SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिग बॉस 20: लव पर भड़की थी स्काउट की गर्लफ्रेंड, वीकेंड का वार में सुनाई खरी-खोटी,अब सोशल मीडिया पर मांगी माफी

बिग बॉस वीकेंड का वार एपिसोड में स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी बतौर गेस्ट आई थी. शो में उन्होंने स्काउट और लव गिल के रिश्ते को लेकर सवाल किए. इस दौरान काशवी ने कुछ ऐसी बात बोल दी जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इसका विरोध किया, वहीं अब स्काउट की गर्लफ्रेंड ने माफी मांगी है.

Written By Shilpa Singh
Published: Oct 26, 2026, 06:46 PM IST | Updated: Oct 26, 2026, 06:50 PM IST
Image Credit: स्काउट की गर्लफ्रेंड ने लव गिल से मांगी माफी
Join

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर काशवी हीरानंदानी बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में आई थी. उन्होंने लव गिल और स्काउट के रिश्ते को लेकर सवाल किए. काशवी ने इस दौरान लव को कुछ ऐसी बात बोल दी थी जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके क्रिटिसिज्म सहना पड़ा, जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर माफी मांगी है. दरअसल वीकेंड का वार में काशवी ने लव गिल पर आरोप लगया था कि उन्होंने जाल बिछाया, मैनिपुलेट किया और स्काउट का इस्तेमाल किया.

स्काउट की गर्लफ्रेंड ने मांगी माफी

स्काउट की गर्लफ्रेंड ने क्रिटिसिज्म और ट्रोलिंग के बाद काशवी ने माफी मांगी है. उन्होंने बोला कि उनका मकसद स्काउट की गलतियों पर बात करना था, न कि वह लव के बारे में कोई फैसला सुनाना. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा- मेरा इरादा स्काउटओपी से बात करना, उनकी गलतियों को सामने लाना और उनके काम के लिए जवाबदेह ठहराना था. ऐसा करते समय मुंह से कुछ शब्द निकल गए जो कि दूसरे लोगों के लिए सेंसिटिव थे.

पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा- उनकी अपनी फीलिंग्स की वजह से उन्हें हक नहीं मिलता है कि वह किसी और के कैरेक्टर या इरादों पर कोई फैसला सुनाए. काशवी ने माना कि सोशल मीडिया किसी के लिए नफरत फैलाने और किसी को निशाना बनाने के लिए उकसाने का इरादा नहीं था. मैं समझ सकती हूं कि मेरे शब्दों का असर होता है, जो भी गलतफहमी हुई, मैं उसकी जिम्मेदारी लेती हूं. काशवी ने अपनी बात को खत्म करते हुए माफी मांगी जिन्हें उनके कमेंट्स से दुख पहुंचा है. उन्होंने पोस्ट में लिखा कि जिन लोगों को मेरी बातों से दुख पहुंचा है, मैं उनसे दिल से माफी मांगती हूं.

स्काउट और लिव गिल की दोस्ती में आएगी दरार

वीकेंज का वार में स्काउट की गर्लफ्रेंड के आने के बाद से ही स्काउट और लव के रिश्ते में तूफान आ गया है. स्काउट को एहसास होता है कि काशवी का आना बोलना की चीजें सही नहीं है, ऐसे में स्काउट ने बोला कि मुझे चीजे ठीक करनी होगी, वरना बाहर सब खत्म हो जाएगा. वहीं लव ने भी स्काउट से बात करने से इनकार कर दिया है. घरवालों ने भी स्काउट और गिल को समझाया कि बाहर उनकी गर्लफ्रेंड को ये सब दिखना बुरा लग सकता है. कनिका ने समझाया था कि उन्होंने अपने पिता को आज तक हग नहीं किया है, उनके भाई और वो अलग रूम में सोते हैं. ऐसे में उनकी चीजे बाहर गलत दिख सकती है. वहीं वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी ने साफ-साफ शब्दों में बोला कि आप दोनों घर में मसाज करना बंद कर दो. 

इसे भी पढ़ें-  एडवांस बुकिंग में 'रामायण' ने मारी बाजी, थिएटर रिलीज से पहले रणबीर की फिल्म ने कमाए 20 करोड़ रुपये 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES