुशल तंवर और कानिका मान का एक ऐसा अंदाज नजर आया, जिसने फैंस के चेहरे पर मुस्कान ला दी. दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री और डांस के बाद हर जगह सिर्फ उनकी ही बातें हो रही हैं. साथ ही, दोनों के बीच की कम्फर्टेबल बॉन्डिंग और मजेदार अंदाज ने सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी है. वहीं प्रोमो सामने आते ही ऑडियंस ने इस जोड़ी को लेकर अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया और इंटरनेट पर 'गुल्लिका' नाम से टैग ट्रेंड में आ गया.

प्रोमो में गुल्लू और कानिका को साथ थिरकते देखकर साफ नजर आता है कि दोनों एक-दूसरे की कंपनी को एंजॉय कर रहे हैं. यही वजह है कि उनका ये छोटा-सा डांस मोमेंट फैंस के लिए खास बन गया है. बिग बॉस के घर में दोनों की बातचीत और साथ नजर आने के बाद से ही उनकी बॉन्डिंग पर ऑडियंस की नजर बनी हुई है.

सोशल मीडिया की अफवाहों की मिली हवा

सीजन के अब पहले वीकेंड के वार में इस पल ने उस आग को और भी ज्यादा हवा दे दी है, जो सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा लगाई गई थी. दरअसल सीजन की शुरूआत होते ही इंटरनेट पर दोनों के फैंस ने उनकी जोड़ी को क्यूट और एंटरटेनिंग बताना शुरू कर दिया था. हालांकि, ये सिर्फ एक दोस्ती है या कहानी में आगे कुछ और भी देखने को मिलेगा, इसका सही जवाब तो अपकमिंग एपिसोड्स में ही पता चलेगा.

 

गुल्लू का पुराना टीवी कनेक्शन भी है खास

गुल्लू यानी कुशल तंवर को लेकर ऑडियंस की दिलचस्पी की एक वजह उनका पुराना टीवी कनेक्शन भी है. शो में आने से पहले भी वो छोटे पर्दे से जुड़े रहे हैं और अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुके हैं. पुराने शोज में उनके अंदाज और स्क्रीन प्रेजेंस को पसंद करने वाली ऑडिंयस के लिए बिग बॉस 20 में उनका ये नया अवतार देखने को मिल रहा है. यही वजह है कि घर के अंदर उनके व्यवहार से लेकर उनकी दोस्ती और रिश्तों तक, हर चीज पर फैंस की नजर बनी हुई है, जिसका हिस्सा अब कानिका मान के साथ उनकी बढ़ती नजदीकियां भी बन गई हैं.

क्यों ट्रेंड हो रहा 'Gullika'?

कानिका मान भी टीवी की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा हैं और उनके फैंस पहले से ही बड़ी संख्या में मौजूद हैं. ऐसे में जब उनकी और गुल्लू की रोमांटिक इमेज सामने आई, तो सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर बातें शुरू होना लाजिमी थी. फैंस ने दोनों के नामों को जोड़कर 'Gullika' नाम देना शुरू कर दिया है. खास बात ये है कि दोनों के बीच की केमिस्ट्री फिलहाल काफी नैचुरल और मस्ती भरी नजर आ रही है.

कानिका से पहले इस हसीना के साथ जुड़ा गुल्लू का नाम

टीवी की दुनिया में ऑडियंस का पसंदीदा कलाकारों की जोड़ियों से जुड़ना कोई नई बात नहीं है. गुल्लू को बिग बॉस 20 से पहले एमटीवी स्प्लिट्सविला में देखा गया था, जिसमें कंटेस्टेंट कायरा के साथ उनकी केमिस्ट्री को लोगों ने बेहद पसंद किया था. वहीं शो के बाद भी दोनों को कई बार साथ में देखा गया और उनका म्यूजिक वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ. लेकिन बिग बॉस 20 में एंट्री करने से पहले ही दोनों के बीच कुछ अनबन हो गई, जो सोशल मीडिया पर एक बहस का कारण बन गई.

वीकेंड के वार में क्या नया देखने मिलेगा?

नए प्रोमो में कई एंटरटेनिंग मूमेंट्स नजर आए. सलमान खान की मौजूदगी में जहां कंटेस्टेंट्स से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी, वहीं गुल्लू और कानिका का डांस लोगों के लिए हल्का-फुल्का और मजेदार पल लेकर आएगा. प्रोमो के बाद अब फैंस पूरे एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं. फिलहाल 'Gullika' को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड बना हुआ है. लेकिन दोनों के रिश्ते की असली तस्वीर तभी साफ होगी, जब शो के आने वाले एपिसोड में उनकी बॉन्डिंग और ज्यादा देखने को मिलेगी. यानी फिलहाल कहानी में ट्विस्ट कम नहीं, और लोगों की नजर पूरी तरह गुल्लू और कानिका पर है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES