SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

60 दिन भी नहीं हुए और बिग बॉस 20 ने रच दिया इतिहास, 100 करोड़ घंटे देखा गया शो; मिले 350 करोड़ वोट

बिग बॉस हिंदी सीजन 20 को 350 करोड़ से ज्यादा वोट मिले हैं, जो पिछले सीजन के मुक़ाबले 71% ज्यादा हैं. इस शो का दुनियाभर में डंका बज रहा है. शो ने भारत में अपने 20 साल के सफर में इसने एक और मील का पत्थर हासिल कर लिया है.

Written By Kajol Gupta
Published: Nov 06, 2026, 09:41 PM IST | Updated: Nov 06, 2026, 09:48 PM IST
Image Credit: सलमान खान के बिग बॉस का दुनियाभर में डंका
Join

बिग बॉस हिंदी का 20वां सीजन अपने प्रीमियर के समय से ही चर्चा में बना हुआ है. चाहे शो में सलमान खान का पैपराजी को फटकार लगाना हो, 'वीकेंड का वार' के दौरान कैमरे के सामने अपनी शर्ट उतारकर बॉडी-शेमिंग और ऑनलाइन ट्रोलिंग पर बात करना हो या फिर कंटेस्टेंट काजी तौकीर के साथ किया गया वह वायरल प्रैंक हो, जिसने ऑनलाइन खूब चर्चा बटोरी. इस शो ने दर्शकों को लगातार बातचीत में व्यस्त रखा है. अब भारत में अपने 20 साल के सफर में इसने एक और मील का पत्थर हासिल कर लिया है.

बिग बॉस 20 ने 60 दिनों से भी कम समय में 100 करोड़ घंटे का वॉच-टाइम पार कर लिया है. इस शो ने जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर 60 दिनों से भी कम समय में 100 करोड़ घंटे का वॉच-टाइम हासिल किया है. यह इस फ्रेंचाइजी के इतिहास का सबसे तेज सीजन बन गया है, जिसने यह मुकाम हासिल किया है. यह उपलब्धि ऐसे समय में मिली है, जब भारत में इस फ्रेंचाइजी के आने के 20 साल पूरे हो रहे हैं.

इस सीजन में बिग बॉस को मिले 350 करोड़ वोट

जियोस्टार के अनुसार, इस सीजन में शो को 350 करोड़ से ज्यादा वोट मिले हैं, जो पिछले सीजन के मुकाबले 71% ज्यादा हैं. वोट करने वाले फैंस की संख्या में भी 48% की बढ़ोतरी हुई है. इसकी लोकप्रियता भारत के बाहर भी फैली है. सीजन शुरू होने के बाद से ही यह शो यूके, कनाडा और सिंगापुर में लगातार जियोहॉटस्टार के टॉप 5 टाइटल्स में शामिल रहा है. यूएई में यह फिलहाल लाइव-स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म स्टार्जप्ले (Starzplay) पर नंबर 1 शो है और वहां लॉन्च होने के बाद से ही यह प्लेटफॉर्म के टॉप 10 टाइटल्स में बना हुआ है.

यह भी पढ़ें- आर्मी यूनिफॉर्म में सलमान खान का दिखा धांसू अवतार, 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने जीता मीडिया का दिल; जल्द होगा रिलीज

हर पल से जुड़े रहते हैं दर्शक

इस खुशी पर कमेंट करते हुए होस्ट सलमान खान ने कहा, 'बिग बॉस का असली गेम सिर्फ घर के अंदर ही नहीं, बल्कि घर के बाहर भी चलता है, जहां दर्शक हर पल से जुड़े रहते हैं. जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर 100 करोड़ वॉच-टाइम घंटों तक पहुंचना, हमारे दर्शकों के इस शो के प्रति अद्भुत प्यार और जुड़ाव का प्रमाण है.' उन्होंने आगे कहा कि यह उपलब्धि शो के दर्शकों की है और इस सफर का हिस्सा बनने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया.

बिग बॉस हिंदी सीजन 20 के कंटेस्टेंट्स

सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला 'बिग बॉस 20' 6 सितंबर को जियोहॉटस्टार (JioHotstar) और कलर्स टीवी (Colors TV) पर शुरू हुआ. इस सीजन के पहले दो महीनों में कई कंटेस्टेंट्स शो से बाहर हो चुके हैं. रोहेद खान शो से बाहर होने वाले पहले कंटेस्टेंट बने और उनके बाद एक्ट्रेस ईशा रिखी बाहर हुईं. सिंगर रीति तिवारी एक टास्क के दौरान अपनी आखिरी लाइफलाइन गंवाने के बाद मिड-वीक इविक्शन (हफ्ते के बीच में होने वाला एलिमिनेशन) में शो से बाहर हो गईं.

इसके बाद, गुल्लू के साथ हुई हाथापाई के चलते वाइल्ड-कार्ड कंटेस्टेंट नकुल ढुल को शो से बाहर कर दिया गया. दर्शकों की वोटिंग के आधार पर एक्टर अमन गांधी और ओलंपिक बॉक्सर मैरी कॉम को भी शो से बाहर होना पड़ा. हाल ही में 1 नवंबर को 'वीकेंड का वार' एपिसोड के दौरान 'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान शो से बाहर होने वाले सबसे नए कंटेस्टेंट बने.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES