SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

OTT के बाद थिएटर में मचेगा धमाल, फिनाले सीजन के बाद 'मिसमैच्ड' बनेगी फिल्म? प्राजक्ता कोली ने दिया अपडेट

'मिसमैच्ड' के फिनाले सीजन के बाद क्या इसकी कहानी बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी? प्राजक्ता कोली ने सीरीज के फिल्म बनने की संभावनाओं पर प्रतिक्रिया दी है. उनके जवाब से फैंस के बीच डिंपल और ऋषि की कहानी को लेकर उत्सुकता बढ़ सकती है.

Written By Swati Singh
Published: Oct 15, 2026, 02:13 PM IST | Updated: Oct 15, 2026, 02:23 PM IST
Image Credit: सोशल मीडिया
Join

एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर प्रजक्ता कोली अभी डिंपल को अलविदा कहने के लिए पूरी तरह तैयार नहीं हैं. 'मिसमैच्ड' में सात सालों तक इस बेहद पॉपुलर किरदार को निभाने के बाद अब यह एक्ट्रेस नेटफ्लिक्स के इस रोमांटिक ड्रामा को अलविदा कहने की तैयारी कर रही है. बता दें कि यह शो अपने चौथे सीजन के साथ खत्म हो रहा है. इसी बीच हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रजक्ता ने शो के खत्म होने के बारे में बात की और बताया कि उनके और उनके को-स्टार रोहित सराफ के लिए अपने किरदारों को पीछे छोड़ने के ख्याल को स्वीकार करना काफी मुश्किल था.

उनसे यह भी पूछा गया कि क्या 'मिसमैच्ड' अब एक फिल्म के रूप में वापस आ सकती है, क्योंकि यह सीरीज अब खत्म हो रही है. इस पर अभिनेत्री ने इस संभावना से इनकार नहीं किया. हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में प्राजक्ता कोली ने कहा, 'मुझे 'डिंपल' का किरदार निभाते हुए सात साल हो गए हैं. हर सीजन के आखिरी दिन मैं सेट पर जाकर रोती थी, लेकिन फिर अपने आंसू पोंछते हुए कहती थी कि मैं अगले सीजन के लिए वापस आऊंगी.'

OTT के बाद थिएटर में मचेगा धमाल!

हालांकि, इस बार इस एहसास को मन से निकाल पाना मुश्किल था. प्रजक्ता ने बताया कि शूटिंग के दौरान वह और रोहित अक्सर कमरे के एक छोर से दूसरे छोर तक एक-दूसरे को देखते थे. दोनों को पता था कि शो में उनका साथ बिताया जाने वाला आखिरी दिन करीब आ रहा है.

उन्होंने कहा, 'इस बार पूरी शूटिंग के दौरान मैं और रोहित (सुरेश सराफ, सह-कलाकार) कमरे के एक छोर से दूसरे छोर तक एक-दूसरे को देखते थे और उस दिन से डरते थे जब हमारा आखिरी दिन होगा. लेकिन मुझे अभी भी उम्मीद है, क्योंकि यह एक बहुत ही खूबसूरत रोमांस है और ऐसी रोमांटिक कहानी जारी रहनी चाहिए. मुझे उम्मीद है कि दर्शक इसे इतना देखेंगे कि मेकर्स को और एपिसोड बनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा.'

'मिसमैच्ड' पर बनेगी फिल्म?

'हार्टस्टॉपर' और 'द समर आई टर्न्ड प्रिटी' जैसी इंटरनेशनल 'यंग-एडल्ट' रोमांटिक कहानियों के फिल्मों के जरिए आगे बढ़ने को देखते हुए यह संभावना भी सामने आई है कि 'मिसमैच्ड' के साथ भी ऐसा ही कुछ हो सकता है. प्रजक्ता ने सुझाव दिया कि एक फीचर फिल्म के जरिए इन किरदारों को फिर से पर्दे पर लाने का मौका मिल सकता है. उन्होंने कहा, 'हां, क्या पता, हम एक फिल्म के रूप में वापस आ जाएं.'

उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने और रोहित ने इस बारे में बात की थी कि इस सीरीज का हमेशा के लिए खत्म हो जाना सोचना कितना मुश्किल है. उन्होंने आगे कहा, 'शूटिंग के दौरान मैं और रोहित अक्सर चर्चा करते थे कि यह सीरीज खत्म नहीं होनी चाहिए.' बता दें कि दिसंबर 2024 में नेटफ्लिक्स पर तीसरे सीजन के रिलीज होने के बाद 'मिसमैच्ड' को चौथे और आखिरी सीजन के लिए रिन्यू कर दिया गया. नेटफ्लिक्स ने अभी तक इसकी रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है.

बता दें कि 'मिसमैच्ड' अपने चौथे सीजन के साथ वापसी करने को तैयार है. इसका निर्देशन दिव्यांग ठक्कर ने किया है और इसे गजल धालीवाल ने बनाया है. नेटफ्लिक्स की इस सीरीज़ को रॉनी स्क्रूवाला ने प्रोड्यूस किया है. सीजन 4 में भी मुख्य भूमिकाओं में रोहित सराफ और प्राजक्ता कोली नजर आएंगे. इसके अलावा, विद्या मालवड़े, रणविजय सिंघा, एहसास चन्ना, तारुक रैना, मुस्कान जाफरी और अभिनव शर्मा भी अहम किरदारों में वापसी कर रहे हैं, क्योंकि यह 'कमिंग-ऑफ-एज' ड्रामा अब अपने अगले पड़ाव पर पहुंच गया है.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES