SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बंगाल के युवाओं के लिए खुशखबरी: सरकारी नौकरी के लिए आवेदन अब पूरी तरह फ्री! सीएम सुवेंदु का बड़ा फैसला

West Bengal Govt Job Exams: पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु ने बड़ा ऐलान किया है, जिसके तहत भर्ती प्रतियोगी परीक्षाओं के आवेदन शुल्क माफ कर दिए गए हैं. ऐसे में उम्मीदवार भी आवेदन फीस के एग्जाम में शामिल हो सकेंगे.

Written By Simran Singh
Published: Nov 17, 2026, 10:52 IST | Updated: Nov 17, 2026, 11:18 IST
Join

West Bengal Govt Job Exams: देश का हर युवा सरकारी नौकरी की चाह रखता है या ऐसे अवसर की तलाश में रहता है, जिससे उनका भविष्य उजवल रहे और करियर के बेहतर ऑप्शन मिल सके. वहीं, पश्चिम बंगाल के युवाओं की चाह भी ये ही है कि उन्हें नौकरी मिले. इसके तहत हर साल लाख छात्र भर्ती निकलने का इंतजार करते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने के लिए आवेदन करते हैं. ऐसे उम्मीदवारों के लिए राज्य सरकार ने बड़ा ऐला किया है.

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सभी युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी सौगात पेश की है. उन्होंने एक ऐसा मास्टरस्ट्रोक खोला है, जिसकी गूंज पूरे राज्य में सुनाई दे रही है. सरकारी भर्ती के लिए छात्रों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ती थी और परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन फीस का भुगतान करना पड़ता था, लेकिन सीएम ने ऐलान किया है कि अब बंगाल में सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करना पूरी तरह से फ्री हो गया है.

'संकल्प पत्र का वादा पूरा'

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने 16 नवंबर, सोमवार को पश्चिम मेदिनीपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान युवाओं के लिए ये बड़ा ऐलान किया. उन्होंने बताया कि राज्य की सरकारी भर्ती परीक्षाओं में आवेदन शुल्क पूरी तरह माफ करने का फैसला लिया गया है, जिस पर वित्त विभाग तेजी से काम कर रहा है. सीएम ने कहा कि बीजेपी के चुनावी घोषणापत्र यानी 'संकल्प पत्र' में किए गए इस वादे को उचित समय पर जल्द ही लागू कर दिया जाएगा.

कब से मुफ्त होगा भर्ती परीक्षाओं का आवेदन शुल्क?

कार्यक्रम के दौरान सीएम ने ये भी जानकारी दी कि युवाओं की आर्थिक मदद के लिहाज से ये फैसला लिया गया है, जिससे उन पर वित्त संबंधित भार कम हो सकेगा. इसके अलावा ये भी ऐलान किया कि साल 2027 से पश्चिम बंगाल के सरकारी भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस माफ किया जाएगा.

आयु सीमा में छूट का भी ऐलान

सरकार की ओर से सरकारी भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों को अधिकतम आयु सीमा में भी छूट देने का ऐलान किया गया है. योग्य उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 2 साल की छूट दी जाएगी. इसके अलावा भरोसा योजना का ऐलान किया, जिसके तहत ग्रेजुएट और नॉन-ग्रेजुएट युवाओं को आर्थिक मदद की जाएगी.

ये भी पढ़ें- 12वीं पास महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी, नहीं देनी होगी कोई लिखित परीक्षा; सीधा होगा चयन

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES