SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दोस्ती पर भारी पड़ी कैप्टेंसी: टास्क में Scout-Young के बीच हुई हाथापाई, रैपर ने मेकर्स को दिया अल्टीमेटम बोले- 'या तो स्काउट बाहर या मैं'

'बिग बॉस 20' के कैप्टेंसी टास्क में पक्के दोस्त स्काउटओपी और यंग डीएसए के बीच हाथापाई हो गई, जिसके बाद यंग ने स्काउट के एलिमिनेशन की मांग की. तो वहीं दूसरी तरफ, काजी तौकीर ने स्काउट को एक्सपायरी दूध की चाय पिलाकर नया बवाल खड़ा कर दिया है.

Written By Jyoti Rajput
Published: Nov 12, 2026, 07:09 AM IST | Updated: Nov 12, 2026, 07:57 AM IST
Image Credit: BIGG BOSS 20
Join

टीवी के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल और टीआरपी का किंग कहे जाने वाले रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में हर दिन कुछ ऐसा नया देखने को मिल रहा है, जो ऑडियंस के होश उड़ा देता है. घर के अंदर रिश्ते कब बदल जाएं, इसका अंदाजा लगाना नामुमकिन है. हाल ही में शो में कुछ ऐसा हुआ जिसने पूरे घर को हिलाकर रख दिया. गेम के एक अहम पड़ाव पर जब सभी कंटेस्टेंट्स अपनी जी-जान लगा रहे थे, तब एक टास्क ने पक्के दोस्तों को ही एक-दूसरे के जानी-दुश्मन बना दिया. इस बार का ड्रामा किसी आम बहस से काफी आगे निकल गया और बात हाथापाई तक जा पहुंच गई.

ये पूरा बवाल एक हाई-वोल्टेज कैप्टेंसी टास्क के दौरान शुरू हुआ, जहां घरवालों के बीच कप्तानी की कुर्सी पाने की होड़ मची थी. खेल जैसे-जैसे आगे बढ़ा, माहौल गरमाता गया और स्ट्रैटेजी पर्सनल दुश्मनी में बदलने लगी. इसी गरमागरमी के बीच शो के दो मजबूत और पॉपुलर कंटेस्टेंट्स, स्काउटओपी और यंग डीएसए के बीच तीखी झड़प शुरू हो गई. देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच धक्का-मुक्की और फिजिकल वायलेंस की नौबत आ गई, जिससे बाकी घरवाले भी हैरान रह गए.

गुस्से से लाल Yung DSA

शो में हाथापाई की इस घटना के बाद यंग डीएसए का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उन्होंने साफ तौर पर मेकर्स और बिग बॉस के सामने अपनी बात रखी और एक कड़ा अल्टीमेटम दे डाला. रैपर यंग डीएसए ने गुस्से में यहां तक कह दिया कि शो के रूल्स के हिसाब से फिजिकल वायलेंस करने वाले कंटेस्टेंट को तुरंत बाहर का रास्ता दिखाया जाना चाहिए. उन्होंने मेकर्स से दो-टूक शब्दों में कहा कि या तो इस हरकत के लिए स्काउटओपी को घर से बाहर किया जाए, या फिर वो खुद अपनी मर्जी से शो छोड़कर चले जाएंगे.

ScoutOP पर मंडराता 'रेड कार्ड' का खतरा

बिग बॉस के घर में हिंसा को लेकर नियम हमेशा से बेहद सख्त रहे हैं. शो के इतिहास में जब भी किसी कंटेस्टेंट ने हाथ उठाया है, मेकर्स ने बिना किसी वर्निंग के उसे बाहर का रास्ता दिखाया है. इस हालिया घटना के बाद अब सोशल मीडिया के गलियारों में ये चर्चा तेज हो गई है कि क्या स्काउटओपी को 'रेड कार्ड' के जरिए बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा? खबरों की मानें तो बिग बॉस इस बार इस मामले पर काफी सख्त रुख अपना सकते हैं, जिससे गैमर का सफर बीच में ही खत्म हो सकता है.

क्या वीकेंड के वार पर लगेगी स्काउट की क्लास?

इस पूरे विवाद ने सोशल मीडिया यूजर्स और फैंस को दो ग्रुप्स में बांट दिया है. एक तरफ जहां स्काउटओपी के फैंस इसे खेल के प्रेशर का नतीजा बता रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ यंग डीएसए के सपोर्टर उनके द्वारा लिए गए कड़े एक्शन और न्याय की मांग का समर्थन कर रहे हैं. अब सभी की निगाहें आने वाले 'वीकेंड का वार' पर टिकी हैं, जहां होस्ट सलमान खान इस गंभीर मुद्दे पर दोनों की क्लास लगाएंगे. देखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस इस हफ्ते क्या बड़ा फैसला लेते हैं और क्या वाकई दोस्ती की ये कहानी हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी.

काजी ने स्काउट को पिलाया एक्सपायर मिल्क!

बिग बॉस के घर में छोटी-छोटी बातें भी देखते ही देखते बड़े बवालों में बदल जाती हैं. खबरों के मुताबिक, घर के अंदर एक चौंकाने वाला वाक्या सामने आया, जब काजी तौकीर ने कथित तौर पर स्काउटओपी को एक्सपायरी डेट वाला दूध मिलाकर चाय सर्व कर दी. जब इस बात का पता अरिश्फा खान और उदिति को चला, तो दोनों ने जमकर मजाक उड़ाया. वहीं रील स्टार अरिश्फा न तो यहां तक कह दिया कि अगली बार इसे पोटी खिला देना. इस घटना को देखने को बाद स्काउट की टीम ने मेकर्स से इसपर कड़ा एक्शन लेने को कहा है. अब देखना ये होगा कि होस्ट सलमान सिंगर काजी तौकीर की इस हरकत पर उनकी क्लास लगाते हैं या नहीं. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES