अहान पांडे और अनीत पड्डा अफेयर की चर्चा तेज, एक्टर की मां के सूट में नजर आएंगी एक्ट्रेस, पांडे परिवार के साथ दिखी खास बॉन्डिंग
अनीत पड्डा और अहान पांडे सैयारा फिल्म में नजर आए थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी. ऑन स्क्रीन ही नहीं ऑफ स्क्रीन भी दोनों की केमिस्ट्री की चर्चा तेज हो गई है. कहा जा रहा है कि सैयारा स्टार्स एक दूसरे को डेट कर रहे हैं.
सैयारा फिल्म के लीड स्टार अनीत पड्डा और अहान पांडे अपने रूमर्स को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म में वाण और कृष की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था. ऑफ स्क्रीन भी दोनों की जोड़ी को पसंद किया जा रहा है. खबरें है कि अनीत और अहान एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. हाल ही में अनीत अहान के परिवार के साथ दिवाली सेलिब्रेट करते हुए नजर आईं. इस दौरान एक्ट्रेस ने अहान की मां का सूट पहना था.
अनीत को अहान की मां की सूट में देख उनके डेटिंग की अफवाह एक बार फिर से तेज हो गई है. सोशल मीडिया पर लोग कमेंट कर रहे हैं कि वाणी और कृष रियल लाइफ में भी साथ हो गे हैं. दरअसल अहान की मां डीन ने पहले एक सूट फैमिली इवेंट में पहना था. कहा जा रहा है कि उन्होंने यह सूट अनीत को गिफ्ट किया है. दिवाली पार्टी में अनीता का लुक इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है.
अहान पांडे की मां के सूट में दिखीं अनीत पड्डा
एक्ट्रेस अनीत पड्डा ने पांडे परिवार के साथ दिवाली मनाई थी. इस दौरान अनीत के साथ अहान पांडे, अनन्या पांडे और परिवार के बाकि लोग भी शामिल थे. अनीत ने इस दौरान पिंक और ब्लू कलर का एथनिक आउटफिट कैरी किया था. दरअसल अनीत द्वारा पहना गया सूट अहान की मां डीन पांडे का था. डीन इससे पहले फैमिली इवेटं में इस सूट में नजर आ चुकी थी. अनीत ने एथनिक सूट के साथ मोजरी कैरी की है. मोजरी का डिजाइन अलाना पांडे की फुटवियर से मिलता-जुलता दिखा है. डीन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिवाली की फोटो शेयर की थी. इस फोटो में अनीत भी नजर आई हैं. फोटो वायरल होने पर लोगों ने अहान और अनीत के लिंकअप के कयास लगाने शुरू कर दिए.
अहान संग अनीत ने मनाया था 24 वां जन्मदिन
अनीत ने अक्तूबर में अपना 24 वां जन्मदिन मनाया था. 24वें जन्मदिन पर अहान और डीन के अलावा आलिया भट्ट भी मौजूद थे. अनीत ने सोशल मीडिया पर अपने जन्मदिन की फोटो शेयर की थी. सोशल मीडिया पर उन्होंने बताया कि उन्हें अपने जन्मदिन पर करीबियों से बहुत प्यार मिला है. अनीत ने अपने पोस्ट में लिखा- मुझे ऐसे दोस्त मिले, जिन्होंने लाइफ में उन्हें नए रंग दिखाएं.
सतरंगा में फिर से करेंगे काम
अनीत और अहान एक बार फिर से डायरेक्टर मोहित सूरी की फिल्म में नजर आएंगे. रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म का नाम सतरंगा बताया जा रहा है. मेकर्स की तरफ फिल्म को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है.
इसे भी पढ़ें- ब्वॉयफ्रेंड राजवेल राज की दुल्हन बनीं प्रिया भवानी शंकर, 7 साल के प्यार को मिला मुकाम, शादी का वीडियो वायरल