SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अमिताभ बच्चन को प्यार से 'लंबू जी' कहती थीं जया, ससुर हरिवंश राय बच्चन ने क्यों लगाई थी रोक? KBC में खुद बताया किस्सा

अमिताभ बच्चन ने केबीसी के मंच पर रणबीर कपूर के साथ बातचीत में खुलासा किया कि जया बच्चन उन्हें प्यार से 'लंबू जी' बुलाती थीं. उनके पिता हरिवंश राय बच्चन के टोकने पर जया ने उन्हें नाम से बुलाना शुरू किया.

Written By Alkesh Kushwaha
Published: Nov 03, 2026, 02:47 PM IST | Updated: Nov 03, 2026, 03:11 PM IST
Image Credit: अमिताभ बच्चन ने शेयर की शादी के शुरुआती दिनों की मजेदार यादें (फाइल फोटो)
Join

कौन बनेगा करोड़पति को हर कोई देखना पसंद करते हैं, लेकिन पिछले वीकेंड पर जब महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी पत्नी जया बच्चन से जुड़ा एक दिलचस्प राज खोला तो सबके होश उड़ गए. अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खुलासा किया कि शादी के शुरुआती दिनों में जया उन्हें प्यार से एक स्पेशल नाम से बुलाया करती थीं. इतना ही नहीं, उनके पिता हरिवंश राय बच्चन ने इस पर एक बढ़िया रिएक्शन दिया था. यह कहानी सुनने में काफी मजेदार लगी और फैन्स को भी यह खूब भाया.

सबसे आइकॉनिक जोड़ियों में से एक

अमिताभ ने बातचीत में शेयर करते हुए बताया कि शादी के शुरुआती दिनों की बात है. जया जी मुझे प्यार से 'लंबू जी' कहकर बुलाती थीं. कई सालों तक यही चलता रहा. लेकिन फिर मेरे पिता यानी बाबूजी (हरिवंश राय बच्चन) ने उन्हें रोका. उन्होंने कहा, 'ऐसे मत बोलो. या तो नाम लो या फिर कुछ और कहो.' बस, बाबूजी की बात सुनकर जया जी ने मुझे 'लंबू जी' कहना बंद कर दिया और सीधे नाम से बुलाना शुरू कर दिया.

रणबीर ने पूछा कुछ हटके सवाल

यह मजेदार खुलासा खुद अमिताभ बच्चन ने केबीसी के मंच पर रणबीर कपूर से बातचीत के दौरान किया. रणबीर ने जब बिग बी और जया बच्चन की हाइट के फर्क पर बात छेड़ी, तो माहौल काफी हल्का-फुल्का हो गया. रणबीर ने हंसते हुए बताया कि वो अक्सर सोचते थे कि अगर वो, अमिताभ जी, आलिया और जया आंटी एक साथ किसी फोटो में खड़े हों, तो कैसा लगेगा. क्योंकि वो और बिग बी लंबे हैं, वहीं आलिया और जया जी की हाइट थोड़ी कम है. इस पर बिग बी ने भी मुस्कुराते हुए माना कि हां, उनकी और जया जी की हाइट में अच्छा-खासा अंतर है. बिग बी जहां 6 फीट 2 इंच के हैं, वहीं जया जी करीब 5 फीट 3 या 4 इंच की हैं.

यह हाइट डिफरेंस अक्सर परिवार की पुरानी तस्वीरों में भी साफ नजर आता है. सोशल मीडिया पर भी फैंस इस तरह की फैमिली बॉन्डिंग और पुराने किस्सों को बहुत पसंद करते हैं. यूथ के बीच आज भी अमिताभ बच्चन का यह अंदाज और उनके बोलने का सलीका काफी पॉपुलर है.

यह भी पढ़ें: पापा रणबीर कपूर का राहा के लिए प्यारा मैसेज, बेटी को बताया अपनी जिंदगी का असली 'दीया'; इंटरव्यू हुआ Viral

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES