SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

4000 करोड़ के बजट में 1000 रुपये का झूठ... रणबीर-यश की Ramayana पर भड़का ‘महाभारत’ के कृष्ण के बाद भीष्म पितामह का गुस्सा

नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छप्पफाड़ कमाई कर रही है. अपनी कमाई के साथ-साथ ये फिल्म अपने भारी भरकम बजट को लेकर भी सुर्खियां बटोर रही है. इसी बीच टीवी पर ‘शक्तिमान’ और ‘भीष्म पितामह’ जैसे रोल निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले मुकेश खन्ना ने फिल्म को लेकर अपनी तीखी नाराजगी जताई की है.

Written By Vandana Saini
Published: Nov 13, 2026, 15:03 IST | Updated: Nov 13, 2026, 15:53 IST
Image Credit: ‘रामायण’ के बजट और किरदारों पर भड़के मुकेश खन्ना
Join

फिल्मों में पौराणिक कहानियों को दिखाने के तरीके पर काफी समय से अच्छी खासी बहस देखने को मिल रही है. खासतौर पर डायरेक्टर नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ लगातार किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी हुई है. ये फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जो लगातार शानदार कमाई के साथ आगे बढ़ती जा रही है. इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 8 दिनों के अंदर देश-दुनिया में 1000 करोड़ की कमाई कर चुकी है. वहीं, कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को बनाने में 4000 करोड़ का बजट लगा है. साथ ही ये फिल्म कभी अपने बजट को लेकर तो कभी अपने किरदारों को लेकर विवादों का सामना कर रही है.

कभी फिल्म में माता सीता के किरदार को दिखाने के तरीके पर सवाल उठ रहे हैं, तो कभी ओरिजनल कहानी के साथ बदलाव करने पर लोग अपनी आपत्ति जता रहे हैं. इसी बीच टीवी के ‘शक्तिमान’ और ‘भीष्म पितामह’ कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना ने एक बार फिर इस फिल्म को लेकर अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की. उन्होंने फिल्म के मेकर्स की सोच पर कई गंभीर सवाल खड़े उठाए. इस बार मुकेश खन्ना के निशाने पर फिल्म का कथित 4000 करोड़ रुपये का भारी भरकम बजट है. ANI से बातचीत में उन्होंने बताया कि ‘रामायण’ जैसी महान और पवित्र कथा को लोगों तक पहुंचाने के लिए इतने बड़े बजट की कोई जरूरत नहीं है.

कमाई से ज्यादा कहानी की भावना जरूरी

उनके मुताबिक, फिल्म बनाने वालों का पूरा ध्यान कहानी की सच्चे इमोशन और उसके असली स्वरूप को दिखाने पर होना चाहिए. मेकर्स को सिर्फ बड़े पैमाने पर फिल्म बनाने और भव्य सेट दिखाने के पीछे नहीं भागना चाहिए, क्योंकि इससे असली कहानी कहीं पीछे छूट जाती है और लोगों के इमोशन भी आहत होते है. मुकेश खन्ना ने आगे सवाल उठाते हुए कहा कि कहीं फिल्म के निर्माता अपनी इतनी भारी लागत वसूलने के चक्कर में कहानी की असल भावना के साथ समझौता तो नहीं कर रहे हैं. उनका साफ मानना है कि अगर 4000 करोड़ खर्च करने के बाद भी ओरिजनल कहानी ही कमजोर पड़ जाए, तो इतनी बड़ी रकम लगाने का कोई मतलब नहीं रह जाता है.

'रामायण' की सफलता का 'सीता मां' को पहले से था आभास, 1000 करोड़ पार करते ही जाहिर की खुशी

विद्वानों की एक खास समिति बनाने की मांग

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि फिल्म में दिखावा करने के चक्कर में कहानी की आत्मा नहीं मरनी चाहिए. मुकेश खन्ना के मुताबिक, किसी भी धार्मिक फिल्म की असली सक्सेस उसकी बॉक्स ऑफिस कमाई से नहीं नापी जा सकती है. भले ही कोई फिल्म 1000 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर ले, लेकिन अगर उसमें ओरिजनल कहानी के जरूरी हिस्से गायब हैं या उन्हें गलत तरीके से पेश किया गया है, तो ऐसी सक्सेस बेकार है. इस बीच उन्होंने सरकार और फिल्म इंडस्ट्री को एक सुझाव देते हुए मांग की कि धार्मिक, ऐतिहासिक और पौराणिक पर कोई भी फिल्म बनाने से पहले मेकर्स विद्वानों और जानकारों से परमिशन लें, ताकि इतिहास और धर्म के साथ छेड़छाड़ न हो. 

धार्मिक फिल्मों पर मुकेश खन्ना की सख्त सलाह

इसके साथ ही दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना का मानना है कि हमारा सेंसर बोर्ड धार्मिक फिल्मों में दिखाए जाने वाले गलत और आपत्तिजनक सीन्स को रोकने में नाकाम साबित हो रहा है. उनका कहना है कि ‘रामायण’, ‘महाभारत’ या भगवान गणेश जैसे पवित्र विषयों पर फिल्म बनाने वाले हर मेकर को शूटिंग शुरू करने से पहले अपनी पूरी कहानी एक्सपर्ट्स की एक टीम को दिखानी चाहिए. जब तक ये कमेटी स्क्रिप्ट को पास न कर दे, तब तक फिल्म का काम आगे नहीं बढ़ना चाहिए. मुकेश खन्ना के मुताबिक, अगर शुरुआत में ही ऐसी सख्ती बरती जाए, तो लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले सीन्स को पर्दे पर आने से पहले ही रोका जा सकता है.

सीता माता के एक्शन सीन पर भड़के मुकेश खन्ना

इसी बातचीत के आखिरी में मुकेश खन्ना ने फिल्म में माता सीता को एक्शन सीन में लड़ते हुए दिखाने वाली खबरों पर अपना गुस्सा जाहिर किया. उनका साफ कहना है कि हमारे धर्म और आस्था से जुड़े इन पूजनीय किरदारों को पर्दे पर लाते वक्त फिल्म बनाने वालों को काफी सावधानी रखनी चाहिए. मुकेश खन्ना ने ये भी याद दिलाया कि ‘रामायण’ जैसी कहानी को सिर्फ एंटरटेनमेंट के नजरिए से नहीं देखना चाहिए. ये देश के करोड़ों लोगों की भावनाओं और गहरे विश्वास से जुड़ा एक बहुत ही नाजुक मामला है. ऐसे में फिल्म मेकर्स को एंटरटेनमेंट के चक्कर में किरदारों की मर्यादा और उनकी असली पहचान के साथ बिल्कुल भी छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES