दशहरे के मौके पर ‘रामायणम: राइज ऑफ अ लेजेंड’ के मेकर्स ने दर्शकों को एक बहुत बड़ा सरप्राइज दिया. फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की इस मेगा बजट फिल्म की एडवांस बुकिंग 20 अक्टूबर से दुनियाभर में शुरू हो गई है. बुकिंग शुरू होने के साथ ही मेकर्स ने रॉकिंग स्टार यश के रावण अवतार का पहला धांसू वीडियो भी रिलीज कर दिया है. जैसे ही ये वीडियो सामने आया, सोशल मीडिया पर तहलका मच गया. फैंस लंबे समय से यश के इस लुक का इंतजार कर रहे थे.
मेकर्स की तरफ से जारी किए गए इस खास वीडियो में यश का बेहद शक्तिशाली और भयानक दशानन के रौद्र रूप में तांडव करते नजर आ रहे हैं. रावण के किरदार में उनकी कद-काठी, चेहरे के तीखे तेवर और उनकी दमदार मौजूदगी सीधे दिल पर वार करती है. उनका ये रूप देखकर साफ पता चलता है कि उन्होंने इस किरदार में जान फूंकने के लिए कितनी मेहनत की है. ये वीडियो पर्दे पर उनकी जबरदस्त मौजूदगी का सबूत है, जिसे देखकर सिनेमा प्रेमियों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं.

इस खास वीडियो को हिंदी में ‘राइज ऑफ असुर’ नाम दिया गया है. सभी जानते हैं कि हिंदू मान्यताओं में तांडव को भगवान शिव का सबसे शक्तिशाली और दिव्य नृत्य माना जाता है, जिसमें पूरी सृष्टि का निर्माण और विनाश समाया है. रावण भगवान शिव का सबसे बड़ा भक्त था और उसका नाम हमेशा से शिव तांडव स्तोत्र से जुड़ा रहा है. इस वीडियो में यश का वही शिव भक्त और महाशक्तिशाली रूप एक अलग ही लेवल पर पर्दे पर उतारा गया है, जो रोंगटे खड़े कर देने वाला है.
दशहरे के पावन दिन पर इस वीडियो को सामने लाना बहुत ही यूनिक और सोची-समझी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है. ये पर्व भगवान राम की रावण पर धर्म की जीत के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं और यश उनके सामने महाबलशाली रावण बनकर खड़े हैं. राम और रावण के बीच की इस ऐतिहासिक टक्कर को बड़े पर्दे पर देखना लोगों के लिए एक अद्भुत और रोंगटे खड़े कर देने वाला एक्सपीरियंस होने वाला है.
इस तांडव वाले वीडियो को अलग-अलग भाषाओं में बड़े स्केल पर पेश किया गया है. कन्नड़ में इसे ‘रावण तांडव’ और तमिल व तेलुगु में ‘रावण तांडवम’ नाम मिला है. हिंदी वर्जन में विशाल ददलानी की गरजती आवाज है और इसके जोशीले बोल डॉक्टर कुमार विश्वास ने लिखे हैं. इसके म्यूजिक सुपरविजन का जिम्मा ए. आर. अमीन और हीरल विराडिया ने संभाला है. वहीं, तमिल वर्जन को अनिरुद्ध रविचंदर और जी. वी. प्रकाश कुमार ने अपनी बेहतरीन आवाज से सजाया है.
ये ऐतिहासिक फिल्म बहुत बड़े कैनवास पर बन रही है, जिसमें रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में दिखाई देंगे. मेकर्स इस फिल्म को दो अलग-अलग भागों में रिलीज करेंगे. पहला पार्ट इसी साल 5 नवंबर 2026 को दिवाली पर रिलीज होगा, जबकि दूसरा पार्ट अगले साल 2027 में दिवाली पर रिलीज होगा. ये पूरी दुनिया में हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम जैसी कई भाषाओं में एक साथ रिलीज होगी.