SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Awarapan 2 OTT Release: OTT पर लौटेंगे शिवम पंडित, आवारापन-2 पर अपडेट; कब और कहां देख सकेंगे इमरान हाश्मी की फिल्म

Awarapan 2 OTT Release: इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है. फिल्म में एक्टर एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में नजर आएंगे. ऐसे में दर्शक इसकी ओटीटी रिलीज डेट और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जानना चाहते हैं. जानें आवारापन 2 कब और कहां देख सकेंगे...

Written By Swati Singh
Published: Oct 09, 2026, 03:02 PM IST | Updated: Oct 09, 2026, 03:54 PM IST
Image Credit: 'Awarapan 2’ की OTT रिलीज डेट
Join

Awarapan 2 OTT Release: इमरान हाश्मी की फिल्म 'आवारापन-2' अगस्त में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म के साथ इमरान हाशमी की गैंगस्टर 'शिवम पंडित' के तौर पर वापसी ने कई लोगों की पुरानी यादें ताजा कर दीं. अब ये फिल्म सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है. दरअसल, प्राइम वीडियो ने हाल ही में ऐलान किया है कि 'आवारापन 2' अब ऑनलाइन स्ट्रीम करने के लिए मौजूद है. साथ ही उन्होंने इमरान वाला एक प्रोमोशनल वीडियो भी शेयर किया. प्राइम वीडियो ने लिखा, 'तो फिर आओ, एक बार फिर शिवम पंडित से मिलने.'

यह वीडियो एक मशहूर मीम पर आधारित है, जिसमें एक्टर हेडफोन पर 'तेरा मेरा रिश्ता' गाना सुनते हुए और गंभीर चेहरे के साथ अपने दिन के काम करते हुए दिखाई देते हैं.

बता दें कि आर्यन खान की नेटफ्लिक्स सीरीज 'द बास्टर्ड्स ऑफ बॉलीवुड' के मशहूर डायलॉग का जिक्र करते हुए एक फैन ने कमेंट किया, 'पूरा बॉलीवुड एक तरफ और इमरान हाशमी एक तरफ.' वहीं, एक और फैन ने लिखा, 'यह गाना मुझे शांत कर देता है... इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं कहां हूं...' एक फैन ने तो यह भी लिखा, 'उन्हें बात करने की भी जरूरत नहीं है. बस चलें और देखें.'

 

 

OTT पर शिवम पंडित की वापसी

बता दें कि इस फिल्म में एक्टर इमरान हाशमी ने शिवम के किरदार से वापसी की है.  फिल्म में शबाना आजमी, दिशा पाटनी, पुराण गब्बी, अनिरुद्ध रावल, सुरेंद्र विक्की, विजयंत कोहली और अतुल कुमार भी अहम रोल में हैं.

एक्ट्रेस दिशा पाटनी जारा के किरदार में फिल्म में नजर आई हैं, जो कहानी में एक नई कड़ी या इमोशनल डायमेंशन लेकर आती हैं. शबाना आजमी नफीसा के रोल में हैं. दमदार एक्शन से भरपूर फिल्म में म्यूजिक भी कमाल का है, जिसने 'आवारापन 2' की कहानी को गहराई से छुआ है.

इस फिल्म का म्यूजिक मिथुन, जीत गांगुली, अमाल मलिक, अंकित सचदेव और वासिफ अहमद ने दिया है. गाने सईद कादरी, रश्मि विराग, अखिल सचदेवा और सचिन सिंह चंदेल ने लिखे हैं. नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित इस फिल्म में इमरान हाशमी (शिवम मलिक के रूप में) और दिशा पाटनी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. मुकेश भट्ट और विशेष फिल्म्स 'आवारापन 2' को प्रस्तुत कर रहे हैं. नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया है और बिलाल सिद्दीकी ने लिखा है.

क्या है फिल्म की कहानी?

नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित यह मूवी ओरिजिनल फिल्म को बस दोहराने के बजाय उसकी इमोशनल कहानी को आगे बढ़ाती है. शिवम अभी भी आलिया की यादों में खोया हुआ है, तभी उसे उसकी कब्र पर एक लावारिस बच्ची मिलती है. वह उसे अनाथालय ले जाता है, चुपचाप उसकी देखभाल का खर्च उठाता है और उसका नाम आलिया रखता है. जब बाद में एक कपल उस बच्ची को गोद ले लेता है, तो शिवम खुद को समझाता है कि उसे एक परिवार देना ही सही काम है. 

जल्द ही उसे पता चलता है कि वे लोग बच्चों की तस्करी करने वाले एक इंटरनेशनल सिंडिकेट से जुड़े हैं और जब इंटरपोल उसे बताता है कि आलिया का अपहरण कर लिया गया है, तो अपराध की दुनिया से दूर हो चुके उस आदमी के पास वापस लौटने के अलावा कोई चारा नहीं बचता.

(आईएएनएस इनपुट)
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES