SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'34 की उम्र में आया था हार्ट अटैक', आसिफ खान की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- मेडिकल रिपोर्ट दिखाने पर मजबूर

सलमान खान के फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस' में काजी तौकीर ने हार्ट अटैक को लेकर मजाक उड़ाया था, जिस पर अब आसिफ खान की पत्नी ने रिएक्ट किया है. उन्होंने हाल ही में बताया कि आसिफ खान को 34 साल की उम्र में हार्ट अटैक आ चुका है.

Written By Kajol Gupta
Published: Oct 22, 2026, 09:25 PM IST | Updated: Oct 22, 2026, 09:38 PM IST
Image Credit: आसिफ खान की पत्नी ने सुनाई दर्दभरी कहानी
Join

सलमान खान के फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में 'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान भी नजर आ रहे हैं. शो में आए दिन नए-नए ड्रामे देखने को मिल रहे हैं. इसी बीच आसिफ खान की पत्नी जेबा ने उनके स्वास्थ्य से जुड़ी घटना का 'बिग बॉस 20' में मजाक बनने के बाद अपनी बात रखी है. आसिफ खान को पिछले साल 34 साल की उम्र में एक बड़ा हार्ट अटैक आया था. उनकी पत्नी जेबा ने अब उस मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की है और बताया है कि एक्टर को 21 दिन अस्पताल में बिताने पड़े थे.

आसिफ खान ने इसको लेकर गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इस मुश्किल दौर के बारे में पहली बार खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि सिर्फ 34 साल की उम्र में उन्हें हार्ट अटैक आया था. ये सोचकर मेरा दिल टूट जाता है कि अब मुझे उनकी मेडिकल रिपोर्ट भी सार्वजनिक करनी पड़ रही है.

आसिफ खान की पत्नी जेबा ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, आसिफ की पत्नी जेबा ने पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस पोस्ट के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'मैं चुप रही, मैंने उम्मीद करी कि समय के साथ दर्द कम हो जाएगा. लेकिन मेरे पति और हमारे परिवार पर लगाए गए आरोपों और फैलाई गई नकारात्मकता के कारण अब और चुप रहना मुमकिन नहीं है. आसिफ के दर्द को मैंने खुद करीब से देखा है, इसलिए मुझे लगता है कि उनके और हमारे परिवार के लिए यह जरूरी है कि मैं सच सबके सामने लाऊं.' उन्होंने आगे लिखा, 'हां, आसिफ को एक बहुत गंभीर हार्ट अटैक आया था. वो भी सिर्फ 34 साल की उम्र में.'

'वे उस भविष्य को खोने से डरे हुए थे'

आसिफ की पत्नी ने कैप्शन में आगे लिखा, 'जब आसिफ ने शुरू में कहा कि यह हार्ट अटैक नहीं, बल्कि GERD है, तो इसके पीछे डर था. उन्हें चिंता थी कि कोई गंभीर बीमारी उनके उन प्रोजेक्ट्स को छीन सकती है, जिनके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की थी और भविष्य के मौकों के रास्ते भी बंद कर सकती है. एक ऐसी इंडस्ट्री में जहां मौके अनिश्चित होते हैं, खासकर तब जब आपके पास कोई सपोर्ट न हो. यह डर बिल्कुल जायज था. वे उस भविष्य को खोने से डरे हुए थे, जिसका उन्होंने सपना देखा था. खुद इस स्थिति से गुजरने पर उन्हें वही पुराना दुख फिर से याद आ गया, इसके साथ ही यह डर भी कि कहीं वे अपने परिवार को पीछे न छोड़ जाएं.'

यह भी पढ़ें- इस शुक्रवार थिएटर में लगेगा एंटरटेनमेंट का मेला: एक साथ रिलीज होंगी 7 फिल्में, आयुष्मान-सारा से सोनाक्षी-जहीर तक दिखेगा स्टार पावर

सेहत का मजाक बनते देखना दुखद

जेबा ने आगे बताया, 'उनकी सेहत का मजाक बनते देखना और उनकी ईमानदारी पर सवाल उठाए जाना बेहद दुखद है. 'बिग बॉस' एक एंटरटेनमेंट रियलिटी शो है. मनोरंजन कब से क्रूरता का बहाना बन गया?'

'हर किसी को अपनी राय रखने का पूरा हक'

उन्होंने आगे लिखा, 'हर किसी को अपनी राय रखने का हक है, लेकिन आलोचना करना क्रूरता नहीं है और असहमति कभी भी इस बात का कारण नहीं बननी चाहिए कि आप किसी का बुरा चाहें. यह मामला आसिफ से कहीं बड़ा है. हर वह व्यक्ति जो किसी मुश्किल दौर से गुजरा है और हर वह परिवार जिसने अपने किसी करीबी को जिंदगी के लिए संघर्ष करते देखा है, वह हमदर्दी का हकदार है, मजाक का नहीं. हर प्रतियोगी के पीछे एक इंसान है, एक परिवार है और कैमरों की दुनिया से परे भी एक जिंदगी है. कृपया सहानुभूति और दया का रास्ता चुनें. किसी भी असहमति की कीमत मानवीय शालीनता को नहीं चुकानी चाहिए.'

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES