Ramayana में ‘सीता’ के बाद ‘शूर्पणखा’ को लेकर लोगों को हो रही गलतफहमी, क्यों रकुल प्रीत सिंह को करना पड़ा एक्सप्लेन?
नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है. हालांकि, ट्रेलर आने के बाद फिल्म में कई किरदारों को लेकर सोशल मीडिया पर ढेरों बातें बन रही हैं, जिनमें माता सीता के साथ-साथ शूर्पणखा का किरदार भी शामिल हैं, जिसको रकुल प्रीत सिंह निभा रही हैं. हाल ही में उन्होंने अपने किरदार को लेकर कुछ बातें साझा कीं.
साल 2026 की मोस्ट अवेटेड ‘रामायण’ को लेकर पूरे देश में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस मेगा बजट फिल्म का इंतजार फैंस काफी समय से कर रहे हैं, जो कुछ दिनों में खत्म होने वाला है. हालांकि, ट्रेलर आने के बाद फिल्म में कई किरदारों को लेकर सोशल मीडिया पर ढेरों बातें हो रही हैं. सबसे पहले फिल्म में माता सीता का किरदार निभाने वाली साई पल्लवी के किरदार को लेकर काफी बहस छिड़ी हुई है. इसी बीच अब शूर्पणखा को लेकर भी काफी बातें हो रही हैं.
फिल्म में भगवान राम का किरदार रणबीर कपूर, माता सीता का किरदार साई पल्लवी और लंकापति रावण का किरदार यश निभा रहे हैं. साथ ही शूर्पणखा का किरदार रकुल प्रीत सिंह निभा रही हैं. ट्रेलर रिलीज होने के बाद लोग न सिर्फ बड़े कलाकारों के लुक्स पर बात कर रहे हैं, बल्कि इसके VFX और टेक्निक को लेकर भी बात कर रहे हैं. कुछ लोगों का ऐसा मानना है कि इस मामले में ये फिल्म भारतीय सिनेमा के लिए एक मील का पत्थर साबित हो सकती है. हालांकि, कुछ कलाकारों के लुक्स लोगों की राय ने सभी को चौंका दिया.
रकुल प्रीत सिंह ने जाहिर की दिल की बात
हाल ही में शूर्पणखा के रोल को लेकर मची क्रियोसिटी के बीच रकुल प्रीत सिंह ने हाल ही में PTI से बात करते हुए इस किरदार को निभाने के पीछे की असली वजह का खुलासा किया. रकुल ने बताया कि उनके लिए ये प्रोजेक्ट कई मायनों में बेहद खास है. सबसे बड़ी बात तो ये है कि ये महाकाव्य दुनिया भर के सामने भारत की समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली इतिहास को रिप्रेजेंट करता है. उन्होंने इसे ग्लोबल लेवल पर पहली ऐसी भारतीय फिल्म बताया, जो पूरी दुनिया के सामने हमारे सच और परंपरा को बेहद शानदार तरीके से पेश करेगी.
किरदार की जटिलता और कई परतें
बातचीत के दौरान रकुल ने आगे बताया कि शूर्पणखा का किरदार हमेशा से काफी गलतफहमियों का शिकार रहा है. उन्होंने कहा कि इस किरदार में कई इमोशन मौजूद हैं, जिन्हें अब तक सही ढंग से नहीं देखा गया. असल में महाकाव्य के मुताहिक, उन्हीं के चलते राम-रावण का युद्ध हुआ. रकुल का मानना है कि एक कलाकार के तौर पर ऐसे किरदार को पर्दे पर जीना बहुत अलग एक्सपीरियंस रहा, जिसमें कई तरह के अलग-अलग शेड्स छिपे हैं. उन्होंने कहा कि ये रोल सिर्फ नेगेटिव नहीं, बल्कि इसके अंदर गहरा दर्द और भावनाएं छिपी हैं.
सोशल मीडिया पर फैंस को दिया जवाब
इस इंटरव्यू से पहले भी रकुल ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर एक फैस के लेटर को रीपोस्ट करके अपने इमोशन जाहिक किए थे. उस पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि इतने प्यारे खत के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया. उन्होंने बताया कि शूर्पणखा का रोल चुनने की सबसे बड़ी वजह यही थी कि वे किरदार की मुश्किलों को सामने लाना चाहती थीं. इतिहास में उन्हें ज्यादातर सिर्फ एक खास घटना की वजह से ही याद रखा गया, जबकि उनके जीवन में कई और पहलू भी थे. रकुल ने साफ कहा कि एक कलाकार को वे चुनौतियां निभाना चहाती हैं.
भव्य रिलीज और सितारों की बड़ी टोली
स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश के अलावा सनी देओल हनुमान के किरदार में और टीवी स्टार रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में अपनी छाप छोड़ेंगे. दो बड़े पार्ट में बनाई जा रही ये महागाथा इग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी. इसके अलावा लोगों को ग्लोबल एक्सपीरियंस देने के लिए इसे आईमैक्स फॉर्मेट में भी रिलीज किया जाएगा. फिल्म का पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगा, जबकि इसका दूसरा पार्ट 2028 में रिलीज होगा.