SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सेंसर बोर्ड को चुभे 23 सेकंड! : ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन की फिल्म से इंटीमेट सीन आउट, CBFC की चली कैंची

Verity CBFC Cut: हॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म 'वेरिटी' (Verity) इंडियन सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. लेकिन रिलीज से ठीक पहले फिल्म सेंट्रल फिल्म सर्टिफिकेशन बोर्ड (CBFC) की निगरानी में आ गई है. सेंसर बोर्ड ने ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के करीब 23 सेकंड के इंटीमेट सीन पर कैंची चलाते हुए फिल्म को 'A' (एडल्ट) सर्टिफिकेट जारी किया है.

Written By Jyoti Rajput
Published: Oct 02, 2026, 10:51 AM IST | Updated: Oct 02, 2026, 11:35 AM IST
Image Credit: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन की फिल्म Variety से इंटीमेट सीन हटाए गए.
Join

हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रस ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन की मोस्टअवेटेड सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म 'वेरिटी' (Verity) इंडियन थिएटर्स में रिलीज होने वाली है. माइकल शोवाल्टर के निर्देशन में बनी ये फिल्म कोलीन हूवर के साल 2018 में आए बेहद पॉपुलर बुक पर बेस्ड है. फिल्म को लेकर ऑडियंस के बीच लंबे समय से एक्साइटमेंट बनी हुई थी, लेकिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर उतरने से ठीक पहले इसे सेंट्रल फिल्म सर्टिफिकेशन बोर्ड (CBFC) की सख्त जांच प्रोसेस से गुजरना पड़ा है.

फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने से पहले CBFC की जांच ने इसके निर्माताओं को कुछ इंटीमेट सीन बदलाव करने का निर्देश दिया था. बोर्ड की इन हिदायतों के बाद फिल्म से लगभग 23 सेकंड लंबे इंटीमेट सीन को पूरी तरह हटा दिया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेंसर बोर्ड की कैंची का सबसे बड़ा असर ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के बीच फिल्माए गए उस पॉपुलर किसिंग सीन पर पड़ा है, जिसकी चर्चा फिल्म के ऐलान के बाद से ही सोशल मीडिया पर जोरों पर थी.

ई-सिगरेट बैन और ब्रांड ब्लर

इंटीमेट सीन के अलावा सेंसर बोर्ड ने फिल्म में दिखाए गए धूम्रपान और शराब के सेवन से जुड़े सीन्स पर भी कड़े रुख अपनाए हैं. बोर्ड के आदेशानुसार, जिन-जिन सीन में ई-सिगरेट या शराब का सेवन करते दिखे हैं, वहां एंटी-स्मोकिंग और एंटी-लिकर की चेतावनियों के डिस्क्लेमर जोड़े गए हैं. इसके अलावा, फिल्म से ई-सिगरेट के सभी सीन को पूरी तरह हटा दिया गया है और एक दवा के ब्रांड नेम को पहचान छुपाने के लिए ब्लर कर दिया गया है.

'A' सर्टिफिकेट के साथ हरी झंडी

कई जरूरी बदलावों और कटाई-छंटाई के प्रोसेस पूरी होने के बाद, 29 सितंबर को CBFC ने फिल्म को आखिरकार A सर्टिफिकेट देकर मंजूरी दे दी. सेंसर बोर्ड सर्टीफिकेशन के अनुसार, इन कटों के बाद 'वेरिटी' की रन टाइमिंग करीब 118.41 मिनट तय हुई है, यानी ऑडियंस सिनेमाघरों में 1 घंटा, 58 मिनट और 41 सेकंड का थ्रिलिंग एक्सपीरियंस ही ले पाएगी. इंडिया में फिल्म के लिए 1 अक्टूबर की शाम से पेड प्रीव्यू शो शुरू किए गए, जिसके बाद 2 अक्टूबर को इसे बड़े लेवल पर पूरे देश में रिलीज कर दिया गया.

क्या है 'वेरिटी' की कहानी?

फिल्म की कहानी लोवेन एशले नाम की एक स्ट्रगलर राइटर के आसपास घूमती है, जिसे एक गंभीर हादसे के बाद फेमस राइटर वेरिटी क्रॉफर्ड की अधूरी किताब  को पूरा करने का काम सौंपा जाता है. जब लोवेन काम के सिलसिले में क्रॉफर्ड फैमिली के घर ठहरती है, तो उसे एक छिपी हुई मैन्यूस्क्रिप्ट मिलती है. ये रहस्यमयी कागज वेरिटी के जीवन के ऐसे काले और डरावने राज खोलता है, जो लोवेन को हिलाकर रख देते हैं. जोश हार्टनेट की मुख्य भूमिका से सजी ये फिल्म ऑडियंस को आखिर तक अपनी जगह से हिलने नहीं देती.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES