माही विज ने ठुकराई एलिमनी, बिग बॉस 20 में सिंगल मदरहुड पर बात करते हुए फूट-फूटकर रोईं; कहा-जज मुझे बोलता रहा...
'बिग बॉस 20' में माही विज अपनी निजी जिंदगी पर बात करते हुए इमोशनल हो गईं. जय भानुशाली से तलाक और एलिमनी और सिंगल मदरहुड पर चर्चा के दौरान उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े. माही ने बताया कि जज उन्हें एलिमनी लेने के लिए समझाते रहे, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया.
'बिग बॉस 20' में अरिशफा खान के साथ हुई एक नई बहस के बाद टीवी एक्ट्रेस माही विज इमोशनल हो गईं. एपिसोड के दौरान माही ने सिंगल मदर होने की चुनौतियों के बारे में बात की और बताया कि उन्होंने अपने पति जय भानुशाली से एलिमनी क्यों नहीं लिया? इन दोनों एक्टर्स ने इस साल जनवरी में अपने अलग होने का ऐलान किया था, लेकिन वे अभी भी अपनी बेटी तारा की परवरिश मिलकर कर रहे हैं.
बता दें कि गुलु, कनिका और माही द्वारा अरिशफा की 'लाइफलाइन' से समझौता कर लेने के बाद टेंशन शुरू हो गया. इसके जवाब में अरिशफा ने उनके बिस्तर पर पानी फेंक दिया, जिससे तीखी बहस छिड़ गई. इस बहस के दौरान माही ने अरिशफा की परवरिश पर सवाल उठाया, जिससे वह इन्फ्लुएंसर चुप हो गई. बाद में उदिति सिंह के सामने अरिशफा फूट-फूट कर रो पड़ी और सवाल किया कि माही ने इस बहस में उसकी मां को क्यों घसीटा?
माही विज ने ठुकराई जय भानुशाली की एलिमनी
बाद में माही को एहसास हुआ कि अरिशफा की परवरिश को लेकर उनकी बातें गलत थीं और उन्होंने उससे माफी भी मांगी. हालांकि, हाल ही के एपिसोड में एक बहस के दौरान अरिशफा ने उस बात को फिर से छेड़ दिया और अपनी मां के बारे में किए गए कमेंट के लिए माही को 'चीप' कहा. माही इमोशनल हो गईं और रो पड़ीं.
रजनीकांत की 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, पहले हफ्ते में हासिल किया बड़ा मुकाम; 2026 की बनी दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म
आसिफ खान और यंग से बात करते हुए माही ने कहा, 'अरिशफा बहुत बड़ी झूठी है. मैं उससे वैसे ही बात करना चाहती हूं, जैसे मैं अपनी बेटी तारा से करती हूं. लेकिन वह बहुत बदतमीज़ है. उस दिन मैंने जो उससे कहा था, उसके लिए मुझे बुरा लगा. मैं एक सिंगल मदर हूं और सिर्फ मुझे ही पता है कि मैं हर दिन कैसे गुजारा करती हूं. जय मुझे घर से बाहर निकलने के लिए कहते हैं. उनका कहना है कि मैं हर समय तारा के साथ घर पर ही रहती हूं और वे तारा की देखभाल करने की पेशकश भी करते हैं. लेकिन मेरी पूरी जिंदगी उसी के इर्द-गिर्द घूमती है.'
जज के कहने पर भी नहीं बदला फैसला
माही रोते हुए आगे कहती हैं की तलाक के दौरान जज ने उनसे 4 बार कहा था कि वो जय भानुशाली से एलिमनी ले लें लेकिन उन्होंने लेने से मना कर दिया. उनका मानना है कि वह पैसे उनके पति और एक्टर जय भानुशाली की मेहनत की कमाई है. एक्ट्रेस कहती हैं, 'पता है? मैंने एक भी रुपया एलिमनी नहीं लिया लेकिन फिर भी, मैं किसी से भी पैसे नहीं मांगती, जय से भी नहीं. मुझे लगता है कि वो उसकी मेहनत की कमाई है. मैं कोर्ट में खड़ी थी और जज ने मुझसे चार बार एलिमनी लेने के लिए कहा था और मैंने लेने से इनकार कर दिया था क्योंकि मैंने देखा है कि जय ने कितनी मेहनत से वो पैसे कमाए हैं.'
माही ने आगे कहा, 'ऐसा नहीं है कि जय ने मुझे कुछ भी लेने के लिए मना किया है, मुझे पता है कि उसका पूरा लॉकर मेरे लिए खुला रहता है लेकिन फिर भी मेरा मन रुपये लेने के लिए नहीं करता है. उसने इतने रुपये कमाने के लिए बहुत मेहनत की है, वो सेट पर 16-16 घंटे खड़े होकर काम करता रहता है. ये उसकी मेहनत की कमाई है.'
दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट पर लगा ब्रेक, सुरक्षा कारणों की वजह से पुलिस ने नहीं दी अनुमति; 30 अक्टूबर को होना था शो
4 जनवरी को जय भानुशाली और माही विज ने अलग होने का किया ऐलान
टीवी एक्टर जय भानुशाली और माही विज ने 4 जनवरी 2026 को अपने अलग होने का ऐलान किया, जिससे उनकी 14 साल की शादी खत्म हो गई. नवंबर 2011 में शादी करने वाले इस कपल ने सोशल मीडिया पर एक जॉइंट स्टेटमेंट में पोस्ट शेयर किया. उन्होंने बताया कि दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी कहानी में कोई विलेन नहीं है और वे एक-दूसरे के प्रति सम्मान बनाए रखते हुए बिना किसी कड़वाहट के आगे बढ़ना चाहते हैं.