SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

त्रेता युग में चश्मा? अंजलि अरोड़ा की ‘रामायण’ के नए पोस्टर में वानर सेना का मॉडर्न लुक देख भड़के लोग; सोशल मीडिया पर जमकर उड़ी खिल्ली

Anjali Arora Ramayan Katha Movie: अंजलि अरोड़ा की नई फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ सिनेमाघरों में रिलीज होते ही एक पोस्टर की वजह से विवादों में आ गई है. सुग्रीव वाले पोस्टर में वानर सेना के एक सदस्य की आंखों पर चश्मा दिख गया, जिसे लेकर इंटरनेट पर लोग मेकर्स की क्लास लगा रहे हैं.

Written By Vandana Saini
Published: Sep 26, 2026, 07:49 AM IST | Updated: Sep 26, 2026, 08:22 AM IST
Image Credit: अंजलि अरोड़ा की ‘रामायण’ फिल्म के पोस्टर में हुई बड़ी चूक (स्क्रीनग्रैब)
Join

सोशल मीडिया इंफ्लूयसंर और ‘कच्चा बादाम गर्ल’ अंजलि अरोड़ा, देव शर्मा और रजनीश दुग्गल की नई फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ 25 सितंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है, लेकिन फिल्म के पर्दे पर आते ही इसके एक पोस्टर ने सोशल मीडिया पर तगड़ा बवाल खड़ा कर दिया. दरअसल, फिल्म के मेकर्स ने रिलीज से ठीक एक दिन पहले सुग्रीव के किरदार का नया पोस्टर साझा किया था. इस पोस्टर में सुग्रीव के पीछे पूरी वानर सेना खड़ी नजर आ रही है. इसी बीच एक कलाकार की आंखों पर चश्मा पहने पीछे खड़ा नजर आ रहा है.

जैसे ही लोगों की नजर उस सख्स पर पड़ी, लोगों ने सोशल मीडिया पर मेकर्स की खिंचाई करना शुरू कर दिया. ‘रामायण’ काल की कहानी त्रेता युग से जुड़ी है, ऐसे में लोग किसी को मॉर्डन चश्मा पहने देख कर हैरान हैं और अपना-अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पोस्टर के स्क्रीनशॉट काटकर शेयर करना शुरू कर दिया. किसी ने मजाक उड़ाते हुए लिखा, ‘क्या अंजलि अरोड़ा वाली ‘रामायण’ की वानर सेना में भी लोग चश्मा लगाते थे’. वहीं, दूसरे यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, ‘भाई त्रेता युग में कौन सा ऑप्टिकल खुला था’.

माता सीता के किरदार को लेकर भी हुआ था बवाल

कुछ लोगों का कहना था कि ये सीधे तौर पर एडिटिंग टीम की बहुत बड़ी लापरवाही है, जिसे पोस्टर जारी करने से पहले बहुत आसानी से हटाया जा सकता था. इस फिल्म के साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब ये इंटरनेट पर ट्रोलिंग झेल रही है. इससे पहले जब फिल्म का टीजर और ट्रेलर जारी किया गया था, तब अंजलि अरोड़ा को माता सीता के रोल में देखकर काफी सवाल उठे थे. कई लोगों का मानना था कि इस पवित्र किरदार के लिए अंजलि का चयन सही नहीं है. उस वक्त सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें कही जा रही थीं, जो आज भी हो रही हैं.

‘मेरा घर टूट रहा है...’, गोविंदा-रानी के अफेयर की खबरों के बीच छलका सुनीता आहूजा का दर्द; पहुंचीं दक्षिणेश्वर काली मंदिर

ट्रोलिंग पर खुलकर बोली थीं अंजलि अरोड़ा

हालांकि, अंजलि अरोड़ा ने इन सभी बातों का डटकर सामना किया और ट्रेलर लॉन्च के मौके पर खुलकर अपनी बात सामने रखी थी. ट्रेलर रिलीज के दौरान जब अंजलि से लगातार हो रही इस ट्रोलिंग को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा था कि एक पब्लिक फिगर होने की वजह से लोग उन्हें पसंद करें या न करें, ये पूरी तरह जनता की मर्जी है. उनके मुताबिक एक कलाकार का काम केवल इतना होता है कि वो अपने हिस्से में आए किरदार को पूरी ईमानदारी और लगन के साथ निभाए, जिसके बाद ये दर्शकों पर निर्भर करता है वो उसे पसंद करें या नहीं.

शानदार स्टारकास्ट से सजी है यह धार्मिक फिल्म

इस पूरे प्रोजेक्ट की बात करें तो ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का डायरेक्शन अभिषेक सिंह ने किया है. फिल्म में बड़े पैमाने पर कलाकारों की एक लंबी फौज देखने को मिल रही है. अभिनेता देव शर्मा ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का रोल निभाया है, जबकि अंजलि अरोड़ा माता सीता बनी हैं. लक्ष्मण के अहम किरदार में शील वर्मा हैं और भगवान हनुमान के शक्तिशाली रूप में निर्भय वाधवा अपनी अदाकारी दिखा रहे हैं. वहीं, बॉलीवुड और टीवी के जाने-माने एक्टर रजनीश दुग्गल ने फिल्म में दशानन लंकापति रावण की चुनौती भरी भूमिका को परदे पर उतारा है.

दो भाषाओं में सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म

ये धार्मिक ड्रामा फिल्म 25 सितंबर को हिंदी के साथ-साथ छत्तीसगढ़ी भाषा में भी रिलीज की गई है. मेकर्स को उम्मीद थी कि कहानी की भव्यता और भक्ति का माहौल दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाएगा, लेकिन रिलीज के साथ ही सामने आई पोस्टर वाली इस चूक ने फिल्म का सारा ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि सोशल मीडिया पर चल रही इस भारी ट्रोलिंग और मीम्स का असर आने वाले दिनों में फिल्म की टिकट खिड़की और इसकी बॉक्स ऑफिस कमाई पर कितना पड़ता है और लोगों को ये फिल्म कितनी पसंद आती है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES