सुपरस्टार सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों हर तरफ छाया हुआ है. शो के अंदर हर दिन नए ड्रामे और जोरदार झगड़े देखने को मिल रहे हैं. हाल ही में ‘वीकेंड का वार’ पर सलमान खान ने घरवालों को उनकी हरकतों का आईना दिखाया था. इसी दौरान सलमान खान ने काजी तौकीर की बीमारी वाले ड्रामे की पोल भी खोली थी. इसके बाद से ही घर का माहौल काफी गरम हो गया था. वीकेंड का वार खत्म होते ही काजी और भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी के बीच तीखी बहस छिड़ गई.
घर का ये तनाव बुधवार को और भी ज्यादा बढ़ गया, जब दोनों के बीच फिर से भारी क्लेश हुआ. बिग बॉस ने सभी घरवालों को एक नया रोस्टिंग टास्क दिया था. इस टास्क में दोनों टीमों को एक-दूसरे पर तंज कसने थे. बाकी सभी कंटेस्टेंट्स ने दायरे में रहकर अपनी बात रखी, लेकिन इस दौरान रीति पूरी तरह अपना आपा खो बैठीं. उन्होंने खुलेआम नेशनल टीवी पर ऐसी अभद्र भाषा और गालियों का इस्तेमाल किया कि घर के बाकी लोग सन्न रह गए. मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई.
#BiggBoss20 Promo#QaziTouqeer vs #RhitiTiwari pic.twitter.com/CNYZURyM9a
— Livefeed Updates (@BBossLivefeed) September 23, 2026
टास्क के दौरान माही विज और आम्रपाली दुबे की टीम के सदस्यों को आमने-सामने आकर रैप के अंदाज में रोस्ट करना था. रीति ने अपनी बारी आने पर काजी और उदिति को टारगेट किया. इस दौरान वे अपनी मर्यादा भूल गईं और भद्दी गालियां देना शुरू कर दिया. ये देखकर वहां मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया. अगर बाकी घरवाले बीच-बचाव न करते तो बात मारपीट तक पहुंच जाती. इस घटना के बाद काजी की टीम के माही, गुल्लू और उदिति ने रीति का पूरी तरह से बॉयकॉट करने का फैसला लिया.
‘बिग बॉस 20’ का नया प्रोमो सामने आते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया और लोगों का गुस्सा रीति पर फूट पड़ा. लोगों ने रीति की इस हरकत पर कड़ी नाराजगी जताई और उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई. कई लोगों ने तो रीति पर बिहार की इमेज खराब करने तक का आरोप लगा दिया. एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मनोज तिवारी अपनी बेटी को समझाओ’. वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इस लड़की ने तो बिहार का नाम ही खराब कर दिया’. एक और यूजर ने लिखा, ‘रीति तुमको ऐसी हरकत करते हुए थोड़ी शर्म आनी चाहिए’.

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने सीधे बिग बॉस के मेकर्स पर भी सवाल खड़े किए. एक नाराज यूजर ने लिखा, ‘बिग बॉस इस हरकत पर तुरंत कोई सख्त एक्शन क्यों नहीं लेते? क्या कंटेस्टेंट्स को यूं नेशनल टीवी पर बेइज्जत करने की खुली छूट है? ऐसी परवरिश पर सच में शर्म आती है’. वहीं, एक और यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘ये लड़की एक फ्लॉप नेपो किड है. प्लीज उस पर थोड़ा रहम खाएं और उसे इस घर से बाहर निकालें. ये उसके पिता के लिए बहुत बड़ा एहसान होगा’. इस तरह के ढेरों कमेंट्स इंटरनेट पर लगातार आ रहे हैं.
‘बिग बॉस 20’ के इस सीजन में कुल 16 कंटेस्टेंट्स ने धमाकेदार एंट्री ली थी, जिसमें से हाल ही में रोहेद खान घर से बेघर हो चुके हैं. अब ट्रॉफी की रेस में मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, ईशा रिखी, खुशी दुबे और अरिश्फा खान जैसी मजबूत हस्तियां मैदान में डटी हुई हैं. इनके अलावा कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ स्काउट, रैपर यंग डीएसए, पंचायत फेम आसिफ खान, फैजल खान, काजी तौकीर, अमन गांधी, उदिति सिंह और रीति तिवारी के बीच मुकाबला बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुका है.