SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Bigg Boss 20: दूसरी बार ‘वीकेंड का वार’ होस्ट करने जा रहे रोहित शेट्ट, कंटेस्टेंट्स की खूब लगाएंगे क्लास; सलमान खान ने भी दी वॉर्निंग

‘बिग बॉस 20’ में नया भूचाल आ गया है. सलमान खान के अचानक अगला ‘वीकेंड का वार’ होस्ट न करने के फैसले ने सबको चौंका दिया. भाईजान की जगह रोहित शेट्टी घरवालों की खबर लेते नजर आएंगे, लेकिन फैंस के मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि आखिर सलमान ने ये फैसला क्यों लिया?

Written By Vandana Saini
Published: Oct 20, 2026, 05:57 AM IST | Updated: Oct 20, 2026, 08:22 AM IST
Image Credit: सलमान खान नहीं करेंगे अगला ‘वीकेंड का वार’ होस्ट!
Join

हाल ही में रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ को लेकर सलमान खान ने ऐसा फैसला लिया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. शो में लगतारा जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है. घर में नई वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद से इक्वेशन पूरी तरह बदल चुके हैं, लेकिन इस ‘वीकेंड का वार’ पर सलमान खान ने एक ऐसा फैसला लिया, जिसने फैंस से लेकर घर के अंदर मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स को हैरान कर दिया. सलमान ने ऐलान किया कि वे अगले हफ्ते वाले ‘वीकेंड का वार’ में नजर नहीं आएंगे. इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस काफी मायूस हो गए हैं.

भाईजान के इस अचानक फैसले से पूरे घर में सन्नाटा छा गया. सलमान ने शो से ब्रेक लेने की वजह भी कंटेस्टेंट्स को बताई. उन्होंने कहा कि उनके कुछ पुराने कमिटमेंट्स हैं, जिन्हें पूरा करना बहुत जरूरी है. इसी काम के सिलसिले में वो अगले हफ्ते शो की शूटिंग नहीं कर पाएंगे. भाईजान ने घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स को समझाते हुए कहा कि वो अब उनसे सीधे एक हफ्ते के बाद मिलेंगे. सलमान खान के इस फैसले को सुनकर सभी कंटेस्टेंट्स के चेहरे उतर गए, क्योंकि वीकेंड पर सलमान की क्लास और उनकी मस्ती ही इस शो की असली पहचान मानी जाती है. सलमान ने बताया कि वो अपनी जिम्मेदारियां निभाने के बाद शो में फिर से धमाकेदार वापसी करेंगे.

शो में एक्शन डायरेक्टर की एंट्री

सलमान खान के जाने की खबर के बाद हर कोई ये सोच रहा था कि अब ‘वीकेंड का वार’ कौन संभालेगा? भाईजान ने इस सस्पेंस से भी पर्दा उठा दिया. उन्होंने बताया कि उनकी गैर-मौजूदगी में शो को बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी होस्ट करेंगे. सलमान ने कहा कि उन्होंने रोहित शेट्टी से खुद बात कर ली है और वो इस जिम्मेदारी को संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. रोहित शेट्टी का नाम सामने आते ही घर का माहौल बिल्कुल बदल गया. अब शो में सलमान के स्वैग की जगह रोहित शेट्टी का कड़क एक्शन और उनका अलग अंदाज देखने को मिलेगा.

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: आरोपियों को मुंबई ले जा रही थी पुलिस, रास्ते में कोई करने लगा पीछा? लौटना पड़ा कोटा

सलमान खान की कंटेस्टेंट्स को वॉर्निंग

सलमान खान ने रविवार के एपिसोड में घरवालों से मजाक और वॉर्निंग भरे लहजे में बात की. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ‘मैं अब आपसे अगले हफ्ते नहीं मिलूंगा. कुछ जरूरी कमिटमेंट्स की वजह से मैं अगले ‘वीकेंड का वार’ में मौजूद नहीं रहूंगा और मेरी जगह रोहित शेट्टी होस्टिंग की कमान संभालेंगे. इसलिए आपको जो भी करना है कर लीजिए. अगर आप लोगों को खतरों से खेलने का ज्यादा शौक है, तो इस बार खुलकर खेलिए’. सलमान खान की ये बात सुनकर घरवालों के चेहरे की हवाइयां उड़ गईं. कंटेस्टेंट्स समझ गए कि इस बार रोहित शेट्टी के सामने गलतियां करना बहुत भारी पड़ सकता है, क्योंकि वे कुछ भी कहने से पहले कुछ सोचते नहीं, सीधा डांट लगाते हैं. 

रोहित शेट्टी का टीवी पर दबदबा

रोहित शेट्टी छोटे पर्दे के लिए कोई नया नाम नहीं हैं. वो टीवी के मशहूर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के कई सीजन अकेले दम पर होस्ट कर चुके हैं और वे दूसरी बार ‘वीकेंड का वार’ होस्ट करने जा रहे हैं. इससे पहले वे ‘बिग बॉस 19’ में ‘वीकेंड का वार’ होस्ट कर चुके हैं. इसके अलावा वे बड़े पर्दे ‘सिंघम’, ‘सिम्बा’ और ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके है. रोहित शेट्टी की पर्सनालिटी हमेशा से सख्त और नियमों पर चलने वाली रही है. ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का फिनाले खत्म करने के बाद अब रोहित शेट्टी एक बार फिर टीवी स्क्रीन पर लौटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, जिसे लेकर उनके और शो के फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.

Bigg Boss 20 में दिखेगा नया रंग

‘बिग बॉस 20’ के घर का माहौल किसी भी दूसरे शो से काफी अलग होता है. यहां किसी तरह के स्टंट नहीं होते, बल्कि यहां कंटेस्टेंट्स के आपसी रिश्ते, झगड़े और चालाकियां सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. रोहित शेट्टी के सामने सबसे बड़ी चुनौती ये होगी कि वो घरवालों की इन चालबाजियों को कैसे संभालते हैं. फैंस ये देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं कि स्टंट के मास्टर ‘बिग बॉस 20’ में चल रहे ड्रामे को किस तरह से हैंडल करेंगे. क्या रोहित शेट्टी भी सलमान की तरह घरवालों की क्लास लगाएंगे या उनका तरीका बिल्कुल जुदा होगा, इसका फैसला अगले ‘वीकेंड का वार’ में ही हो पाएगा?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES