Bigg Boss 20: रीति का छलका दर्द, बोलीं- पिता मनोज तिवारी ने प्रोफेशनल ट्रेनिंग के लिए नहीं दिए थे पैसे
मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों बिग बॉस 20 में नजर आ रही हैं. रीति तिवारी ने बिग बॉस 20 में बतया है कि उनकी जिंदगी आसान नहीं थी. उन्हें पॉकेट मनी में केवल 25 हजार रुपये ही मिलते हैं.
मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी बिग बॉस 20 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं. इस दौरान रीति ने इमोशनल आर्थिक मुश्किलों के बारे में बात की है. रीति तिवारी ने बताया है कि वह अमीर पैदा नहीं हुई थीं. उन्होंने मुंबई में रहकर काफी स्ट्रगल किया है.
25 हजार पॉकेट मनी मिलती थी
रीति तिवारी ने बताया है कि उनके पास प्रोफेशनल ट्रेनिंग के लिए पैसे नहीं थे. मेरे पिता ने मुझे पैसे नहीं दिए. मैंने अपने पिता से जो मांगा वो मुझे मिल गया. मुझे 25 हजार रुपये पॉकेट मनी मिलती थी. उन पैसों से महीना काटना आसान नहीं होता था. कई बार तो मैंने सुबह-शाम वड़ा पाव खाकर दिन बिताया है. मैं बस 500 रुपये का डीजल भरवाती थी, ताकि जितना जरूरी हो उतना ही खर्चा हो. लोगों को लगता है कि मैं सिल्वर स्पून लेकर पैदा हुई हूं लेकिन ऐसा नहीं है मैं एक आम इंसान हूं
साल में 1 बार मिलती हैं पापा से
रीति ने अपने परिवार के उतार-चढ़ाव के बारे में भी बात की है. उन्होंने बताया है कि माता-पिता के तलाक के बाद से ही पापा मेरी जिंदगी से दूर हो गए थे. वह जब भी मुझे कॉल करते थे तो मैं उनसे बात नहीं कर पाती थी. क्योंकि उस दौरान मेरे माता-पिता काफी झगड़ा करते थे. मैं उनसे साल में बस 1 बार मिलती थी. जब मैं 18 से 19 साल की हुई तो मैंने तय किया कि मैंने अपने पापा के साथ समय बिताना चाहती हूं, उन्हें समझना चाहती हूं.
केवल पिता का नाम मिला पैसा नहीं
रीति ने बताया है कि जब उन्हें जरूरत महसूस हुई तब तक काफी देर हो चुकी थी. रीति ने बताया है कि उनके पिता ने जो भी पैसा, शोहरत कमाया वो सब उन्हें नहीं मिला. उन्हें केवल पिता का नाम मिला. पिता के नाम की वजह से उन्हें हर जगह इज्जत तो मिलती थी. इसके अलावा उन्होंने बताया है कि मनोज तिवारी ने उन्हें बोला था कि वह करियर में उनकी कोई मदद नहीं करेंगे. उनका कहना है कि तुम टैलेंटेड हो तुम अपने आप सब कर लोगी.
मां को स्ट्रगल करते देखा
बिग बॉस हाउस में रीति ने बताया है कि उन्होंने मां को स्ट्रगल करते देखा है. रीति ने बताया है कि उन्हें काफी कंट्रोलिंग लोग मिले हैं. वह नहीं चाहती हैं कि कोई उनकी लाइफ में इस हद तक पकड़ पा लें कि उनकी जिंदगी में हर चीज के फैसले वो लेने लगे. रीति लाइफ में पैसे कमाना चाहती हैं और लाइफ में आगे बढ़ना चाहती हैं.