)
'बिग बॉस 20' के घर में हर बीतते दिन के साथ रिश्तों बदलते दिख रहे हैं. लव गिल, स्काउट OP और यंग DSA के बीच का ट्राइंगल इस समय ऑडियंस के बीच सबसे बड़ा चर्चा का विषय बना हुआ है. पिछले हफ्ते जब स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी हीरानंदानी ने शो में एंट्री लेकर लव गिल पर मैनिपुलेशन के आरोप लगाए, तो हर किसी की नजरें सिर्फ स्काउट के रिएक्शन पर टिकी थीं. हालांकि, उस दौरान स्काउट की चुप्पी ने फैंस के साथ-साथ शो के मेकर्स और होस्ट को भी काफी हैरान कर दिया था. अब वीकेंड का वार में होस्ट सलमान खान ने स्काउट की इसी चुप्पी को लेकर उनकी जमकर क्लास लगाई है.
सलमान ने सवाल उठाया कि एक तरफ स्काउट, लव गिल को अपनी बहन और दोस्त बताते हैं,लेकिन जब अपनी गर्लफ्रेंड के सामने उनके इस रिश्ते पर सवाल खड़े हुए, तो वो उनका साथ देने के लिए आगे क्यों नहीं आए. सलमान ने स्काउट को सीधे शब्दों में आईना दिखाते हुए कहा, 'जिसे तुम दोस्त और बहन कहते हो, तुमने अपनी गर्लफ्रेंड के सामने उसका बचाव नहीं किया. प्यार मैनिपुलेटिव नहीं होता, लेकिन तुम कोई छोटे बच्चे भी नहीं हो जो किसी के बहकावे में आ जाओगे.'
इतना ही नहीं, सलमान खान ने स्काउट के दोगले रवैये पर कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें अपनी गलती स्वीकार करने की सलाह दी. सलमान ने आगे कहा, 'तुम्हें कहना चाहिए था कि गलती मेरी है. तुम ना अपनी गर्लफ्रेंड की तरफ खड़े हो पा रहे हो और न अपनी बहन की तरफ. तुमने गलती की है और तुम्हें इसे मानना पड़ेगा. अगर ये सब महज एक फेक कमिटमेंट है, तो तुमसे बुरा आदमी कोई नहीं है.' सलमान की इन तीखी और चुभने वाली बातों को सुनकर स्काउट पूरी तरह टूट गए और सिर झुकाकर इमोशनल होते नजर आए.
Iss Weekend Ka Vaar, Salman lagayenge #ScoutOP ki class! 💥 Dekhiye #BiggBoss20 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje #Colors par. #BiggBoss20 #BiggBossOnJioHotstar https://t.co/cD0TFsIaLG
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) October 30, 2026
स्काउट OP और लव गिल की शुरुआत बहुत अच्छी दोस्ती से हुई थी. धीरे-धीरे साथी कंटेस्टेंट यंग DSA के जुड़ने से ये बॉन्ड भाई-बहन जैसे रिश्ते में तब्दील हो गया. लेकिन कहानी में मोड़ तब आया, जब स्काउट का झुकाव लव की तरफ रोमांटिक अंदाज में दिखने लगा. शो में स्काउट को लव के कंधे और पैरों पर मसाज करते और कंबल ओढ़ाते देखा गया, जिससे उनके इस रिश्ते पर बाहर की दुनिया में काफी सवाल उठने लगे और ऑडियंस ने इसे अजीब ठहराया.
इससे पहले भी इस मामले ने तूल पकड़ा था, जब रोहित शेट्टी वीकेंड का वार में आए थे. रोहित ने स्काउट के इस टची बर्ताव पर सख्त ऐतराज जताते हुए सभी कंटेस्टेंट्स की जमकर डांट लगाई थी. इसके बाद काश्वी ने शो में आकर स्काउट को उनके बर्ताव के लिए आड़े हाथों लिया. काश्वी ने साफ कहा था, 'अगर घर जैसा माहौल चाहिए था तो शो में आना ही नहीं चाहिए था. ये एंगल सही नहीं लगता है. हम तुम्हें यहां मसाजर बनते नहीं देखना चाहते, ऑडियंस तुमसे प्यार करती है और तुम एक लड़की के पीछे बैकग्राउंड कैरेक्टर बनकर रह गए हो.'

सलमान खान की इस फटकार के बाद, अब सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा और रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है. कई फैंस का मानना है कि स्काउट का दोनों तरफ स्टैंड न लेना ही उनकी सबसे बड़ी भूल साबित हुई है. ऑडियंस का कहना है कि जब रोहित शेट्टी ने पहली बार इस मुद्दे पर बात की थी, तभी स्काउट को समझ जाना चाहिए था और सही बाउंड्री बना लेनी चाहिए थी. फैंस का मानना है कि रोहित शेट्टी का इस मामले को सीधे लहजे में संभालने का तरीका ही सबसे सही था, जिसने इस विवाद का असली सच सामने रखा. लेकिन सलमान खान के रवैए से ऐसा लगा कि वो सारी गलती सिर्फ स्काउट पर डाल रहे हैं.