SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

17 साल की उम्र में छोड़ा घर, ऑडिशन के लिए भी नहीं थे पैसे; आज टीवी के पॉपुलर स्टार हैं अंकित गुप्ता

टीवी इंडस्ट्री का फेमस एक्टर अंकित गुप्ता आज किसी पहचान के मोहतान नहीं हैं. यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया है. इतना ही नहीं उन्होंने 17 साल की उम्र में ही इंडस्ट्री में आने के लिए घर छोड़ गिया था और मुंबई आ गए थे.

Written By Kajol Gupta
Published: Nov 05, 2026, 10:50 PM IST | Updated: Nov 05, 2026, 10:57 PM IST
Image Credit: अंकित गुप्ता
Join

अंकित गुप्ता टेलीविजन इंडस्ट्री के जाने-माने और फेमस चेहरों में से एक हैं. 'उड़ारियां' में उन्होंने 'फतेह' का किरदार निभाया था, जिससे उन्हें काफी फेम मिला था. इसके अलावा, उन्होंने 'माटी से बंधी डोर' में भी काम किया है. 'उड़ारियां' फेम यह एक्टर इस शो में मशहूर मराठी एक्ट्रेस रुतुजा बागवे के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. एक्टर 6 नवंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे. ऐसे में आज हम आपको उनके करियर के बारे में बताते हैं. एक वक्त था, जब वो शूटिंग के सेट पर सुबह 8 बजे जाते थे और अपनी रिकॉर्डिंग के लिए रात 8 बजे तक इंतजार करते थे.

17 साल की उम्र में छोड़ दिया था घर

अंकित गुप्ता ने इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों में झेली गई मुश्किलों और उनसे निपटने के अपने अनुभवों के बारे में खुलकर बात की थी. दरअसल, पिंकविला के साथ एक खास बातचीत में अंकित गुप्ता ने इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के शुरुआती संघर्षों के बारे में खुलकर बात की थी. उन्होंने बताया कि एक्टर बनने का सपना पूरा करने के लिए वे 17 साल की छोटी उम्र में ही अपना घर छोड़कर आ गए थे, जबकि उनके माता-पिता चाहते थे कि वे NDA में जाएं. अंकित इंदौर से हैं और मुंबई आकर उन्हें काफी बड़ा कल्चर शॉक लगा, खासकर पैसों के मामले में.

कई ऑडिशन पैसों की वजह से छोड़े

वहीं, सपनों के इस शहर में रहने के खर्चों पर उन्होंने मजाक में कहा, 'इतनी तो मेरी पूरे महीने की सैलरी भी नहीं होगी.' उन्होंने यह भी बताया कि कई बार वे ऑडिशन देने इसलिए नहीं जा पाते थे, क्योंकि उनके पास आने-जाने के लिए पैसे ही नहीं होते थे. उन्होंने आगे बताया था कि, 'मैं ऑडिशन देने नहीं जा पाता था, क्योंकि मेरे पास सफर करने के लिए पैसे नहीं होते थे.'

यह भी पढ़ें- 'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, क्या अब 900 करोड़ तक पहुंच पाएगी रजनीकांत की फिल्म?

गुप्ता ने एक कॉर्पोरेट पद के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश की, लेकिन कई बार ऐसा हुआ कि उन्हें उनके काम के लिए पैसे ही नहीं मिले. इसके बाद उन्हें एक कॉल सेंटर में काम मिल गया, जहां उन्हें 10,000 डॉलर की सैलरी मिलने वाली थी, जो उस समय उनके लिए एक बहुत बड़ी रकम थी. उन्होंने कहा, 'मैं बहुत खुश था, क्योंकि मैंने पहले कभी इतने सारे पैसे नहीं देखे थे.'

'सड्डा हक' के बाद अंकित गुप्ता को स्थिरता मिली

अंकित गुप्ता ने बताया कि वे 'बालिका वधू' के सेट (जो नैगांव में था) तक बस से जाते थे और अगर कोई उन्हें शो की वजह से पहचान लेता था, तो उन्हें शर्मिंदगी महसूस होती थी. अपनी इस प्रतिक्रिया को सही ठहराते हुए उन्होंने कहा, 'उस समय मैं बहुत छोटा था. अब मुझे लगता है कि अगर किसी के लिए सुविधाजनक हो, तो वह रिक्शा, बस या किसी भी अन्य साधन से आ-जा सकता है.' उन्होंने आगे कहा, 'सड्डा हक के बाद, हालात स्थिर हो गए थे.'

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES