SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दशहरे पर मेकर्स ने फैंस को दिया तोहफा: दशानन के रौद्र रूप में दिखे KGF स्टार; रोंगटे खड़े कर देगा यश का ‘रावण तांडव’

दशहरे के पावन अवसर पर फिल्म ‘रामायण’ के मेकर्स ने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है. फिल्म से रॉकिंग स्टार यश का रावण अवतार में ‘तांडव’ रिलीज किया है, जिसने हर किसी के रोगटे खड़े कर दिए. इसके साथ ही एडवांस बुकिंग की भी शुरुआत हो गई है. इस पौराणिक महागाथा में यश का अंदाज देखकर हर कोई दंग रह गया है.

Written By Vandana Saini
Published: Oct 21, 2026, 05:37 AM IST | Updated: Oct 21, 2026, 06:23 AM IST
Image Credit: यश के ‘रावण तांडव’ ने उड़ाए सबके होश
Join

दशहरे के मौके पर ‘रामायणम: राइज ऑफ अ लेजेंड’ के मेकर्स ने दर्शकों को एक बहुत बड़ा सरप्राइज दिया. फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की इस मेगा बजट फिल्म की एडवांस बुकिंग 20 अक्टूबर से दुनियाभर में शुरू हो गई है. बुकिंग शुरू होने के साथ ही मेकर्स ने रॉकिंग स्टार यश के रावण अवतार का पहला धांसू वीडियो भी रिलीज कर दिया है. जैसे ही ये वीडियो सामने आया, सोशल मीडिया पर तहलका मच गया. फैंस लंबे समय से यश के इस लुक का इंतजार कर रहे थे.

मेकर्स की तरफ से जारी किए गए इस खास वीडियो में यश का बेहद शक्तिशाली और भयानक दशानन के रौद्र रूप में तांडव करते नजर आ रहे हैं. रावण के किरदार में उनकी कद-काठी, चेहरे के तीखे तेवर और उनकी दमदार मौजूदगी सीधे दिल पर वार करती है. उनका ये रूप देखकर साफ पता चलता है कि उन्होंने इस किरदार में जान फूंकने के लिए कितनी मेहनत की है. ये वीडियो पर्दे पर उनकी जबरदस्त मौजूदगी का सबूत है, जिसे देखकर सिनेमा प्रेमियों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं.

शिव तांडव और रावण की भक्ति

इस खास वीडियो को हिंदी में ‘राइज ऑफ असुर’ नाम दिया गया है. सभी जानते हैं कि हिंदू मान्यताओं में तांडव को भगवान शिव का सबसे शक्तिशाली और दिव्य नृत्य माना जाता है, जिसमें पूरी सृष्टि का निर्माण और विनाश समाया है. रावण भगवान शिव का सबसे बड़ा भक्त था और उसका नाम हमेशा से शिव तांडव स्तोत्र से जुड़ा रहा है. इस वीडियो में यश का वही शिव भक्त और महाशक्तिशाली रूप एक अलग ही लेवल पर पर्दे पर उतारा गया है, जो रोंगटे खड़े कर देने वाला है.

टारगेट पर टाइगर: खेल खत्म होते ही शूटरों ने दनादन बरसाई गोलियां, 7 दिन पहले रची गई थी पटकथा; ड्राइवर की जुबानी हमले की पूरी कहानी

दशहरे पर अनोखा खुलासा

दशहरे के पावन दिन पर इस वीडियो को सामने लाना बहुत ही यूनिक और सोची-समझी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है. ये पर्व भगवान राम की रावण पर धर्म की जीत के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं और यश उनके सामने महाबलशाली रावण बनकर खड़े हैं. राम और रावण के बीच की इस ऐतिहासिक टक्कर को बड़े पर्दे पर देखना लोगों के लिए एक अद्भुत और रोंगटे खड़े कर देने वाला एक्सपीरियंस होने वाला है.

म्यूजिक और भाषाओं का संगम

इस तांडव वाले वीडियो को अलग-अलग भाषाओं में बड़े स्केल पर पेश किया गया है. कन्नड़ में इसे ‘रावण तांडव’ और तमिल व तेलुगु में ‘रावण तांडवम’ नाम मिला है. हिंदी वर्जन में विशाल ददलानी की गरजती आवाज है और इसके जोशीले बोल डॉक्टर कुमार विश्वास ने लिखे हैं. इसके म्यूजिक सुपरविजन का जिम्मा ए. आर. अमीन और हीरल विराडिया ने संभाला है. वहीं, तमिल वर्जन को अनिरुद्ध रविचंदर और जी. वी. प्रकाश कुमार ने अपनी बेहतरीन आवाज से सजाया है.

दो हिस्सों में रिलीज होगी फिल्म

ये ऐतिहासिक फिल्म बहुत बड़े कैनवास पर बन रही है, जिसमें रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में दिखाई देंगे. मेकर्स इस फिल्म को दो अलग-अलग भागों में रिलीज करेंगे. पहला पार्ट इसी साल 5 नवंबर 2026 को दिवाली पर रिलीज होगा, जबकि दूसरा पार्ट अगले साल 2027 में दिवाली पर रिलीज होगा. ये पूरी दुनिया में हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम जैसी कई भाषाओं में एक साथ रिलीज होगी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES