SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'हर साल होते होंगे तुम्हारे ब्रेकअप... स्कॉउट की उदिति पर घटिया टिप्पणी! बिग बॉस 20 में मर्यादा तार-तार

'बिग बॉस 20' के नए प्रोमो में एक बार फिर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है. कैप्टेंसी टास्क के दौरान स्काउट और अरिश्फा खान के बीच तीखी झड़प हो गई. इस विवाद में उदिति सिंह अपनी दोस्त अरिश्फा का साथ देते हुए स्काउट पर तंज कसती हैं और उन्हें 'वीकेंड के वार' की बातें याद दिलाती हैं.

Written By Jyoti Rajput
Published: Oct 30, 2026, 08:48 AM IST | Updated: Oct 30, 2026, 09:05 AM IST
Image Credit: बिग बॉस 20
Join

सलमान खान के पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' में हर दिन नया ड्रामा देखने को मिलता है. शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, कंटेस्टेंट्स का गेम और ज्यादा आक्रामक होता जा रहा है. हाल ही में घर की कैप्टेंसी हासिल करने के लिए एक टास्क को होस्ट किया गया, जिसने घर के माहौल को पूरी तरह बदल दिया. इस टास्क के दौरान मचे बवाल के बीच कंटेस्टेंट्स के आपसी रिश्ते और ज्यादा उलझते हुए नजर आए. शो के नए प्रोमो के मुताबिक, कैप्टेंसी टास्क के दौरान तन्मय सिंह यानी स्काउट ओपी और अरिश्फा खान के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई.

गुस्से में स्काउट ने अरिश्फा को 'सड़े हुए सेब' तक कह डाला, जिससे वो बुरी तरह आहत हो गईं और फूट-फूटकर रोने लगीं। अरिश्फा को इस हालत में देख उदिति सिंह उनके सपोर्ट में आगे आईं और स्काउट को खरी-खोटी सुनाने लगीं. इस बहस के दौरान माहौल तब और ज्यादा बड़ा हो गया, जब बातचीत में निजी जिंदगी की बातें भी शामिल हो गईं.

स्काउट का उदिति पर पर्सनल कमेंट

कैप्टेंसी टॉस्क के दौरान हुई फाइट में उदिति ने स्काउट की पर्सनल लाइफ और उनकी गर्लफ्रेंड काशवी का जिक्र कर दिया, जिससे स्काउट का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. पलटवार करते हुए स्काउट ने भी उदिति के पर्सनल मामलों और उनके एक्स-बॉयफ्रेंड को लेकर निशाना साधा. स्काउट ने ताना मारते हुए कहा कि उनके रिश्ते हर साल बदलते हैं, जिस पर घर के बाकी मेंबर्स स्काउट के इस पर्सनल हमले से काफी नाराज नजर आए.

6 कंटेस्टेंट्स पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार

घर के अंदर आपसी झगड़ों और खींचतान के बीच इस हफ्ते के एलिमिनेशन की तलवार भी 6 कंटेस्टेंट्स पर लटक रही है. इस हफ्ते बेघर होने के लिए जिन 6 कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आए हैं, उनमें कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, कनिका मान, तन्मय सिंह (स्काउट ओपी), आसिफ खान, लव गिल और आम्रपाली दुबे शामिल हैं. गेम के नियमों के मुताबिक, जिनके पास लाइफलाइन बची होगी वो शायद बच जाएंगे, लेकिन बाकियों के लिए खतरा बरकरार रहेगा.

घर में बचे हैं अब इतने खिलाड़ी

शुरुआत में इस घर के अंदर 16 कंटेस्टेंट्स ने कदम रखा था, लेकिन सफर के साथ कई चेहरे बाहर हो चुके हैं. रोहेद खान, ईशा रिखी, रीति तिवारी, अमन गांधी, नकुल धुल और मैरी कॉम पहले ही शो का हिस्सा नहीं रहे हैं. अब घर के अंदर बचे लोगों में माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर, स्काउट ओपी, रैपर यंग डीएसए, आसिफ खान, काजी तौकीर, उदिति सिंह और मनीष गोयल के बीच मुकाबला कड़ा होता जा रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES