SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

20 साल बाद फिर मचेगा ‘कजरा रे’ का धमाल? अभिषेक बच्चन ने दिया बड़ा हिंट, बोले- ऐश्वर्या और पापा को मनाना पड़ेगा!

Superhit Song Kajra Re: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने हाल ही में 'कजरा रे' गाने की शूटिंग की यादें ताजा करते हुए इसे 4 घंटे की डांस पार्टी बताया. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि क्या वह तीनों 'कजरा रे 2.0' करना चाहेंगे. आइए जानते हैं लेटेस्ट इंटरव्यू के बारे में-

Written By Kajol Gupta
Published: Oct 02, 2026, 03:56 PM IST | Updated: Oct 02, 2026, 03:59 PM IST
Image Credit: 'कजरा रे 2.0' के लिए तैयार अभिषेक बच्चन
Join

Superhit Song Kajra Re: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन आज भी 'कजरा रे' गाने को अपने करियर के सबसे मजेदार गानों में से एक मानते हैं. इस आइकॉनिक ट्रैक को आज भी लोग काफी पसंद करते हैं. यह गाना साल 2005 में आई फिल्म 'बंटी और बबली' का है, जिसमें अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन एक साथ नजर आए थे.

हालिया इंटरव्यू में एक्टर अभिषेक बच्चन ने इस आइकॉनिक ट्रैक की मेकिंग को याद करते हुए खुलासा किया कि इसकी शूटिंग किसी कोरियोग्राफ किए गए सीक्वेंस की तरह नहीं, बल्कि ऐश्वर्या राय बच्चन और अमिताभ बच्चन के साथ 4 घंटे चली एक शानदार डांस पार्टी जैसी थी. उन्होंने बताया कि वह इस गाने को रिक्रिएट करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं.

क्यों खास थी 'कजरा रे' की शूटिंग?

दरअसल, हाल ही में अभिषेक बच्चन ने बीबीसी एशियन नेटवर्क को दिए एक इंटरव्यू में बताया, 'मुझे नहीं लगता कि मैंने 'कजरा रे' से ज्यादा मजे किसी गाने की शूटिंग में किए हैं. यह एक बड़ी हैप्पी पार्टी जैसी थी. हम सबने इसे बहुत एंजॉय किया. मुझे याद है जब शूटिंग हो रही थी, तब मेरा बर्थडे था और सेट पर सबने इसे सेलिब्रेट किया. डायरेक्टर शाद अली ने बस गाना बजा दिया और करीब चार घंटे तक हम डांस पार्टी करते रहे. उन्होंने हमारे मस्ती करने और सेट पर धमाल मचाने के कई शॉट्स रिकॉर्ड किए और उन्हें गाने में शामिल कर लिया.'

क्या आ सकता है 'कजरा रे 2.0'?

इस गाने को कल्ट स्टेटस हासिल होने की बात करते हुए अभिषेक ने कहा कि उन्हें यह गाना बेहद पसंद है. जब उनसे पूछा गया कि क्या वह इस गाने के 2.0 वर्जन में काम करना चाहेंगे, तो उन्होंने कहा, 'मुझे यह बहुत पसंद आएगा, मैं इसके लिए पूरी तरह तैयार हूं. लेकिन इसके लिए आपको ऐश्वर्या और मेरे डैड (अमिताभ बच्चन) को मनाना होगा.'

क्या है 'कजरा रे' गाने की खासियत?

साल 2005 की फिल्म 'बंटी और बबली' का यह गाना अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन को एक साथ हाई-एनर्जी डांस नंबर में लेकर आया था. शंकर-एहसान-लॉय द्वारा कंपोज किए गए इस गाने के बोल गुलजार ने लिखे थे, जबकि इसे अलीशा चिनॉय, शंकर महादेवन और जावेद अली ने गाया था. यह गाना उस दुर्लभ मौके के लिए याद किया जाता है, जब अमिताभ, अभिषेक और ऐश्वर्या ने एक साथ स्क्रीन शेयर की थी. दशकों बाद भी यह गाना शादियों और पार्टियों में पहली पसंद बना हुआ है.

अभिषेक की अगली फिल्म 'किंग' में क्या खास है?

अभिषेक बच्चन फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म 'किंग' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में शाहरुख खान लीड किरदार में नजर आएंगे, जिनके साथ सुहाना खान और दीपिका पादुकोण नजर आएंगी. फिल्म में अभय वर्मा, राघव जुयाल, रानी मुखर्जी, अरशद वारसी और जयदीप अहलावत भी मुख्य किरदारों में हैं. शाहरुख और दीपिका की यह एक साथ छठी फिल्म है, वहीं सुहाना खान की यह ग्रैंड थियेट्रिकल डेब्यू फिल्म है. यह फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

कैसा है 'किंग' का टीजर?

फिल्म के टीजर में शाहरुख खान एक खौफनाक साल्ट-एंड-पेपर लुक में नजर आ रहे हैं. वह एक शख्स को मुक्का मारते हुए कहते हैं, 'डर नहीं दहशत हूं.' टीजर का अंत एक खून से सने ताज और इस टैगलाइन के साथ होता है- 'इस साल डर पहनेगा ताज.'

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES