SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जिस 'कच्चा बादाम' गाने से मिली पहचान, उसी के बजते ही भड़कीं अंजलि अरोड़ा, मैनेजमेंट को लगाई फटकार; वीडियो वायरल

एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुईं, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में अंजलि डीजे के पास जाती नजर आ रही हैं और बैकग्राउंड में उनका 'कच्चा बादाम' गाना बज रहा है, लेकिन इस गाने के बजते ही वह नाराज हो गईं और मैनेजमेंट से सवाल करने लगीं.

Written By Kajol Gupta
Published: Oct 16, 2026, 05:03 PM IST | Updated: Oct 16, 2026, 05:12 PM IST
Image Credit: इवेंट में गाना बजते ही भड़कीं अंजलि अरोड़ा (एआई फोटो)
Join

सोशल मीडिया पर 'कच्चा बादाम' गाने से रातोंरात स्टार बनने वाली अंजलि अरोड़ा एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं. हाल ही में अंजलि अरोड़ा कानपुर के एक इवेंट में शामिल हुईं, जिसके वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. इस इवेंट में डीजे पर उनका फेमस गाना 'कच्चा बादाम' बजने लगा, जिसके बाद वह गुस्से में नजर आईं.

अब सोशल मीडिया पर इस इवेंट के कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें अंजलि डीजे के पास जाती हैं और बैकग्राउंड में उनका वायरल गाना 'कच्चा बादाम' बज रहा है. इन वीडियो के वायरल होने के बाद से सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. कुछ लोग पूछ रहे हैं कि स्टेज पर क्या हुआ था और कुछ पूछ रहे हैं कि क्या अंजलि अरोड़ा गाना बजने की वजह से नाराज थीं.

डांडिया नाइट में शामिल हुई थीं अंजलि अरोड़ा

दरअसल, 15 अक्टूबर को अंजलि अरोड़ा एक डांडिया नाइट में शामिल हुई थीं. डीजे पर उनका फेमस गाना 'कच्चा बादाम' बजने के बाद उन्होंने मैनेजमेंट को बुलाने की मांग की और कहा कि इस तरह के इंतजाम के साथ कानपुर में कोई कलाकार नहीं आएगा. इसके बाद वह अचानक चली गईं. उनके जाने के बाद दर्शकों में काफी निराशा देखने को मिली. हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी तक मैनेजमेंट की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है. सोशल मीडिया पर इस इवेंट के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें वह डीजे के पास जाती नजर आ रही हैं और बैकग्राउंड में उनका गाना 'कच्चा बादाम' बज रहा है. वह डीजे वाले से कुछ बात करती नजर आ रही हैं और उनकी टीम के कुछ लोग कंसोल की तरफ बढ़ते नजर आ रहे हैं. वीडियो में अंजलि हाथों से कुछ इशारा करती नजर आ रही हैं, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है.

मैनेजमेंट पर जताई नाराजगी

बता दें कि इवेंट में अंजलि अरोड़ा ने सबसे पहले लोगों का अभिवादन किया और फिर फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' के गाने 'नगाड़ा संग ढोल बाजे' पर डांस किया. कुछ देर तक सब कुछ नॉर्मल रहा, लेकिन उसके बाद उन्होंने मैनेजमेंट की व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर करना शुरू कर दिया.

'कच्चा बादाम' गाने से मिली थी पहचान

गौरतलब है कि अंजलि अरोड़ा को 'कच्चा बादाम' गाने से पहचान मिली थी. यही गाना बजने के बाद उन्होंने माइक पर अपनी नाराजगी जाहिर की और मैनेजमेंट पर सवाल खड़े किए. अंजलि ने कहा, 'इस तरह से कानपुर में कोई कलाकार नहीं आएगा.' इसके बाद उन्होंने मैनेजमेंट को बुलाया और कहा, 'क्या कलाकार की रिस्पेक्ट करनी नहीं आती? बुलाइए ऑर्गेनाइजर को, कहां है मैनेजमेंट?'

बता दें कि अंजलि अरोड़ा को साल 2021 में 'कच्चा बादाम' गाने से फेम मिला था. इस गाने पर उनका डांस वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ था. इसके बाद से ही वह सोशल मीडिया पर एक चर्चित चेहरा बन गई थीं. साल 2022 में उन्होंने कंगना रनौत के रियलिटी शो 'लॉक अप' में हिस्सा लिया था. इस शो से भी उन्हें काफी पहचान मिली.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES