SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'मेरी इमेज खराब करने में कंगना रनौत का हाथ', अंजलि अरोड़ा ने लगाए गंभीर आरोप; उठाए सवाल

अंजलि अरोड़ा ने कंगना रनौत पर उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया है. अंजलि का दावा है कि नेशनल टीवी पर उनकी इमेज को नुकसान पहुंचाया गया और इसके पीछे टीआरपी की मंशा थी. उनके इस बयान ने मनोरंजन जगत में नई चर्चा छेड़ दी है.

Written By Swati Singh
Published: Oct 11, 2026, 02:39 PM IST | Updated: Oct 11, 2026, 02:53 PM IST
Image Credit: कंगना रनौत पर क्यों भड़कीं अंजलि अरोड़ा?
Join

'कच्चा बादाम' फेम अंजलि अरोड़ा फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' में माता सीता के किरदार में नजर आ रही हैं. इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'लॉक अप' की होस्ट और एक्ट्रेस कंगना रनौत पर उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है.

दरअसल, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अंजलि ने शो के दौरान के किस्सों पर बात की. साथ ही उन्होंने बताया उस शो में जैसे उन्हें पेश किया गया, उसका असर आज भी उनके करियर और मानसिक स्थिति पर पड़ रहा है. अंजलि का कहना है कि शो खत्म होने के काफी समय बाद भी उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है.

अंजलि अरोड़ा ने कंगना रनौत पर लगाए आरोप

अंजलि ने यह भी साफ किया कि वह कंगना रनौत का सम्मान करती हैं और उन्हें एक सफल एक्ट्रेस के तौर पर देखती हैं. लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनकी छवि खराब करने में कंगना की भूमिका रही है. अंजलि ने कहा कि जब उन्होंने 'लॉक अप' में हिस्सा लिया था, तब वह काफी कम उम्र की थीं. उस समय वह रियलिटी शो के तौर-तरीकों को ज्यादा अच्छे से नहीं समझती थी. ऐसे में सोशल मीडिया पर मिली पॉपुलैरिटी की वजह से सीधे इस शो में जाने का अनुभव उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा.

अंजलि ने दावा किया कि शो में एंट्री करने से पहले उनकी टीम से उनके पर्सनल बातों के बारे में पूछा गया था. लेकिन जब उन्होंने कहा कि उनके पास छिपाने के लिए कोई बड़ा राज नहीं है, तो टीम ने उनसे कुछ नया बताने के लिए कहा. अंजलि ने बताया कि उन्होंने रूस में एक म्यूजिक वीडियो शूट के दौरान करेंसी एक्सचेंज से जुड़ा एक साधारण सा किस्सा शेयर किया, जिसे मेकर्स ने टीआरपी के लिए तोड़-मरोड़कर पेश किया.

अंजलि ने आगे यह भी बताया कि रूस में उन्होंने एक रिसेप्शनिस्ट से 5,000 रुपये करेंसी एक्सचेंज कराए थे, लेकिन शो के दौरान कंगना रनौत ने इस बात को एक अलग ही तरीके में सबके सामने रखा. अंजलि कहती हैं, 'कंगना ने जिस तरह से उस बात को पेश किया, उससे मेरी इमेज पर सवाल खड़े हो गए. उस समय मुझे समझ नहीं आया कि उस सिचुएशन का जवाब कैसे दिया जाए या उसे कैसे संभाला जाए.'

इमेज खराब करने पर उठाए सवाल

इतना ही नहीं, अंजलि कहती हैं भले ही वो शो खत्म हो गया. लेकिन उसकी वजह से आज भी उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है. उन्होंने कहा, 'सोशल मीडिया पर लोग आज भी उसी पुराने विवाद को आधार बनाकर उन्हें निशाना बनाते हैं.' उन्होंने बताया कि कमेंट सेक्शन में उन्हें अक्सर भद्दे ताने सुनने को मिलते हैं. इसकी वजह से मुझे मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है.'

बता दें कि, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' में अंजलि ने माता सीता का किरदार निभाया है जबकि देव शर्मा भगवान राम के रोल में हैं. फिल्म में शील वर्मा लक्ष्मण, निर्भय वाधवा हनुमान और रजनीश दुग्गल रावण के किरदार में नजर आए हैं. अभिषेक सिंह द्वारा निर्देशित और प्रकाश महोबिया और संजय बुंदेला द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म 25 सितंबर को हिंदी और छत्तीसगढ़ी में रिलीज हुई है.

(आईएएनएस इनपुट)
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES