SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'पापा के स्टारडम का फायदा नहीं चाहिए', अक्षय कुमार के बेटे आरव का स्वाभिमान जीत लेगा आपका दिल

अक्षय कुमार ने हाल ही में खुलासा किया कि उनके बेटे आरव भाटिया लाइमलाइट से दूर रहकर अपनी खुद की पहचान बनाना चाहते हैं. जानिए अक्षय के आर्मी कनेक्शन और उनके पिता से मिली सीख के बारे में.

Written By Alkesh Kushwaha
Published: Oct 18, 2026, 07:32 AM IST | Updated: Oct 18, 2026, 07:38 AM IST
Image Credit: अक्षय के बेटे आरव भाटिया की सोच जानकर आप भी करेंगे तारीफ (फाइल फोटो)
Join

बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' यानी अक्षय कुमार आज जिस मुकाम पर हैं, वहां पहुंचने के लिए हर कोई तरसता है. हालांकि, उनका बेटा आरव भाटिया स्टारडम की इस चकाचौंध से दूर रहना चाहता है. बाकी स्टार किड्स के उलट आरव किसी को यह तक नहीं बताना चाहते कि वे अक्षय कुमार के बेटे हैं. बीयर ग्रिल्स के शो 'इनटू द वाइल्ड' में अक्षय ने अपने बेटे की इस सोच, अपने पिता से मिली सीख और इंडियन आर्मी के प्रति अपने खास लगाव के बारे में दिल खोलकर बात की.

अक्षय कुमार ने बताया कि आरव को लाइमलाइट से बहुत परहेज है. वे किसी के सामने यह जाहिर भी नहीं होने देना चाहते कि वे बॉलीवुड के इतने बड़े सुपरस्टार के बेटे हैं. आरव का मानना है कि वे अपनी काबिलियत के दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाएं. अक्षय कहते हैं कि उनका बेटा उनसे बहुत अलग सोच रखता है और एक पिता होने के नाते वे उसकी इस सोच का पूरा सम्मान करते हैं और उसे पूरी आजादी देते हैं.

पिता की सीख ने बदली अक्षय की दुनिया

शो के दौरान जब बीयर ग्रिल्स ने अक्षय से उनके रोल मॉडल के बारे में पूछा, तो अक्षय ने बिना पलक झपकाए अपने पिता का नाम लिया. अक्षय ने बताया कि उनकी जिंदगी पर सिर्फ और सिर्फ उनके पिता का असर रहा है. उन्होंने बचपन से लेकर आज तक अपने पिता के बनाए नियमों और सीख को फॉलो किया है. अक्षय को उम्मीद है कि जो संस्कार उन्हें अपने पिता से मिले हैं, वही अच्छी आदतें और वैल्यूज उनका बेटा आरव भी अपनी जिंदगी में उतारेगा.

आर्मी बैकग्राउंड, जवानों से खास लगाव

अक्षय कुमार का देशभक्ति वाला रूप सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित नहीं है. इसके पीछे उनके परिवार का गहरा ताल्लुक है. अक्षय ने खुलासा किया कि उनके पिता इंडियन आर्मी में थे, इसलिए बचपन से ही उनके दिल में यूनिफॉर्म पहनने वाले जवानों के लिए एक अलग ही इज्जत और प्यार रहा है. यही वजह है कि वे हर मुश्किल वक्त में देश के सैनिकों और उनके परिवारों के साथ खड़े नजर आते हैं.

'भारत के वीर' पहल के जरिए सीधी मदद

सैनिकों के प्रति अपनी इसी जिम्मेदारी को समझते हुए अक्षय कुमार ने 'भारत के वीर' पहल की शुरुआत की थी. इस बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां कोई भी आम नागरिक शहीद हुए जवानों के परिवारों को सीधे आर्थिक मदद भेज सकता है. इसमें खास बात यह है कि पैसा किसी सरकारी फंड में जाने के बजाय सीधा शहीद के परिवार के बैंक अकाउंट में पहुंचता है. इससे मदद करने वाले और मदद पाने वाले दोनों के बीच एक सीधा रिश्ता बनता है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES