फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया पर चर्चा बटोरती हैं अवनीत कौर? क्या है आज के दौर का बदलते स्टारडम का गणित
Avneet Kaur Birthday Special: बॉलीवुड एक्ट्रेस अवनीत कौर 13 अक्टूबर को अपना 25वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी. वह महज 8 साल की उम्र में स्टार बन गई थीं और अब तक 50 से ज्यादा फिल्मों और सीरियल्स में काम कर चुकी हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि सोशल मीडिया पर चर्चा बटोरने वाली हसीना ने कैसे आज के दौर का स्टारडम बदल दिया.
Avneet Kaur Birthday Special: बॉलीवुड एक्ट्रेस अवनीत कौर 13 अक्टूबर को अपना 25वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी. इंडस्ट्री और बाहर उनके लाखों चाहने वाले हैं. अवनीत ने महज 8 साल की उम्र से ही शोबिज की रंगीन दुनिया में कदम रख लिया था और अब हसीना 25 साल की होने वाली हैं. हसीना अब तक दर्जनों टीवी सीरियल्स, रियलिटी शो और फिल्मों में काम कर चुकी हैं. इसके साथ ही वह रेड कार्पेट पर अपनी अदाओं का जलवा भी बिखेर चुकी हैं. इतना ही नहीं, अवनीत सोशल मीडिया क्वीन भी हैं. सोशल मीडिया पर हसीना के 30.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं. ऐसे में उनके जन्मदिन के खास मौके पर जानते हैं कि कैसे अवनीत ने अपना सफर शुरू किया था और उन्होंने कैसे आज के दौर का स्टारडम बदल दिया.
अवनीत का जन्म 13 अक्टूबर 2001 को पंजाब के जालंधर में हुआ था. अवनीत ने अपनी शुरुआती पढ़ाई डीएवी पब्लिक स्कूल, जालंधर से ही की. एक्ट्रेस ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत की थी. अवनीत ने अपने करियर की शुरुआत डांस शो से की थी. अवनीत एक बेहद अच्छी डांसर भी हैं. उनके डांस को दर्शक भी काफी पसंद करते हैं.
लंबे समय से कैमरे के सामने काम कर रही हैं अवनीत
अवनीत कौर ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट लंबे समय तक कैमरे के सामने काम किया है. साल 2010 में हसीना ने 8 साल की उम्र में फेमस रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर' में हिस्सा लिया था. इसके साथ ही उन्होंने 'डांस के सुपरस्टार' नाम के फेमस रियलिटी शो में भी काम किया था. अवनीत को इन दोनों शो से काफी पहचान मिली थी और वह स्टार बन गई थीं.
इसके बाद अवनीत ने एक्टिंग और एड की दुनिया में भी काम करना शुरू किया था. साल 2012 में उन्होंने 'मेरी मां' नाम के सीरियल से टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था. इस शो से भी उन्हें टीवी की दुनिया में काफी दमदार पहचान मिली. इसके बाद अवनीत ने 'चंद्र नंदिनी' और 'अलादीन' जैसे सुपरहिट टीवी शो में काम किया और जमकर तारीफ बटोरी.
साल 2014 में अवनीत कौर टीवी के साथ-साथ फिल्मों में भी अपना करियर शुरू कर चुकी थीं. उन्होंने एक्ट्रेस रानी मुखर्जी के साथ फिल्म 'मर्दानी' में काम किया था. इस फिल्म में रानी मुखर्जी लीड किरदार में नजर आई थीं. इसके बाद अवनीत लगातार सीरियल्स के साथ फिल्मों में भी किरदार निभाती नजर आती रही हैं. उन्होंने इरफान खान स्टारर फिल्म 'करीब करीब सिंगल' में भी काम किया था.
भले ही इसमें छोटा किरदार था, लेकिन कम समय में भी उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया था. अवनीत कौर अब तक 47 से ज्यादा फिल्मों और सीरियल्स में काम कर चुकी हैं. इतना ही नहीं, अवनीत कौर ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' में भी काम किया था. इस फिल्म में वह लीड किरदार में नजर आई थीं. हालांकि, फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी. इसके साथ ही अवनीत 'लव की अरेंज मैरिज' में भी बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आई थीं.
सोशल मीडिया पर रहती हैं चर्चा का विषय?
अवनीत कौर के सोशल मीडिया पर 30.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं. अवनीत की पब्लिक इमेज में सबसे बड़ा योगदान सोशल मीडिया का है. अक्सर अवनीत का फैशन सेंस और ग्लैमरस फोटोशूट सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते हैं. उनकी तस्वीरें और लुक इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि अगर सोशल मीडिया पर किसी कलाकार की मौजूदगी को लगातार देखा जाए, तो फैंस को उनकी फिल्मों या किसी शो का इंतजार नहीं करना पड़ता. अगर किसी स्टार की तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है, तो फैंस उसके बारे में चर्चा करते हैं और उसकी एक्टिंग को काफी ज्यादा पसंद करते हैं. उसकी इमेज का सबसे बड़ा पॉइंट सोशल मीडिया से मिल रहा फैंस का प्यार है. उनकी डिजिटल मौजूदगी फैंस को अवनीत की तरफ सबसे ज्यादा खींचती है.