SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सपनों के शहर का कड़वा सच: 70,000 किराया देकर भी चॉल जैसे हालातों में रहने को मजबूर ये फेमस एक्ट्रेस; गंदगी के बीच बिता रहीं जिंदगी

Tv Actress Mumbai Rent House: ग्लैमर की चकाचौंध के पीछे छिपा असली संघर्ष तब सामने आया जब टीवी की एक जानी-मानी एक्ट्रेस ने अपने मुंबई वाले घर की हकीकत दिखाई. भारी-भरकम 70 हजार रुपये किराया भरने के बाद भी उन्हें गंदगी और चॉल जैसे माहौल में रहना पड़ रहा है. खुद का घर खरीदने पर उनका दर्द साफ छलका.

Written By Vandana Saini
Published: Sep 16, 2026, 09:55 AM IST | Updated: Sep 16, 2026, 10:38 AM IST
Image Credit: 70 हजार के किराए में चॉल जैसा घर (स्क्रीनग्रैब)
Join

जब भी हम टीवी या फिल्मों के कलाकारों के बारे में सोचते हैं, तो आंखों के सामने आलीशान बंगले, महंगी गाड़ियां और चमक-दमक भरी जिंदगी घूमने लगती है. सोशल मीडिया पर आए दिन बड़े-बड़े सितारे अपने शानदार घरों के वीडियो शेयर करते रहते हैं. इन घरों में बड़े-बड़े स्विमिंग पूल, खूबसूरत बगीचे और बालकनी से समंदर का शानदार नजारा दिखाई देता है. आम लोग अक्सर इन वीडियोज को देखकर सोचते हैं कि परदे पर काम करने वाले हर कलाकार की जिंदगी ऐसी ही शाही होती होगी, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो ने इस ग्लैमरस दुनिया के उस अनदेखे सच को सबके सामने ला दिया है, जिसे आमतौर पर लोग छुपाने की कोशिश करते हैं.

टीवी की एक फेमस एक्ट्रेस, जो कई बड़े सीरियल्स में काम कर चुकी हैं, उन्होंने अपने मुंबई वाले घर का हाल दुनिया को दिखाया है. उन्होंने व्लॉग के जरिए अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का ऐसा सच बताया, जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए. उन्होंने बताया कि बाहर से बेहद खूबसूरत दिखने वाली इस इंडस्ट्री में टिके रहने के लिए एक्टर्स को कितना कड़ा मुकाबला और समझौता करना पड़ता है. पर्दे पर चमकने वाले कई कलाकारों की असल जिंदगी में सुकून की भारी कमी होती है. शहर में बने रहने और लगातार काम की तलाश करने के चक्कर में उन्हें अपनी कमाई का एक बहुत बड़ा हिस्सा सिर्फ सिर छुपाने की छत पर खर्च करना पड़ता है, जिसका कियारा भी 50-60 से नीचे नहीं होता.    

70 हजार का किराया और गंदगी का अंबार

हम यहां 36 साल की एक्ट्रेस आंचल खुराना की बात कर रहे हैं, जिन्होंने अपने व्लॉग में साफ-साफ दिखाया कि वो हर महीने 70,000 रुपये का भारी-भरकम किराया भरती हैं. इतने बड़े किराए के बावजूद उन्हें कोई खास सुख-सुविधा नहीं मिलती. न तो घर से कोई समंदर का सुंदर नजारा दिखता है और न ही इमारत में कोई लग्जरी अरेंजमेंट्स है. उन्होंने दिखाया कि इतने पैसे लुटाने के बाद भी वो जिस जगह रहती हैं, वहां चारों तरफ गंदगी और कूड़े का ढेर लगा रहता है. हालात बिल्कुल किसी चॉल जैसे लगते हैं. इस बदहाली को दिखाते हुए आंचल खुराना ने कहा कि इतना भारी किराया देने के चक्कर में उनकी गाढ़ी कमाई का बड़ा हिस्सा हर महीने सीधे पानी की तरह बह जाता है.

बप्पा की भक्ति में डूबे भाईजान: आरती करते वक्त सलमान से हुई चूक, बहन आर्पिता ने तुरंत कराया ठीक; विसर्जन पर साथ दिखा पूरा परिवार

14 साल के करियर के बाद भी काम का टोटा

हैरानी की बात ये है कि ये हाल किसी नए कलाकार का नहीं है, बल्कि वो पिछले 14 सालों से लगातार टीवी इंडस्ट्री में काम कर रही हैं. टीवी के मशहूर रियलिटी शो ‘एमटीवी रोडीज 8’ की विजेता रह चुकीं आंचल खुराना ने कई हिट सीरियल्स में यादगार सपोर्टिंग रोल निभाए हैं. वो मशहूर जासूसी शो ‘सीआईडी’ और पारिवारिक ड्रामा ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ जैसे बड़े शोज में अपनी बेहतरीन अदाकारी दिखा चुकी हैं. लोगों ने उनके काम को खूब पसंद भी किया और उनकी तारीफ भी हुई, लेकिन इसके बाद भी उनके संघर्ष के दिन खत्म नहीं हुए. आज भी वो नए प्रोजेक्ट्स और अच्छे रोल हासिल करने के लिए कड़ा स्ट्रगल कर रही हैं.

मुंबई में खुद का घर खरीदना नामुमकिन

आंचल खुराना ने अपने वीडियो में मुंबई के रियल एस्टेट और प्रॉपर्टी के आसमान छूते दामों पर भी खुलकर बात की. उन्होंने बेहद मायूसी भरे अंदाज में कहा कि मुंबई में जिस तरह से फ्लैट्स की कीमतें बढ़ रही हैं और इंडस्ट्री में काम मिलने की जैसी अनसर्टेन सिचुएशन है, उसे देखकर लगता है कि अपना एक छोटा सा घर खरीदने में उन्हें 400 से 500 साल लग जाएंगे. एक मिडिल क्लास बैकग्राउंड से आने वाले एक्टर के लिए इतने महंगे शहर में आशियाना बनाना किसी सपने जैसा है. उन्होंने बताया कि काम की अनसर्टेनसी और भारी खर्चों  के बीच खुद की छत का सपना देखना भी अब बहुत भारी पड़ने लगा है.

किराए के बोझ तले दबी जिंदगी की हकीकत

एक्ट्रेस का ये दर्द दरअसल उन सैकड़ों कलाकारों की आवाज है जो बाहर से आकर मुंबई में अपनी किस्मत आजमाते हैं. आंचल का कहना है कि हर महीने 70,000 रुपये सिर्फ किराए में निकाल देना किसी भी कलाकार की कमर तोड़ने के लिए काफी होता है. इसके ऊपर से शहर की गंदगी और खराब माहौल में रहने की मजबूरी मेंटली भी थका देती है. सोशल मीडिया पर उनका ये व्लॉग तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस बात की तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने दिखावे की झूठी दुनिया से बाहर निकलकर बिल्कुल असली और जमीनी हकीकत को सबके सामने रखने की हिम्मत दिखाई.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES