SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

BB20 में घमासान:'लॉलीपॉप' कमेंट पर भड़के सलमान खान... गुस्से में लगा दी काजी की जोरदार क्लास, रीति तिवारी की वाइल्डकार्ड एंट्री से शुरू हुआ नया खेल!

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 20 के इस हफ्ते घर में कई विवाद और झगड़े हुए, जिसने पूरे घर को हिलाकर रख दिया. अब इस पूरे विवाद पर चर्चा करते हुए वीकेंड के वार में सलमान खान न सिर्फ काजी तौकीर की क्लास लगाएंगे, बल्कि बाकी घरवालों पर भी गरजेंगे. वहीं नए प्रोमो से ये मालूम पड़ता है कि रीति तिवारी की शो में री-एंट्री हो सकती है.

Written By Jyoti Rajput
Published: Oct 03, 2026, 02:19 PM IST | Updated: Oct 03, 2026, 02:55 PM IST
Image Credit: सलमान खान ने लगाई काजी की क्लास
Join

'बिग बॉस 20' के दर्शकों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. इस हफ्ते घर में हुए घमासान पर शो के होस्ट सलमान खान ने वीकेंड के वार में अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कंटेस्टेंट की जोरदार क्लास लगा दी. शो के मेकर्स ने हाल ही में सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक नया प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें सलमान खान सिंगर और कंटेस्टेंट काजी तौकीर पर बरसते हुए दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने काजी के विवादित 'लॉलीपॉप' कमेंट के लिए कड़े शब्दों में आड़े हाथों लेते नजर आ रहे हैं. 

सलमान ने इस दौरान काजी को गुस्से में समझाते हुए साफ कहा, 'काजी, पहले तीन हफ्तों में तुम बहुत सीधे और सही चल रहे थे, लेकिन इस हफ्ते तुम पूरी तरह गलत रास्ते पर चले गए. तुम्हारा इरादा चाहे जो भी रहा हो, लेकिन जब सामने वाले को तुम्हारी बात समझ नहीं आई या उसे बुरा लगा, तो तुम्हें तुरंत अपने कदम पीछे खींच लेने चाहिए थे.'

काजी की प्लानिंग पर सलमान ने उठाए सवाल

इतना ही नहीं, सलमान खान ने बेवजह तूल देने के लिए काजी की प्लानिंग पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, 'आपने उस बात को रबर की तरह स्ट्रेच कर दिया, और इसी जिद्दी रवैये की वजह से आपकी गलती और बड़ी हो गई'. इसके बाद सलमान ने सीधी बहस में कंटेस्टेंट कनिका मान से सवाल किया कि क्या काजी ने अपनी इस घटिया हरकत के लिए उनसे कोई माफी मांगी?. इस पर कनिका ने जवाब देते हुए कहा कि काजी ने माफी मांगना तो दूर, बल्कि साफ कह दिया था कि वो जो चाहें बोल सकते हैं और कभी माफी भी नहीं मागेंगे.'

कानिका को आया गुस्सा:'तमीज सिखा के जाऊंगी'

सलमान खान के तीखे रवैये और कानिका मान की इस बात के बाद काजी ने दावा किया कि उन्होंने माफी मांगी थी, लेकिन सलमान ने तुरंत उन्हें टोकते हुए साफ किया कि उन्होंने पूरे मुद्दे में काजी को कहीं भी ईमानदारी से माफी मांगते नहीं देखा. जो लोग इस पूरे विवाद से अनजान हैं, उन्हें बता दें कि ये विवाद तब शुरू हुआ, जब काजी तौकीर ने बातचीत के दौरान कनिका मान पर 'लॉलीपॉप' और 'बायोलॉजी' से जुड़ा एक भद्दा मजाक कसा.

काजी के इस मजाक के बाद कनिका ने इस टिप्पणी पर तुरंत कड़ा ऐतराज जताया और बातचीत बीच में ही छोड़ दी. कनिका ने काजी को मुंह पर डांट लगाते हुए कहा,'काजी तौकीर, ये बहुत घटिया था. मुझे आपसे इतनी चीप बातों की उम्मीद नहीं थी. आपको मैं तमीज सिखा के जाऊंगी.' कनिका ने अपनी बातों से ये साफ कर दिया कि वो इस तरह के गंदे और भद्दे मजाक को किसी भी हालत में बर्दाशत नहीं करेंगी.

काजी ने पेश की अजीबोगरीब सफाई

इस मुद्दे के बढ़ने के बाद काजी तौकीर घर के दूसरे कंटेस्टेंट के सामने अपनी अजीबोगरीब सफाई पेश करते नजर आए थे. उन्होंने अपनी गलती को छुपाते हुए ये दावा किया कि वो 'कोई मिल गया' फिल्म के ऋतिक रोशन वाले मासूम बच्चे के किरदार की तरह सोच रहे थे, जिसे लॉलीपॉप और चॉकलेट पसंद होती है. लेकिन जब ये बात कनिका तक पहुंची, तो उन्होंने काजी के इस कवर-अप को पूरी तरह से नाकार दिया. कनिका ने गुस्से में जबाव देते हुए कहा कि बायोलॉजी की बात करना और फिर तुरंत लॉलीपॉप का नाम लेना उनकी गंदी सोच को दिखाता है. कनिका ने इस मुद्दे पर आगे कहा, 'मैं कोई कल पैदा नहीं हुई हूं, जो आप मुझे बेवकूफ बनाकर निकल जाओगे.'

रीति की हुई वाइल्डकार्ड एंट्री?

वीकेंड के वार में काजी तौकीर की क्लास लगाने के बाद सलमान खान ने कंटेस्टेंट और फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया. होस्ट सलमान ने पहले सभी घरवालों की फटकार लगाई की, जब उन्होंने रीति को एक और मौका देने की बात कही थी, तो फिर क्यों घरवालों ने उन्हें खुद को साबित करने का मौका नहीं दिया और उन्हें घर से बाहर कर दिया. इसके बाद सलमान ने शो की थीम यानी 'तथास्तु' को याद किया, जिसके तुरंत बाद ही बैकग्राउंड से रीति तिवारी के गाने 'आय हाए हाए' के बोल सुनाई देते हैं. शो के नए प्रोमो से तो ऐसा ही लग रहा है कि रीति दोबारा घर में एक वाइल्डकार्ड के तौर पर आ सकती हैं.

फेमस सेलेब्स का लगा जमावड़ा

सलमान खान का पॉपुलर रिएलिटी शो  'बिग बॉस 20' का ये सीजन एंटरटेनमेंट, सपोर्ट्स, मयूजिक और सोशल मीडिया की दुनिया के कई दिग्गज हस्तियों की मौजूदगी के कारण पहले ही सोशल मीडिया पर हंगामा मचाए हुए है. इस बार शो में मैरी कॉम, माही विज, आम्रपाली दुबे, यंग डीएसए, स्कूप ओपी, कनिका मान, कुशल तंवर, अमन गांधी, अरिश्फा खान और काज़ी तौकीर जैसे फेमस कंटेस्टेटं एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दे रहे हैं. इस हाई-वोल्टेज ड्रामे और सलमान खान की जोरदार फटकार के बाद ये देखना बेहद दिलचस्प होगा कि क्या काजी तौकीर अपने खेल में सुधार करते हैं या घर के भीतर उनका रहना पहले से कई ज्यादा मुश्किल हो जाएगा.   

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES