Bigg Boss 20: वीकेंड का वार में रो पड़ी माही विज, सलमान खान ने किया सपोर्ट
Bigg Boss 20: वीकेंड के वार में सलमान खान घरवालों को बताते हैं कि माही विज ने यंग को किसी भी तरह की गाली नहीं दी है. ना ही यंग के बारे में कुछ गलत बोला है.
सलमान खान बिग बॉस 20 वीकेंड का वार में सलमान खान घर जरूरी मुद्दे पर बात करते हैं. वीकेंड का वार में माही विज और यंग डीएसए वाले मुद्दे पर बात होगी. बातचीत के दौरान माही विज काफी इमोशनल हो जाती है. वहीं वीकेंड का वार एपिसोड में देखना होगा सलमान खान किसका सपोर्ट करते हैं. इसके अलावा वीकेंड का वार में सलमान खान बाकी घरवालों को भी बताएंगे कि वह पूरे हफ्ते लड़ाई-झगड़े में काफी पर्सनल हो गए थे.
क्या है यंग और माही का मामला
माही और यंग का मामला गलतफहमी से शुरु हुआ था. यंग का दावा है कि माही विज ने पीठ पीछे उनके बारे में बात करते हुए गाली वाले शब्द का इस्तेमाल किया है. वीकेंड का वार में बातचीत के दौरान सलमान खान सीधे माही से बातचती करते हैं. वह माही से पूछते हैं कि क्या माही ने यंग को गाली दी थी.
माही ने दी सफाई
माही ने सलमान खान को जवाब देते हुए बताया है कि उन्होंने यंग को गाली नहीं दी थी. उन्होंने बोला कि एक जुमला का इस्तेमाल किया था, लेकिन वह सीधे यंग के लिए इस्तेमाल नहीं किया था. इसके बाद सलमान खान माही का सपोर्ट करते हुए बोलते हैं कि माही ने ऐसा कुछ बोला ही नहीं जिस वजह से उन्हें इतना बोला या घेरा गया था. सलमान खान बताते हैं कि माही की बात का गलत मतलब निकाला गया है.
वीकेंड वार में इमोशनल होगी माही
सलमान खान पूरे घर के सामने माही विज का सपोर्ट करते हैं. जब सलमान खान माही को निर्दोष बताते हैं तो माही काफी इमोशनल हो जाती है. उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं. इसके अलावा सलमान खान घरवालों को डांट भी लगाएं. इस हफ्ते घरवालों के एक दूसरे के बारे में काफी कुछ बोला है. पूरे हफ्ते घरवालों ने एक दूसरे पर काफी पर्सनल कमेंट किए हैं. जिसे लेकर सलमान खान वीकेंड के वार में घरवालों से समझाएंगे.
मैरी कॉम और माही की लड़ाई
लेटेस्ट एपिसोड में माही और मैरी के बीच लड़ाई हो जाती हैं. राशन के टास्क के दौरान छोटी से बात से दोनों के बीच काफी बड़ी बहस हो जाती है. मैरी माही के मेकअप और कपड़ों पर कमेंट करती हैं तो वही माही मैरी की पर्सनल लाइफ के बारे में बोलती है कि वह सबसे अच्छी मां है. वह आज भी अपने पति की इज्जत करती हैं. इनकी तरह नहीं है. माही और मैरी की लड़ाई पर सलमान खान किसका सपोर्ट करते हैं, इसका खुलासा तो वीकेंड के वार में होगा.