SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बॉक्स ऑफिस सुनामी बनी Hanuman Ansh! 41वें दिन इन 17 फिल्मों का किया सूपड़ा साफ; 2 करोड़ के बजट में कमाया 7000% का मुनाफा

Hanuman Ansh Cross 300 Crore: सिर्फ 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन चुकी है. 41 दिनों में 300 करोड़ कमाकर इसने मिर्जापुर जैसी 16 दिग्गज फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. भारत के बाद अब विदेश और साउथ में भी ये फिल्म तहलका मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है.

Written By Vandana Saini
Published: Sep 17, 2026, 09:29 AM IST | Updated: Sep 17, 2026, 09:53 AM IST
Image Credit: आंधी बनकर बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘हनुमान अंश’ (स्क्रीनग्रैब)
Join

सिनेमाघरों में कब कौन सी छोटी फिल्म बड़ा चमत्कार कर दे, इसका अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल होता है. साल 2026 में ऐसा ही एक बहुत बड़ा धमाका ‘हनुमान अंश’ बनकर सामने आया है. महज 2 करोड़ रुपये की छोटे से बजट में बनी इस फिल्म ने साबित कर दिया कि दमदार कहानी के आगे बड़े बजट की कोई औकात नहीं होती. शुरुआत में भले ही फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी नजर आ रही थी, लेकिन जैसे-जैसे लोगों ने इसकी तारीफ की, वैसे-वैसे सिनेमाघरों में ऑडियंस की लंबी कतारें लगने लगी. आज इस मूवी को रिलीज हुए करीब 41 दिन हो चुके हैं.

डॉ. विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में शोभिनव सत्या लीड रोल में नजर आ रहे हैं. भक्ति से भरी ये ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस की बेताज बादशाह बन चुकी है. बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर नजर रखने वाली ट्रैकर वेबसाइट सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार तक इस फिल्म ने करीब 291 करोड़ का शानदार बिजनेस कर लिया. बुधवार को भी ऑडियंस की भारी भीड़ देखने को मिली और एक ही दिन में करीब 9 करोड़ रुपये की शानदार कमाई हुई. वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 300 करोड़ का धमाकेदार आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया.

देश के साथ विदेशों में भी बजा डंका

भारत के सिनेमाघरों में इतिहास रचने के साथ-साथ ये फिल्म सात समंदर पार भी खूब पसंद की जा रही है. नीम करौली बाबा के जीवन से जुड़ी ये कहानी विदेशी ऑडियंस के दिलों को भी छू गई. मेकर्स ने इस फिल्म को 11 सितंबर को विदेशी थिएटर्स में रिलीज किया था. अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे बड़े देशों से मिले प्यार के दम पर मूवी ने ओवरसीज मार्केट में अब तक 20.25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली. विदेशी धरती पर किसी बेहद कम बजट वाली भारतीय भक्ति फिल्म को इतना जोरदार रिस्पॉन्स मिलना अपने आप में एक बहुत बड़ी कामयाबी है.

क्यों शत्रुघ्न सिन्हा ने 1 दिन पहले PM Modi को किया बर्थडे विश? बेहद खास है वजह; लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर कर बोले- ‘कैसा लगा आइडिया सरजी...?’

2 करोड़ के बजट में 7000% का मुनाफा

कमाई और मुनाफे के गणित को देखें तो ‘हनुमान अंश’ साल 2026 की सबसे ज्यादा नफा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है. महज 2 करोड़ के बजट में 300 करोड़ का बिजनेस करके इसने करीब 7000% का जबरदस्त प्रॉफिट कमाया है. इस मामले में इसने इस साल की बड़ी फिल्मों जैसे ‘धुरंधर 2’ को भी काफी पीछे छोड़ दिया है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि आस्था और कहानी के मेल ने ऐसा जादू चलाया, जिसकी बराबरी कर पाना आने वाले दिनों में किसी भी फिल्म के लिए आसान नहीं होगा. फिल्म की इस तूफानी कमाई ने पूरी इंडस्ट्री के बड़े ट्रेडर्स को भी हैरान कर दिया.

17 बड़ी फिल्मों को दिखाई धूल

इस जोरदार कलेक्शन के साथ ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर इस साल की 17 फिल्मों को पीछे छोड़ दिया, जिनमें ‘भूत बंगला’ (287.89 करोड़) और ‘मिर्जापुर द मूवी’ (286 करोड़) जैसी बड़ी फिल्मों के नाम सबसे आगे हैं. इनके अलावा ‘धमाल 4’ (230.61 करोड़), ‘आवारापन 2’ (213.6 करोड़), ‘वेलकम टू द जंगल’ (193.1 करोड़), ‘कॉकटेल 2’ (148 करोड़) और ‘राजा शिवाजी’ (123 करोड़) भी कमाई की इस रेस में पीछे छूट गईं. वहीं, ‘मैं वापस आऊंगा’ (99 करोड़), ‘अल्फा’ (99 करोड़), ‘है जवानी तो इश्क होना है’ (75 करोड़), ‘ओ रोमियो’ (73 करोड़), ‘बंटवारा 1947’ (54 करोड़), ‘द केरल स्टोरी 2’ (52 करोड़), ‘मर्दानी 3’ (52 करोड़), ‘पति पत्नी और वो’ (51 करोड़), ‘चांद मेरा दिल’ (38 करोड़) और ‘हैवान’ (14 करोड़) जैसी फिल्में भी इस 2 करोड़ वाली फिल्म के आगे नहीं टिक पाईं.

अब साउथ में जलवा दिखाने की तैयारी

हिंदी वर्जन और विदेशी ऑडियंस से मिले छप्परफाड़ प्यार के बाद फिल्म के मेकर्स अब इसे और बड़े स्तर पर ले जाने की तैयारी में जुट गए हैं. साउथ सिनेमा की ऑडियंस की भारी मांग को ध्यान में रखते हुए अब इस फिल्म को साउथ की भाषाओं में डब किया जा रहा है. मेकर्स की प्लानिंग के मुताबिक ये शानदार फिल्म 18 सितंबर को पूरे दक्षिण भारत में तेलुगु भाषा में बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है. ट्रेड जानकारों का कहना है कि जिस तरह का माहौल इस वक्त बना हुआ है, उसे देखते हुए तेलुगु रिलीज के बाद ये फिल्म कमाई के कई और नए रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर सकती है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES