क्या ‘रामायण’ के नाम पर कोई चला रहा एजेंडा? विदेशी फंडिंग और रणबीर-यश की फिल्म पर बार-बार क्यों निशाना साध रहे ‘महाभारत’ के श्रीकृष्ण
बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में श्रीकृष्ण का रोल निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाले नीतीश भारद्वाज ने एक बार फिर रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ पर बड़ा हमला बोला है. अपने एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने फिल्म में रावण को हीरो और श्रीराम को कमजोर दिखाने पर अपनी नाराजगी जाहिर की. साथ ही उन्होंने फिल्म में लगे विदेशी पैसे की सरकारी जांच की मांग भी की है.
80s के दशक में बीआर चोपड़ा के ‘महाभारत’ में भगवान श्रीकृष्ण का रोल निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर नीतीश भारद्वाज इन दिनों काफी नाराज हैं. उन्होंने रणबीर कपूर की नई फिल्म ‘रामायण’ को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं. नीतीश भारद्वाज का मानना है कि इस फिल्म में रावण को एक हीरो की तरह दिखाया गया है और भगवान राम के किरदार को काफी कमजोर कर दिया गया है. हाल ही में उन्होंने एक मीडिया चैनल से बातचीत में बिना किसी डर के इस फिल्म को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की और कई बड़ी बातें सामने रखीं.
नितेश तिवारी के डायरेक्शव में बनी ‘रामायण: पार्ट 1’ अपने भारी-भरकम बजट और शानदार सेट्स की वजह से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है, लेकिन इस फिल्म को देखने के बाद नीतीश भारद्वाज की सोच पूरी तरह से बदल गई. उन्होंने अपने इंटरव्यू में बताया कि शुरुआत में जब उन्होंने फिल्म का ट्रेलर देखा था, तो उन्हें ये काफी पसंद आया था. उस वक्त तो उन्होंने ये तक कह दिया था कि ये फिल्म ऑस्कर अवॉर्ड जीत सकती है. उन्हें डायरेक्टर नितेश तिवारी, एआर रहमान के म्यूजिक और फिल्म के पीछे लगे करीब 4000 करोड़ रुपये के बजट पर पूरा भरोसा था.
फिल्म देखने के बाद बदल गया नजरिया
लेकिन सिनेमाघर में पूरी फिल्म देखने के बाद नीतीश भारद्वाज की सोच पूरी तरह से बदल चुकी है. उनका कहना है कि फिल्म के अंदर रावण को बहुत ही दयालु, न्याय करने वाला और एक अच्छा राजा दिखाया गया है. दूसरी तरफ, भगवान राम के चरित्र को उतना दमदार नहीं रखा गया जितना होना चाहिए था. नीतीश भारद्वाज को लगता है कि ये किसी नॉर्मल एंटरटेनमेंट की फिल्म नहीं है, बल्कि इसके पीछे कोई खास एजेंडा चलाया जा रहा है. उन्होंने इस बात पर दुख जताया कि इतने बड़े स्केल पर बनी फिल्म में फेक्ट्स और इमोशंस के साथ इस तरह का बदलाव किया गया है.
रावण को हीरो बनाने पर उठाए गंभीर सवाल
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए नीतीश भारद्वाज ने एक बहुत ही सीधा और बड़ा सवाल पूछा है. उन्होंने कहा कि अगर रावण सच में इतना ही समझदार, न्यायप्रिय और अच्छा शासक था, तो फिर भगवान विष्णु को धरती पर श्रीराम के रूप में अवतार लेने की जरूरत ही क्यों पड़ी. उनके मुताबिक, इस फिल्म ने भगवान के अवतार लेने के पूरे मकसद को ही कमजोर कर दिया है. उन्होंने याद दिलाया कि भगवान राम कोई आम इंसान नहीं हैं, बल्कि वे मर्यादा और अपने वचन को निभाने के सबसे बड़े प्रतीक हैं. फिल्म में रावण की बुराइयों को सही तरीके से दिखाया ही नहीं गया.
यंग जनरेशन पर गलत असर पड़ने का डर
इन सब बातों के अलावा नीतीश भारद्वाज ने इस बात को लेकर भी अपनी चिंता जाहिर की कि इस फिल्म का आज की यंग जनरेशन पक क्या असर पड़ेगा. उनका मानना है कि आज की नई पीढ़ी के कई बच्चों और युवाओं ने असली ‘रामायण’ नहीं पढ़ी है. ऐसे में जब वे बड़े पर्दे पर रावण को इतना महान और अच्छा देखेंगे, तो वे उसे ही अपना असली हीरो मान बैठेंगे. फिल्म का अगला हिस्सा आने में अभी दो साल का समय है और तब तक युवाओं के मन में रावण की यही इमेज बनी रहेगी. ये बात भारतीय संस्कृति और आने वाली पीढ़ी की समझ के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है.
विदेशी फंडिंग की जांच कराने की मांग
इस पूरे विवाद में नीतीश भारद्वाज ने सबसे बड़ा और चौंकाने वाला आरोप फिल्म में लगे पैसे को लेकर लगाया है. उन्होंने दावा किया है कि इस फिल्म को बनाने वाली कंपनी में लक्जमबर्ग, यूएई और सिंगापुर जैसे देशों से पैसा आया है. उन्होंने देश की सरकार से डिमांड की है कि इस पूरे पैसों के लेन-देन की गहराई से जांच होनी चाहिए. उन्होंने सवाल किया कि कहीं सिनेमा के जरिए हमारी संस्कृति को बदलने की कोशिश तो नहीं हो रही है. साथ ही उन्होंने ये भी पूछा कि सरकार इस मामले पर चुप क्यों है और क्या बॉलीवुड में किसी दूसरे धर्म पर ऐसी फिल्म बन सकती है?