शिल्पा राव के समर्थन में आया AICWA, आयोजकों को दी सख्त चेतावनी, कहा- कलाकार की इज्जत से समझौता नहीं
सिंगर शिल्पा राव के साथ काफी अपमानजनक बर्ताव और माइक बंद करने की घटना पर ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने इसकी कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि कलाकारों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
बॉलीवुड सिंगर शिल्पा राव ने सोशल मीडिया पर बताया कि उनका कार्यक्राम अचानक बंद कर दिया गया. शो के दौरान उनका माइक्रोफेन बंद कर दिया. इस घटना से सिंगर को काफी दुख हुआ था. वहीं अब ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने रिएक्शन दिया है. AICWA ने सिंगर के साथ हुए बर्ताव की निंदा की है, बोला कि यह सब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने किया सपोर्ट
शिल्पा राव के साथ हुई घटना पर ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने एक्स पर पोस्ट शेयर किया है. इस बर्ताव की कड़ी निंदा करते हैं. शो के बीच ऐसे एक परफॉर्मिंग आर्टिस्ट का माइक बंद करना, साउंड काट देना और लाइट बंद करना भी अपमानजनक है. इस चीज को बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जा सकता है.
शिल्पा राव इस मामले में कोई भी एक्शन लेती हैं तो ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन हर कानूनी रास्ते में उनका साथ देगी. अगर फ्यूचर में किसी दूसरे आर्टिस्ट के साथ होता है, तो वह खुद सख्त एक्शन भी लेगा. किसी भी आर्टिस्ट का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा.
क्या बोलीं शिल्पा राव ?
शिल्पा राव शनिवार कोई मुंबई में बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट के 10वें संस्करण में परफॉर्म करने पहुंची थीं. इसी कार्यक्रम को लेकर सिंगर ने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है. सिंगर ने लिखा- मुंबई आज रात मेरा दिल बहुत दुखी हुआ है. खूबसूरत पल को हमसे छीन लिया जो कि बेहद दुखद है. संगीत रुक गया, तब भी आप नहीं रुके.
आयोजक ने मांगी माफी
गायिका ने कहा- जिस तरह आप मेरा नाम पुकार रहे थे और आपकी आवाज में जो प्यार था, मैं उसे महसूस कर सकती थी. मैं वादा करती हूं कि मुंबई लौटकर जरूर आऊंगी, आयोजन ने बयान जारी करके माफी मांगी थी.
शिल्पा राव का करियर
शिल्पा राव का जन्म का नाम अपेक्षा राव था, उन्होंने नाम बदल कर शिल्पा कर लिया, क्योंकि यह नाम कला से जुड़ा हुआ है. शिल्पा में पिता से म्यूजिक की शिक्षा ली है, शिल्पा ने सिंगर हरिहरन से म्यूजिक ट्रेनिंग ली. साल 2001 में शिल्पा ने म्यूजिक टैलेंट हंट शो जीता. इसके बाद शंकर महादेवन ने उन्हें जिंगल्स में गाने का अवसर दिया. तीन साल बाद उन्होंने फिल्मों में गाना शुरू किया. शिल्पा ने अपने करियर में कई हिट गानों में अपनी आवाज दी है. उन्होंने खुदा जाने, ढोल यारा ढोल, अनजाना, अनजानी, अल्लाह माफ करें, मलंग-मलंग, मनमर्जियां, सुभानअल्लाह, बुलेया और बेशर्म रंग आदि गानों में अपनी आवाज दी है.