SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'बिग बॉस 20' में टूट गईं आम्रपाली दुबे? रोते हुए शो छोड़ने की की बात

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे इन दिनों बिग बॉस 20 में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस डेढ़ महीने से बिग बॉस हाउस में हैं. एक्ट्रेस की सहनशक्ति जवाब दे रही है. एक्ट्रेस ने इमोशनल होते हुए बोला कि वह अब अपने घर जाना चाहती हैं.

Written By Shilpa Singh
Published: Oct 20, 2026, 11:32 PM IST | Updated: Oct 20, 2026, 11:34 PM IST
Image Credit: स्क्रीनग्रैब
Join

सलमान खान द्वारा होस्ट शो बिग बॉस 20 को डेढ़ महीना पूरा हो चुका है. डेढ़ महीने बाद घर में रह रहे कंटेस्टेंस्ट की सहनशक्ति अब जवाब दे रही है. शो के लाइव सेशन के दौरान भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे फूट-फूटकर रोती नजर आ ती है. उन्होंने लव के सामने दोहरे मापदंड अपनाने के आरोपों पर अपना रिएक्शन दिया है, वहीं उन्होंने बोला कि उनका शो से घर जाने का मन कर रहा है.

एक्ट्रेस के पिता हैं बीमार

आम्रपाली ने बताया है कि मुझे अब यहां रहने का बिल्कुल भी मन नहीं करता है. वीकेंड पर घर जाने का मन करता है. मेरे गेम पर सवाल उठाए जाते हैं. मेरे ऊपर दोहरे मापदंड का आरोप लगाया जाता है. मुझे पता मैंने बिग बॉस के लिए क्यों हां बोला. मेरे पापा बाहर ठीक नहीं है. उनकी तबीयत खराब है मैं उन्हें छोड़कर शो में आई हूं. एक्ट्रेस अपने बीमार पिता को लेकर परेशान हैं.

आम्रपाली हुईं नॉमिनेट

घर में नॉमिनेशन टास्क के दौरान आम्रपाली नॉमिनेट हुई हैं. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि अगर उनका गेम दमदार नहीं हुआ तो वह इस हफ्ते अपने घर जा सकती हैं. अब देखना होगा कि नॉमिनेट होने के बाद क्या आम्रपाली का गेम बदलता नजर आ सकता है. आम्रपाली के अलावा उनकी दोस्त लव, मैरी कॉम, गुल्लू, उदिति, मनीष और अरिश्फा नॉमिनेट है. दरअसल बिग बॉस ने नॉमिनेशन में घरवालों को दोष टास्क दिया था. घरवालों ने दोष के टास्क में इन लोगों को नॉमिनेट किया है.

कौन हैं आम्रपाली?

आम्रपाली भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस हैं. भोजपुरी फिल्मों से पहले एक्ट्रेस ने टीवी सीरियल में भी काम किया है. आम्रपाली भोजपुरी सिनेमा में कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं. ऑन स्क्रीन आम्रपाली और दिनेश लाल यादव की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है. इसके अलावा दिनेश लाल यादव के साथ कई बार उनका नाम जोड़ा जा चुका है. वहीं एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि दिनेश लाल यादव उनके दोस्त है. दिनेश लाल यादव संग उनका दोस्ती का रिश्ता है.

बिग बॉस 20 में दिखने से पहले आम्रपाली दुबे भोजपुरी बवाल शो में नजर आई थी. इस शो में काजल राघवानी ने आम्रपाली और दिनेश लाल यादव पर गंभीर आरोप लगाए थे. एक्ट्रेस ने आम्रपाली और दिनेश पर आरोप लगाया था कि उन्होंने फिल्म के एक गाने से बाहर निकाल दिया था. जिसके बाद आम्रपाली और दिनेश लाल यादव ने प्रोड्यूसर को बुलाकर शो में कंफर्म किया है कि उन्होंने फिल्म के गाने से काजल को नहीं निकला था.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES