SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ठीक नहीं है अमिताभ बच्चन की तबीयत? 84 साल के बिग बी की सेहत को लेकर बढ़ी चिंता; डॉक्टरों ने दी सलाह

84 साल के अमिताभ बच्चन की सेहत को लेकर चिंता बढ़ गई है. बिग बी को आराम करने और रिकवरी पर ध्यान देने की सलाह दी गई है. हालांकि, उनकी तबीयत को लेकर सामने आई जानकारी के बीच फैंस उनकी हेल्थ के बारे में जानना चाहते हैं.

Written By Swati Singh
Published: Oct 21, 2026, 05:32 PM IST | Updated: Oct 21, 2026, 05:47 PM IST
Image Credit: अमिताभ बच्चन की हेल्थ पर सबकी नजरें
Join

सदी के महानायक कहे जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन अक्सर खबरों में बने रहते हैं. बिग बी सोशल मीडिया भी काफी एक्टिव रहते हैं. हालांकि, बुधवार को उन्होंने पोस्ट कर बताया कि वो सोशल मीडिया पर कुछ लिख नहीं पा रहे हैं. अमिताभ बच्चन ने एक्स पोस्ट कर लिखा, 'क्षमा प्रार्थी हूं, कुछ दिनों के लिए आराम और संवरने का समय निकालने को कहा गया है. सो कुछ लिख नहीं पा रहा हूं.' अमिताभ की इस पोस्ट के बाद फैंस परेशान हो गए हैं और वो अमिताभ से पूछ रहे हैं कि उन्हें क्या हुआ है. फैंस अमिताभ से उनकी सेहत को लेकर पूछ रहे हैं कि वो ठीक हैं या नहीं.

अमिताभ बच्चन ने बुधवार को अपने एक्स हैंडल पर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि उन्हें आराम करने और ठीक होने की सलाह दी गई है, जिससे फैंस चिंतित हो गए हैं. हालांकि, बिग बी ने अपनी बीमारी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी.

अमिताभ बच्चन ने शेयर किया पोस्ट

अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'माफी चाहता हूं. मैं क्षमा मांगता हूं. मुझे आराम करने और ठीक होने के लिए कुछ दिनों की छुट्टी लेने की सलाह दी गई है. इसलिए अभी मैं कुछ भी लिख पाने की स्थिति में नहीं हूं.'

बता दें की इससे फल अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक ब्लॉग पर बताया कि उन्हें भी अपनी बातचीत सीमित रखने के लिए कहा गया है. उन्होंने लिखा, 'सबसे पहले सभी को दशहरा की शुभकामनाएं. ढेर सारा प्यार, खुशियां, संतुष्टि और प्रार्थनाएं. मुझे बहुत सख्त आराम करने और ठीक होने की सलाह दी गई है. इसलिए मुझे बातचीत करने की अनुमति नहीं है. कृपया बुरा न मानें. मैं माफी चाहता हूं.' इसके बाद उन्होंने आगे लिखा, 'लेकिन कृपया इसे मेरी ओर से एक सम्मानपूर्ण जवाब मानें. उम्मीद है कि आगे और बात हो पाएगी.'

 

अमिताभ बच्चन की सेहत को लेकर चिंताएं ऐसे समय में सामने आई हैं, जब पुलिस का मानना ​​है कि हाल ही में टाइगर श्रॉफ की कार पर गोली चलाने वाले लोगों ने शुरुआत में अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और आमिर खान जैसे अन्य हाई-प्रोफाइल स्टार्स को निशाना बनाने के बारे में भी सोचा था. हालांकि, उन्हें लगा कि इन अभिनेताओं के घरों पर हमला करना आसान नहीं होगा. बताया जा रहा है कि उन्होंने जिन जगहों की रेकी की थी. उनकी तस्वीरें और वीडियो गैंगस्टर अनिल पंडित के साथ शेयर की. अनिल पंडित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है और उससे अपने अगले कदम के बारे में सलाह मांगी गई थी.

सैफ अली खान की पीरियड ड्रामा से बाहर हुईं प्रियंका चोपड़ा, इस वजह से एक्ट्रेस ने प्रोजेक्ट से बनाई दूरी?

अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट पर डाले नजर

अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर को हाल ही में टी जे ज्ञानवेल द्वारा निर्देशित फिल्म 'वेट्टैयन' में देखा गया था. साथ ही एक्टर इन दिनों फिल्ममेकर नाग अश्विन की 'कल्कि 2898 AD' के सीक्वल में बिजी हैं. इस फिल्म में कमल हासन और प्रभास भी हैं. 'कल्कि 2898 AD' की कहानी एक ऐसी दुनिया पर आधारित है जो तबाही के बाद की है. जहां कुछ लोग एक गर्भवती महिला को बचाने के लिए निकलते हैं.

पट्टियां गायब, हौसला बुलंद! जुहू फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ का नया रूप देख फैंस बोले- असली बागी

यह महिला भगवान विष्णु के 10वें और अंतिम अवतार 'कल्कि' को जन्म देने वाली है और उन्हें एक दुष्ट और शक्तिशाली शासक 'यास्किन' से बचाना है. इसके अलावा, अमिताभ बच्चन आजकल 'कौन बनेगा करोड़पति 18' को होस्ट भी कर रहे हैं.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES